Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Monday, April 15, 2019

लोकसभा चुनाव: जब बल्ला लेकर मैदान में उतरीं मुंबई उत्तर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर


2019 लोकसभा चुनाव से पहले मुंबई उत्तर संसदीय सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर युवाओं के साथ क्रिकेट खेलते हुई दिखीं। मुंबई उत्तर संसदीय सीट पर उर्मिला का मुकाबला BJP के गोपाल शेट्टी से होगा। मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कभी गोविंदा भी कांग्रेस सांसद रहे हैं। चुनाव प्रचार में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहीं उर्मिला का कहना है कि इलाके के मुख्य मुद्दे हैं - आवास, पानी की कमी और साफ-सफाई। महाराष्ट्र में 4 चरणों में मतदान होगा और मुंबई में 29 अप्रैल को चुनाव होगा।


via WORLD NEWS

विपक्ष की इतनी गालियां मिलीं कि अब मैं गालीप्रूफ हो गया हूं: PM नरेंद्र मोदी


मुरादाबाद में चुनाव प्रचार रैली को सबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला किया। PM मोदी ने कहा, 'इनकी (SP-BSP) सोच एक ही है, वन पॉइंट अजेंडा, सुबह-शाम यहां जाओ-वहां जाओ, मोदी को गाली दो, जोर-जोर से गाली दो। जैसे कांग्रेस वाले मुझे कहते हैं, यह मोदी तो शौचालय का सौदागर है। समाजवादी पार्टी (SP) के एक नेता ने कहा कि मोदी की बात शौचालय से शुरू होती है और शौचालय पर खत्म होती है। अरे बबुआ (अखिलेश यादव), शौचालय की चौकीदारी का महत्व क्या है यह आप नहीं समझ पाएंगे। आपके पास आज विदेशी टाइलों, विदेशी टोटियों वाला टॉइलट है लेकिन उन करोड़ों बहन-बेटियों से पूछों जिनको आपने अंधेरे का इंतजार करने को मजबूर रखा था। यह चौकीदार करोड़ों महिलाओं की गरिमा का चौकीदार बन पाया, यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे दुख इस बात का है, जिन सफाईकर्मियों का समाजवादी पार्टी अपमान कर रही है, उसे लेकर भी बहनजी (मायावती) चुप हैं। मैंने प्रयागराज में, कुंभ के मेले में सफाई कर्मचारियों के पैर धुले तो बहनजी के पेट में पीड़ा हुई। अरे खैर मोदी को तो छोड़िए, मुझे तो इनकी गालियां सुनने का दो दशक का अनुभव है। अब मैं गालीप्रूफ हो गया हूं।'


via WORLD NEWS

आंध्र प्रदेश: मतदान के 3 दिन बाद भी जारी है राजनैतिक हिंसा, TDP के छात्र नेता पर जानलेवा हमला


आंध्र प्रदेश में मतदान के 3 दिन बाद भी राजनैतिक हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 14 अप्रैल को तेलुगु देशम के छात्र नेता तिरुमाना नायडू पर नेल्लूर में जानलेवा हमला किया गया। हमले के बाद तिरुमाला नायडू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले का आरोप YSRCP विधायक कोटमरेड्डी श्रीधर रेड्डी पर लगाया जा रहा है। खास बात यह है कि तिरुमाला नायडू ने एक घंटे पहले ही अपनी पार्टी के नेताओं को बताया था कि YSRCP विधायक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।


via WORLD NEWS

मुरादाबाद: PM मोदी ने दी पाकिस्तान को चेतावनी, तीसरी बार गलती की तो लेने के देने पड़ जाएंगे


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरादाबाद में एक चुनाव प्रचार रैली के दौरान पाकिस्तान को चेतावनी दी। PM मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, 'दुनिया में उसी की बात सुनी जाती है, जिसमें दम होता है। जो सिर्फ रोता रहता है, उसकी कोई नहीं सुनता है। जिस नए भारत को बनाने का संकल्प हम सबने लिया है, वह भारत दमदार भी होगा और असरदार भी होगा। पहले क्या होता था? पाकिस्तान से आतंकी आते थे, हमारे यहां धमाके करके जाते थे। कांग्रेसी सरकार रोती थी दुनिया में कि हमें मारा, हमें मारा, हमें मारा। रोना रोते थे न, आज यह नया भारत है। अब आतंक के सरपरस्तों ने जब उरी में गलती की तो देश के वीर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक करके दिन में भी तारे दिखा दिए। उन्होंने दूसरी बड़ी गलती पुलवामा में की तो हमने उन्हें एयरस्ट्राइक करके घर में घुसकर मारा। अब उधरवालों को भी समझ आ गया है कि तीसरी गलती करने की गलती की तो लेने के देने पड़ जाएंगे। आज आपका चौकीदार आपके बीच खड़ा है। पाकिस्तान की पूरी सरकार दुनिया भर में रोती रहती है। आज पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है और पाकिस्तान के अपनों ने भी उससे मुंह फेर लिया है।'


via WORLD NEWS

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की घूंघट में रहने की सलाह पर ये बोलीं राबड़ी देवी


लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बारे में एक विवादित टिप्पणी की है। चौबे ने कहा, 'राबड़ी देवी घूंघट के पीछे रहें तो बेहतर होगा। चौबे की टिप्पणी के जवाब में राबड़ी देवी ने कहा, 'आपने महिलाओं के प्रति अपनी मानसिकता उजागर कर दी है। BJP का नारा है 'बेटी बचाओ, बेटी पढाओ' और इस तरह की टिप्पणी सभी महिलाओं के लिए अपमानजनक है। मैं उनसे (अश्विनी कुमार चौबे) पूछना चाहती हूं कि क्या वे BJP की महिला नेताओं को घर पर घूंघट डालकर रहने के लिए कहेंगे?'


via WORLD NEWS

लोकसभा चुनाव: त्रिशंकु संसद होने पर क्षेत्रीय दल निभा सकते हैं बड़ी भूमिका


लोकसभा चुनाव से पहले हुए कई ओपीनियन पोल यह बता रहे हैं की BJP की अगुआई वाला NDA बहुमत से कुछ सीट पीछे रह सकता है। ऐसे में केंद्र में किसकी सरकार बनेगी, यह तय करने में क्षेत्रीय पार्टियों बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अगुवाई वाला बीजू जनता दल, K चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली TRS, YS जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली YSR कांग्रेस, और BSP-SP गठबंधन, जिन्होंने NDA और UPA दोनों से बराबर की दूरी बना रखी है, इन सभी पर खास नजर रहेगी।


via WORLD NEWS

गुजरात: हेरोइन की तस्करी के आरोप में 2 गिरफ्तार


गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते (ATS) ने पोरबंदर तट से एक नाव से पिछले महीने 100 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। अब इस तस्करी मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक अफगान नागरिक है। 27 मार्च को ATS, इंडियन कोस्ट गार्ड और मरीन टास्क फोर्स ने एक संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में हेरोइन जब्त की थी और 9 ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। ATS ने केरल के कासगोड निवासी मोहम्मद अब्दुल सलाम कुन्नी और नियामत को गिरफ्तार किया है। खान अहमदजई, अफगानिस्तान में लोगार प्रांत का निवासी है।


via WORLD NEWS