Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Wednesday, August 25, 2021

जल्द जेल से बाहर आ सकते हैं अब्दुल्ला आजम खान


दो पैनकार्ड बनवाने के आरोप में सीतापुर की जेल में बंद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मंगलवार को मामले की सुनवाई के बाद अब्दुल्ला आजम को जमानत दे दी है। इस मामले के साथ आजम खान के बेटे को अन्य सभी मामलों में भी जमानत मिल चुकी है। जिसके चलते जल्द ही अब्दुल्ला आजम खान जेल से बाहर आ सकते हैं। बीजेपी के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक आकाश सक्सेना की ओर से अब्दुल्ला आजम के दो-दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मुकदमे में एसपी नेता आजम खान और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा को भी नामजद किया गया था।


via WORLD NEWS

AMU के वीसी ने कल्याण सिंह के निधन पर जताया शोक, भड़के छात्र


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने पर भी सियासत होने लगी है। प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति के लिए कल्याण सिंह के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त करना मुसीबत का सबब बन गया है। बीती रात यूनिवर्सिटी परिसर में अज्ञात लोगों ने वीसी का विरोध करते हुए आपत्तिजनक पोस्टर दीवारों पर लगा दिए। पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री को अपराधी बताया गया है। इस पोस्टर पर बीजेपी के नेताओं ने सवाल उठाए हैं। कुछ नेताओं ने AMU को देश विरोधियों का केंद्र तक बताया है।


via WORLD NEWS

राजभर का गंभीर आरोप, कहा- कुंभ मेले में योगी सरकार ने किया घोटाला


यूपी सरकार के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर कुंभ मेले के आयोजन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस मामले में राजभर ने केंद्र से सीबीआई जांच कराने की मांग की है। राजभर ने कहा है कि सीएम योगी की सरकार ने धर्म में भी भ्रष्टाचार किया है। वहीं सरकार ने सरकार से यह भी कहा है कि वह कल्याण सिंह के देहांत के बाद अब इसपर भी राजनीति ना करे।


via WORLD NEWS

बाड़मेर में वायुसेना का MIG 21 crash, पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब, देखें- हादसे के बाद की तस्वीरें


भारतीय वायुसेना का एक फाइटर विमान मिग-21 बुधवार को बाड़मेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान हादसा पाकिस्तान सीमा से लगे इलाके में हुआ। विमान क्रैश होने के दौरान पायलट खुद को सुरक्षित बचाने में सफल रहा। भारतीय वायुसेना के मुताबिक उनका विमान ट्रेनिंग शॉर्टी पर था। सैन्य प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने बताया कि भारतीय वायुसेना का मिग-21 हादसे के बाद पायलट ने खुद को सुरक्षित तरीके से विमान से ‘इजेक्ट' कर लिया।


via WORLD NEWS

यूपी चुनाव से पहले गन्ने के रेट में इजाफा, विपक्ष बोला- 5 पैसे का लॉलीपॉप


केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने गन्ना किसानों के गन्ने पर एफआरपी यानी फेयर एंड रिम्यूनरेटिव प्राइस बढ़ाकर 290 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला लिया है। यह 10 फीसदी रिकवरी पर आधारित होगा। अभी गन्ने का एफआरपी 285 रुपये है। केंद्र सरकार का यह फैसला बड़ा बताया जा रहा है। हालांकि विपक्षी दल समेत कई लोग इसे चुनावी मौसम का लॉलीपॉप बता रहे हैं। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले पांच रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर सरकार वाहवाही लूटना चाह रहा है। यूपी में दावा किया जा रहा है कि हजारों किसानों को इसका लाभ होगा लेकिन विपक्ष का कहना है कि सरकार ने सिर्फ पांच पैसे प्रति किलो के हिसाब से बढ़ोत्तरी की है, जो सिर्फ गन्ना किसानों को लुभाने के लिए है।


via WORLD NEWS

कल यूपी आएंगे राष्ट्रपति, सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अयोध्या आगमन को लेकर रेलवे विभाग जोर-शोर से तैयारी में जुटा है। राष्ट्रपति के रेलवे रूट से अयोध्या आगमन पर लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या के बीच पड़ने वाले स्टेशनों की साफ सफाई के साथ सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। वहीं सीएम योगी ने खुद भी राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तमाम इंतजामों पर अपडेट लिया है। अयोध्या जिले में राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सख्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। वहीं वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए केंद्रीय एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।


via WORLD NEWS

WORLD NEWS: Kendall Jenner soaks up some sun while showing off bikini body on Italian vacation


"Kendall Jenner soaks up some sun while showing off bikini body on Italian vacation Kendall Jenner was spotted soaking up some sun on Wednesday with boyfriend Devin Booker. The two have been enjoying time together while vacationing in Italy. Entertainment" Via FOX NEWS To WORLD NEWS