Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Tuesday, November 24, 2020

Satna News: गरीबों के राशन की कालाबाजारी कर तिजोरी भर रहा था समिति प्रबंधक, निकला एक करोड़ से ज्यादा का आसामी


सतना। एमपी में सतना जिले के अमरपाटन तहसील के ताला में सोसाइटी के समिति प्रबंधक के घर पर मंगलवार तड़के EOW की दो टीमों ने छापा मार कर एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा किया है। EOW की एक टीम ने समिति प्रबंधक के ताला स्थित निवास पर दबिश दी और दूसरी टीम ने रीवा के पड़रा नई बस्ती स्थित निवास पर छापामार कार्रवाई की।

Shajapur में भीषण हादसा: आमने-सामने भिड़े बस और ट्रक, दो की मौत, 17 घायल

गरीबों के राशन से अपनी तिजोरी भरने वाले समिति प्रबंधक राजेश त्रिपाठी सतना जिले में अमरपाटन तहसील के ताला में पदस्थ हैं। अब तक की कार्रवाई में EOW की टीम ने समिति प्रबंधक के घर से 5 प्लॉट, 2 घर, 1 इटीयोस कार, 2 मोटरसाइकिल, एलआईसी की पॉलिसी, बैंक पासबुक सहित काफी मात्रा में सोने के जेवरात बरामद किए हैं। समिति प्रबंधक के दोनों निवासों पर EOW की कार्यवाही अभी भी जारी है जिसमें और भी संपत्ति उजागर होने की संभावना है।

फिल्म एक्टर कपिल शर्मा और सोनी टीवी पर फूहड़ता फैलाने के आरोप, शिवपुरी के एडवोकेट ने की FIR दर्ज करने की मांग

छापेमारी को लेकर EOW के एसपी ने बताया कि राजेश त्रिपाठी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायत की गई थी। समिति प्रबंधक के द्वारा अनाज की लगातार कालाबाजारी की जा रही थी। इसके साथ ही शासन की योजना में पात्रता रखने वाले गरीबों को वितरित किये जाने वाला गेहूं, चावल, केरोसिन, यूरिया, सहित शक्कर के कालाबाजारी कर समिति प्रबंधक अपनी तिजोरी भर रहे थे जिसकी शिकायत क्षेत्र के लोगों द्वारा की गई थी। इसके बाद सतना न्यायालय से वारंट प्राप्त करने के बाद छापा मारा गया।


via WORLD NEWS

Shajapur में भीषण हादसा: आमने-सामने भिड़े बस और ट्रक, दो की मौत, 17 घायल


शाजापुर। मध्य प्रदेश में मंगलवार शाम शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर भीषण सड़क हादसा हुआ। एक यात्री बस और ट्रक की भिड़ंत में दो यात्री की मौत हो गई। इस घटना में 17 यात्री घायल हो गए। एक्सिडेंट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना उकावता के पास नेशनल हाईवे पर घटी। एक घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक पुरुष की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में सुनेरा थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

फिल्म एक्टर कपिल शर्मा और सोनी टीवी पर फूहड़ता फैलाने के आरोप, शिवपुरी के एडवोकेट ने की FIR दर्ज करने की मांग

पुलिस के अनुसार उकावता चौकी क्षेत्र में मंगलवार को ग्राम कमरदीपुर के नजदीक ब्यावरा से शाजापुर आ रही छाबरा यात्री बस एमपी 43 पी 1119 और इंदौर की ओर से सांरगपुर की ओर जा रहे ट्रक यूपी 93 बीटी 4602 की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे बस और ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

एक बार फिर सामने आई कांग्रेस की अंतर्कलह, भिंड जिला कांग्रेस कमेटी ने नेता प्रतिपक्ष के दावेदार के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव

हादसे में सिद्धनाथ पुत्र रामनारायण उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम मांडू राजगढ़ और सनवर बी पत्नी अजगर मंसूरी उम्र 52 वर्ष निवासी सारंगपुर की मौत हुई है। घायल ज्यादा होने के कारण एक लोडिंग वाहन की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में सद्दाम पुत्र कल्लू खां उम्र 23 वर्ष सारंगपुर, वीरु पुत्र रमेश सोलंकी उम्र 24 वर्ष निवासी शाजापुर, कमलेश पुत्र जगदीश उम्र 28 वर्ष निवासी इंदौर, कविता पत्नी रामकिशन उम्र 25 वर्ष निवासी अकोदिया, अबरार पुत्र असरार उम्र 40 वर्ष निवासी लालपुरा शाजापुर, सविता पत्नी भूरेसिंह उम्र 22 वर्ष निवासी दोगड़िया, गोपाल पुत्र देवीसिंह उम्र 18 वर्ष निवासी बरनावद जिला शाजापुर, ईश पुत्र याकूब उम्र 34 वर्ष निवासी महुपुरा शाजापुर, दीपक पुत्र ग्यारसीलाल उम्र 32 वर्ष निवासी सारंगपुर, कमलेश पिता चतुर्भुज सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी इकलेरा राजगढ़, चतुर्भुज पुत्र नंदकिशोर सोनी उम्र 60 वर्ष निवासी इकलेरा राजगढ़, लक्ष्मीनारायण पुत्र रामप्रसाद उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम मंडोदा शाजापुर, लीलाबाई पत्नी लक्ष्मीनारायण उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम मंडोदा शाजापुर, मोनिका पुत्री सिद्धनाथ उम्र 19 वर्ष निवासी टोककलां देवास, रामप्रसाद पिता जगन्नााथ उम्र 66 वर्ष निवासी आसारेटा, अनिल पुत्र सुभाष शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी खेड़ावद और रीना पत्नी अनिल शर्मा निवासी ग्राम खेड़ावद घायल हुए हैं।


via WORLD NEWS

एक बार फिर सामने आई कांग्रेस की अंतर्कलह, भिंड जिला कांग्रेस कमेटी ने नेता प्रतिपक्ष के दावेदार के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव


भिंड। एमपी के भिण्ड जिले में कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनावों की समीक्षा के लिए आयोजित जिला स्तरीय बैठक में लहार विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है। यह प्रस्ताव कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने 114 पदाधिकारियों की सहमति से पारित किया, जिसमें गोविंद सिंह को 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पीसीसी को भेजा जायेगा। डॉ गोविंद सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं और इस समय नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में शामिल हैं।

फिल्म एक्टर कपिल शर्मा और सोनी टीवी पर फूहड़ता फैलाने के आरोप, शिवपुरी के एडवोकेट ने की FIR दर्ज करने की मांग

डॉ गोविंद सिंह लहार विधानसभा से लगातार सातवीं बार के विधायक हैं। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक के दौरान विधानसभा उपचुनावों में मेहगांव विधानसभा सीट पर भीतरघात और पार्टी विरोधी काम करने के आरोप डॉ. गोविंद सिंह पर लगाए गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोपों की पुष्टि करते हुए गोविंद सिंह के भांजे राहुल भदौरिया का नाम लेते हुए कहा कि वह मेहगांव विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन वो अपने गांव के पोलिंग बूथ पर ही कांग्रेस को वोट नहीं दिला पाए। इससे स्पष्ट है कि गोविंद सिंह और उनके समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी के लिए काम नहीं किया।

MP News: आखिरकार इमरती देवी ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

गोविंद सिंह पर लगाए गए आरोपों के बारे में जब कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे सिंधिया समर्थक और वर्तमान में बीजेपी नेता डॉ रमेश दुबे से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह लगातार 10 साल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे और उस दौरान भी डॉ गोविंद सिंह के खिलाफ कार्यवाही की गई थी। दुबे ने तो गोविंद सिंह के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी गद्दार करार दिया।


via WORLD NEWS

Your Wednesday Briefing


Briefing New York TimesBy BY NATASHA FROST Via NYT To WORLD NEWS

Quotation of the Day: It Was a Rape Camp. Now It’s a Spa That Depends on Amnesia.


Today’s Paper New York TimesBy Unknown Author Via NYT To WORLD NEWS

Corrections: Nov. 25, 2020


Corrections New York TimesBy Unknown Author Via NYT To WORLD NEWS

Juggling or Ventriloquism


Crosswords & Games New York TimesBy BY CAITLIN LOVINGER Via NYT To WORLD NEWS