Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Thursday, December 24, 2020

झारखंड: लूट की छूट! पुल 96 लाख का और डायवर्जन 1.55 करोड़ का... वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे


अशोक तुलस्यान, चतरा (झारखंड): विकास के नाम पर सरकारी खजाने की लूट देखनी हो तो झारखंड में चतरा जिले की कोयला नगरी टंडवा आइए। यहां एनटीपीसी गेरुआ नदी पर क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मति सह निर्माण का कार्य द रीयल क्लासिक कंस्ट्रक्शन से 96 लाख रुपये की लागत से करा रहा है। लेकिन इसी पुल से महज 20 मीटर की दूरी पर चतरा पथ निर्माण विभाग के 1 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से अस्थायी डायवर्जन का निर्माण पूजा कंस्ट्रक्शन नाम की कंपनी से करा रहा है।

पुल से ज्यादा डायवर्जन की लागत
पथ निर्माण विभाग की तरफ से कराए जा रहा ये निर्माण कार्य किसी के भी समझ से न सिर्फ परे है बल्कि शक के दायरे में भी है। अगर पुल की मरम्मति और निर्माण का कार्य जब एनटीपीसी करा ही रही है तो 1.55 करोड़ का अस्थायी डायवर्जन का निर्माण कार्य आखिर क्यों कराया जा रहा है? क्या यह निर्माण कार्य पैसों की बर्बादी है या फिर एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

सत्ताधारी JMM के सदस्य ने भी खड़े किए सवाल
झामुमो के केंद्रीय सदस्य संतोष नायक ने बताया कि गेरुआ पुल से महज 20 मीटर की दूरी पर बनाए जा रहे डायवर्जन में पथ निर्माण विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। दूसरी ओर डीसी दिव्यांशु झा ने बताया कि ये योजना राज्य से स्वीकृत है। ऐसे में वो इस बारे में कुछ नहीं बोल सकते।


via WORLD NEWS

महिला से छेड़छाड़ के विरोध पर पत्रकार की हत्या केस में CCTV से नया खुलासा, पढ़ें- पूरा मामला


जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक वीडियो पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में अब एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में बदमाश पत्रकार अभिषेक सोनी को एक ढाबे के बाहर सरियों से पीटते नजर आ रहे हैं। अब तक पुलिस को संदेह था कि बदमाशों ने लोहे की छड़ से वार कर जानलेवा हमला किया था। लेकिन इस फुटेज में यह स्प्ष्ट हो गया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल अभिषेक को बदमाश बीच सड़क पर ही छोड़कर फरार हो जाते हैं। यह वारदात 8 दिसबंर को रात करीब सवा ग्यारह बजे की है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल पत्रकार की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है।

अब इस मामले में गहलोत सरकार पर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने इस हत्याकांड पर कहा है कि गहलोत के राज में 2 वर्षों में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, लोकतंत्र के प्रहरी और कोरोना योद्धा पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है,जयपुर में बदमाशों के हमले में अभिषेक सोनी की मृत्यु और गिरधारी पालीवाल का घायल होना सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।
Jaipur News: वीडियो पत्रकार की मौत, बदमाशों ने किया था जानलेवा हमला


इस मामल में जयपुर पुलिस का कहना है कि वीडियो पत्रकार अभिषेक सोनी आठ दिसंबर की रात सड़क किनारे एक ढाबे पर रुके थे। पुलिस ने बताया कि ढाबे पर आरोपियों ने पत्रकार के साथ मौजूद उनकी महिला मित्र को तंग करना शुरू कर दिया और अभिषेक ने इसका विरोध किया जिसके बाद उनकी आरोपियों के साथ झड़प हो गयी।
जयपुर से हनुमान बेनीवाल का दिल्ली कूच, आज अलवर में भीड़ जुटाने के लिये सभायें


पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अभिषेक पर लोहे के सरिये से कथित तौर पर वार किया जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। इस घटना में युवती भी घायल हुई। मानसरोवर थाने के थानाधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां युवती को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।
अधिकारी के अनुसार एक आरेापी शंकर चैाधरी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि दो अन्य आरोपी कानाराम जाट और सुरेंद्र जाट फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
गहलोत के 'घर' BJP का मास्टर स्ट्रोक, राज्य सरकार की 'ना' के बाद ऐलिवेटेड रोड की घोषणा


via WORLD NEWS

खरगोन में 2 घंटे में भूमाफिया का रसूख नेस्तानाबूद, सरकारी स्कूल की जमीन अतिक्रमण मुक्त


खरगोन
एमपी के खरगोन में भू-माफिया की अतिक्रमित करोड़ों की एक बीघा स्कूल की जमीन को प्रशासन ने मुक्त करा लिया है। साथ ही उस पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। सरकारी स्कूल की जमीन पर बने भवन और पशु बाड़े पर आज सुबह बुलडोजर चला है। रसूखदार भूमाफिया ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया है।

'कोरोना वैक्सीन की बुकिंग, 500 रुपये दें जल्दी लग जाएगा टीका', आपके पास भी आ रहे हैं ऐसे कॉल?

दरअसल, खरगोन जिला मुख्यालय स्थित मोतीपुरा में सरकारी स्कूल की जमीन पर भू माफिया परसराम यादव ने10 हजार स्क्वायर फीट की जमीन पर कब्जा कर लिया था। एसडीएम सत्येंद्र सिंह, एसडीओपी राहुल सिंह रावत और सीएमओ प्रियंका पटेल के नेतृत्व में करीब एक बीघा सरकारी स्कूल की जमीन पर किए गए कब्जे को हटाया गया है। इस दौरान भूमाफिया और उसके रिश्तेदारों ने साथ में हंगामा किया है और कार्रवाई रोकने की कोशिश की है। वहीं, प्रशासन ने 2 घंटे में आरसीसी से तैयार किए गए मकान के कमरे और पशुओं का बाड़ा नेस्तनाबूद कर दिया है। करवाई के लिए व्रज वाहन, भारी पुलिस फोर्स हथियारबंद पुलिस और कई अधिकारी मौजूद थे।

Gwalior : पंसारी की दुकान में बिक रहे थे वन्य जीवों के अंग, तांत्रिक क्रियाओं में होता था प्रयोग

एसडीम खरगोन सत्येंद्र सिंह ने कहा कि वह आदतन अपराधी है। बहुत बड़ा पशु बाड़ा और भवन बना रखा था। आरसीसी से पक्का मकान बना हुआ था, इसमें घर में बना हुआ था और आरसीसी की छत थी। करीब एक बीघा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण के कारण प्राइमरी और मिडिल स्कूल नहीं बन पा रहे थे। यहां नर्मदा मंदिर में बना रखा है लेकिन आस्था के कारण अभी वहां पर कार्रवाई नहीं की गई है।

Christmas Day : एशिया की सबसे खूबसूरत चर्चों में से एक है ये, 27 साल में बन कर हुआ तैयार

इसके साथ ही उसने कहा कि यहां से वृद्ध आश्रम संचालित करता हूं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। 10 हजार स्क्वायर फीट के अलावा खेत की जमीन पर भी उसका कब्जा है। इसके डर से लोग विरोध नहीं कर पाते थे।


via WORLD NEWS

बिहार: सृजन घोटाले में 100 करोड़ का नया फ्रॉड सामने आया, JDU ने कहा- घोटालेबाजों को नहीं बख्शेंगे


पटना: सृजन घोटाले में 100 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का दूसरा मामला सामने आने के बाद जदयू (JDU) ने प्रतिक्रिया दी है। JDU प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि घोटालेबाजों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। भागलपुर में ताजा FIR पर भी सरकार कार्रवाई करेगी। JDU के मुताबिक ये बड़बोले विपक्ष को करारा जवाब है।

सृजन घोटाले में नया केस
सृजन घोटाले में तकरीबन 100 करोड़ रुपए की अवैध रूप से निकासी मामले में डीएम से निर्देश मिलते ही जिला कल्याण पदाधिकारी श्याम प्रसाद यादव ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार, गबन मामले में बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के उन कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है, जो इस घोटाले में शामिल थे।

इस संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी श्याम प्रसाद यादव ने बताया कि महालेखाकार के रिपोर्ट में घोटाला का खुलासा हुआ था। इसके बाद संबंधित लोगों पर डीएम ने प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए उन्हें निर्देशित किया था। वहीं 121 करोड़ 71 लाख 61 हजार रुपए के गबन में पहले दो प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

100 करोड़ की बची हुई राशि पर दर्ज कराई गई है एफआईआर
उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महालेखाकार ने वर्ष 2007 से 2017 तक में सरकारी राशि की जांच की थी। जिसमें गबन की राशि 221.60 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका था। इसी क्रम में 100 करोड़ की बची हुई राशि का गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज हुई है।


via WORLD NEWS

Slogans Against Farm Laws in Front of PM Modi: संसद परिसर में मोदी के सामने AAP सांसदों ने कृषि कानूनों के खिलाफ लगाए नारे


पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संसद भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के सांसदों ने पीएम मोदी के सामने कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उनके हाथ में प्लेकॉर्ड भी थे। AAP सांसद भगवंत मान और संजय सिंह लगातार नारेबाजी करके पीएम मोदी का ध्यान खींचने की कोशिश करते रहे, लेकिन प्रधानमंत्री उन्हें अनसुना करके वहां से निकल गए। इस दौरान नारे लगा रहे सांसदों को सुरक्षाकर्मियों ने भी घेर लिया था।


via WORLD NEWS

...जब कलेक्टर के सामने पटवारी ने किसान को लौटाई रिश्वत की राशि, तो खुशी से झूमने लगे लोग


एमपी में पटवारियों की हालत किसी से छिपी नहीं है। किसान उनके सामने चक्कर काटते रह जाते हैं लेकिन बिना पैसे के एक काम नहीं करते हैं। छतरपुर कलेक्टर की जनसुनवाई में एक बुजुर्ग किसान ने कलेक्टर से शिकायत की कि जमीन मापी के लिए पटवारी ने 4 हजार रुपये की रिश्वत ली है। रिश्वत लेने के बाद भी उसने काम नहीं किया है।

MP : गांव के दबंग संबंध बनाने के लिए करते मजबूर, मना करने पर मचाते कोहराम, SP के पास पहुंची महिलाएं

कलेक्टर ने बुजुर्ग किसान की शिकायत पर तुरंत पटवारी को खड़ा करवा दिया है। बुजुर्ग की शिकायत पर पटवारी को सांप सूंघ गया है। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के तेवर देख तुरंत वह भीड़ के सामने आकर खड़ा हो गया। उसके बाद कलेक्टर ने आदेश दिए कि किसान के रुपये लौटाओ। रिश्वतखोर पटवारी ने तुरंत किसान से लिए 4 हजार रुपये वहां लौटाए।


via WORLD NEWS

बिहार: छपरा का 'नौटंकी' दिल्ली से गिरफ्तार, छठ घाट पर हर्ष फायरिंग कर युवक को किया था जख्मी


अमित गिरी, छपरा: जिले के माझी में छठ घाट पर हर्ष फायरिंग कर निर्दोष युवक को जख्मी करने के आरोपी नौटंकी सिंह को पुलिस ने उसके एक सहयोगी के साथ दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद प्रणव कुमार सिंह उर्फ नौटंकी सिंह दिल्ली में छिपा हुआ था जहां उसके सहयोगी बम भोला सिंह के साथ सारण पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार कर लिया। नौटंकी सिंह के पास से एक अवैध देसी बंदूक और 12 बोर का पांच कारतूस भी बरामद किया गया है। सदर डीएसपी एमपी सिंह ने बताया की नौटंकी सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। घटना को अंजाम देने के बाद नौटंकी सिंह फरार चल रहा था जिसकी दिल्ली में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे दिल्ली जाकर गिरफ्तार किया जहां वह एक सहयोगी के साथ छिपा हुआ था।


via WORLD NEWS