Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Sunday, March 24, 2019

होली पर साड़ी और स्कर्ट पहनकर नाचे पुलिसकर्मी, विडियो वायरल


जीआरपी के आगरा कैंट थाने में होली के दिन पुलिसकर्मियों ने साड़ी और स्कर्ट पहनकर डांस किया। डांस का यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। थाना परिसर में साड़ी और स्कर्ट पहनकर नाचते पुलिसकर्मी पूरी तरह से मस्ती के मूड में थे।


via WORLD NEWS

आम चुनावः मध्य प्रदेश में बीवी और बेटे को टिकट दिलाने के लिये जद्दोजेहद


मध्य प्रदेश में असली मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। कुछ ऐसे इलाके भी हैं जहां बीएसपी जैसे दलों का प्रभाव है, लेकिन वह बेहद सीमित है। लेकिन यहां दोनों दलों में बीवी और बेटे को टिकट दिलाने की कोशिश चल रही है। शिवराज आज अपनी पत्नी साधना सिंह के लिए टिकट को लेकर जद्दोजहद कर रहे हैं। साधना सिंह के नाम का खासा विरोध है। चर्चा है कि पार्टी की ओर से कहा जा रहा है कि अगर चौहान टिकट चाहें तो मिल सकता है, उनकी पत्नी को नहीं। वहीं कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे के भी चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा है। राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी छिंदवाड़ा की सीट अपने बेटे नकुलनाथ को दिलाना चाहते हैं।


via WORLD NEWS

इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के डिग्री धारकों ने किया रेलवे गैंगमैन और वेल्डर के लिये आवेदन


देश में बेरोज़गारी की स्थिति का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि रेलवे के गैंगमैन, वेल्डर, हेल्पर्स, केबिनमैन, कीमैन और ट्रैकमैन जैसे पदों के लिये इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कॉमर्स और साइंस की डिग्री लिये लोगों ने आवेदन किया है। रेलवे के 62,907 पदों पर आवेदन के लिये न्यूनतम योग्यता मैट्रिक पास होने और आईटीआई सर्टिफिकेट या फिर नैशनल अप्रेटिंसशिप सर्टिफिकेट की ही रखी गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इन पदों के लिए 1.9 करोड़ 10वीं पास युवाओं के साथ ही 48.48 लाख अंडर ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट युवाओं ने भी आवेदन किया है। रेलवे ने इनमें से करीब 75,500 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया है। रेलवे की ओर से बीते साल जारी विज्ञापन के मुताबिक नए एंप्लॉयीज को 18,000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी और अन्य अलाउंसेज दिए जाएंगे।


via WORLD NEWS

लोकसभा चुनाव 2019: केरल इकाई का दावा, राहुल गांधी वायनाड से भी लड़ सकते हैं चुनाव


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ सकते हैं। यानि राहुल गांधी अमेठी के साथ-साथ वायनाड से भी खड़े होंगे। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुल्लपल्ली रामचंद्रन ने इस बात की पुष्टि भी की है। राहुल के वहां से चुनाव लड़ने से दक्षिण भारत में इसका असर पड़ सकता है और पार्टी को फायदा हो सकता है। राहुल गांधी के दक्षिण से चुनाव लड़ने को लेकर काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे। कर्नाटक इकाई ने भी राहुल गांधी को कर्नाटक की किसी सीट से चुनाव लड़ने का न्योता दिया था।


via WORLD NEWS

लोकसभा चुनाव 2016: सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह ने कांग्रेस पर किया हमला


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान शर्मनाक था और जिस समय देश सेना के साथ खड़ा है उस समय ऐसा बयान देकर सुरक्षा बलों पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर बार सेना पर सवाल उठाती है। राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिये।


via WORLD NEWS

WORLD NEWS: Iowa farmers send relief and love to aid Nebraska flood victims


"Iowa farmers send relief and love to aid Nebraska flood victims Amidst some of the worst flooding in Nebraska history, Iowa farmers have joined together to bring aid to victims. Fox News Weather Center" Via FOX NEWS To WORLD NEWS

UP: बीजेपी के एक तिहाई MP का कटेगा टिकट?


​​पार्टी सूत्रों ने बताया कि सीनियर लीडर्स के बीच प्रत्येक सीट पर उम्मीदवार को लेकर गहन चर्चा चल रही है। यही नहीं उम्मीदवारों के चयन में कई राउंड की स्क्रूटनी की जा रही है और सर्वे, नमो ऐप से मिले फीडबैक आदि को भी तवज्जो दी जा रही है। via WORLD NEWS The Navbharattimes