दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर में एक महिला के साथ लूटपाट की घटना हुई है। लूटपाट की यह घटना सीसीटीवी पर कैद हो गई। यह घटना तब हुई जब पीड़िता काम से अपने घर वापस लौट रही थी। तभी दो बदमाशों ने आकर उसका गला इतना दबाया कि वह बेहोश होकर गिर गई। उसके बाद वे उसके गहने और मोबाइल लेकर भाग गए। उसी समय दो स्कूली बच्चों ने शोर मचाया और लोगों को सतर्क किया। इन दोनों को पुलिस ने त्रिलोकपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पहले एक रोपी ने इस घटना में शामिल होने से इनकार किया लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि वह इस अपराध में शामिल था।
via WORLD NEWS
 
 
No comments:
Post a Comment