Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Monday, April 1, 2019

दिल्ली: फर्जी डॉक्टर द्वारा सर्जरी के बाद महिला मरीज की मौत, गिरफ्तार


दिल्ली पुलिस ने एक महिला की मौत के बाद खुद को MBBS-MD बताकर उसकी सर्जरी करने वाले फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। नीरज कुमार नाम के इस फर्जी डॉक्टर का बदरपुर में क्लिनिक था। वह अपोलो और जेपी हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करने का दावा करता था। पत्नी को भी AIIMS में कार्यरत बताता था। लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं था। एक जानकार द्वारा सस्ते इलाज के आश्वासन के बाद बदरपुर निवासी अमित कुमार अपनी पत्नी नीलम (32) को लेकर नीरज हेल्थकेयर गए, जहां 6 फरवरी को पित्त की थैली में पथरी को निकालने की सर्जरी के दौरान नीलम की हालत बिगड़ गई। दो दिन बाद में नीलम ने GB पंत अस्पताल में दम तोड़ दिया।


via WORLD NEWS

31 मार्च: इन 3 ज़रूरी कामों को आज ही निपटा लें


वित्त वर्ष 2018-19 आज खत्म हो रहा है। 31 मार्च कई चीजों की डेडलाइन बन कर आई है, ऐसे में इन कामों को आज ही निपटाना पड़ेगा। इसमें आधार कार्ड को पैन नंबर से जोड़ना, टीवी चैनल चुनना, GST रिटर्न भरने जैसे जरूरी काम भी शामिल हैं। सरकार ने 31 मार्च तक PAN को आधार से लिंक करवाने की डेडलाइन रखी है। अगर ऐसा नहीं किया तो पैन कार्ड बेकार हो जाएगा। जिसकी वजह से आप फिर रिटर्न फाइल नहीं कर सकेंगे। टीवी पर कौन-से चैनल देखना चाहते हैं, ये आपने केबल/DTH ऑपरेटर को नहीं बताया तो कई पसंदीदा चैनल नहीं देख पाएंगे। 31 मार्च तक उन चैनल्स को चुन सकते हैं जिनके लिए आप भुगतान करना चाहते हैं। 2018-19 का इनकम टैक्स और GST रिटर्न भरने की लास्ट डेट है 31 मार्च। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल न करने पर 1000 से 10 हजार तक जुर्माना लगेगा।


via WORLD NEWS

UP: राज्यपाल राम नाईक ने CM योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र- सुल्तानपुर का नाम बदलकर कुशभवनपुर किया जाए


उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सुलतानपुर का नाम बदलकर कुशभवनपुर करने की मांग की है। इससे पहले भी सुलतानपुर का नाम बदलने की मांग उठती रही हैं। कई स्थानीय लोगों का कहना है कि कुशभवनपुर ही सुलतानपुर का मूल नाम है और कुशभवनपुर में सीता कुंड घाट, लंभुआ, दियरा ही नहीं सैकड़ों वर्ष पुराने मंदिर भी हैं। उनके अनुसार राम, सीता और लक्ष्मण के यहां विश्राम करने का भी उल्लेख मिलता है। यह भी कहा जाता है कि राम के पुत्र कुश महाराज ने कुशभवनपुर की स्थापना की थी।


via WORLD NEWS

बिहार: महागठबंधन के उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद की कार से टकराई SUV


बिहार के औरंगाबाद जिले में महागठबंधन के लोकसभा उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद एक हादसे का शिकार हो गये। एक तेज रफ़्तार SUV ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उपेंद्र प्रसाद को मामूली चोट आई है। उपेंद्र प्रसाद हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के नेता हैं। उन्होनें आरोप लगाया कि उनके राजनीतिक विरोधियों ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें अपने रास्ते से हटाने के लिए ये ऐक्सीडेंट करवाया। SUV में सवार दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


via WORLD NEWS

बिहार के बक्सर में SDM पर भड़के केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे


केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे द्वारा बिहार के बक्सर में SDM KK उपाध्याय के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जब SDM ने लोकसभा चुनाव से पहले आचार संहिता के उल्लंघन करने पर उनके काफिले को रोका तो केंद्रीय मंत्री SDM पर भड़क गये और उनको डाँटते हुए दिखाई दिए। केंद्रीय मंत्री के काफिले में कई वाहन थे, जिसकी वजह से उनको SDM द्वारा रोका गया। चौबे बक्सर निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।


via WORLD NEWS