
Featured Post
Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.
Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS
Tuesday, August 2, 2022
WORLD NEWS: Alec Baldwin ‘Rust’ shooting: ‘Immature’ gun handling alarmed cast and crew, sources allege

Gangster Lawrence Bishnoi: बिश्नोई का बचना मुश्किल! फाइल पर फाइल खोलती जा रही पंजाब पुलिस
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई बुरी तरह फंसा हुआ है। दिल्ली के तिहाड़ जेल से पंजाब लाए गए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस अपने कब्जे में लिए हुए है और लगातार पूछताछ कर रही है।
मलोट थाना सदर पुलिस द्वारा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का दोबारा लिया गया चार दिन का रिमांड पूरा होने पर सोमवार सुबह उसे मलोट अदालत में पेश किया गया। वहां से मोगा पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई को ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया।
via WORLD NEWS
After Pelosi’s arrival, China announced military drills in nearby waters.

US China Tension : ताइवान पर क्यों भिड़ जाते हैं US-चीन? जानिए पूरी कहानी
अमेरिका और चीन की सेनाएं ताइवान के मसले पर आमने-सामने हैं। साउथ चाइना सी दोनों ही महाशक्तियों के बीच जंग का अखाड़ा बनता नजर आ रहा है। परमाणु हथियारों से लैस चीन और अमेरिका दोनों की सेनाएं अब एक-दूसरे के खिलाफ बड़े पैमाने पर मिसाइलें, युद्धपोत और फाइटर जेट तैनात कर चुके हैं।
संयुक्त राष्ट्र के मुखिया ने चेतावनी दी है कि एक गलती से दुनिया में परमाणु तबाही आ सकती है। ताजा विवाद अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा की वजह से पैदा हुआ। चीन नैंसी पेलोसी की यात्रा का कड़ा विरोध कर रहा है।
इस बीच चीन ने अपने युद्धपोतों और फाइटर जेट को ताइवान की सीमा के पास तैनात कर दिया है। उधर, अमेरिकी सेना भी पूरी तरह से तैयार है। आपको बता दें कि चीन और ताइवान की आपसी तकरार आज की नहीं है। यह कई साल पुरानी है। आइए जानते हैं ताइवान के बारे में और चीन से तकरार की वजह के बारे में।
via WORLD NEWS
The Robust Return of Beyoncé

Monday, August 1, 2022
'राजा का संदेश साफ है'... संजय राउत की गिरफ्तारी पर क्या बोले राहुल गांधी
Sidhu Moosewala Murder Case: 6 नहीं 9 शूटर थे तैयार! मूसेवाला हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मूसेवाला की हत्या के लिए 6 नहीं बल्कि 9 शार्पशूटर्स तैयार किए गए थे। इनमें मनदीप सिंह उर्फ तूफान बटाला, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी रईया और एक और शूटर शामिल था। ऐसा बताया जा रहा है कि ये तीनों सिद्धू मूसेवाला की रेकी में भी शामिल थे।
ऐसा माना जा रहा है कि मूसेवाला के साथ सिक्योरिटी न होने की वजह से बाकी शूटर्स को इस हत्याकांड में शामिल नहीं किया गया। दिल्ली पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। जिसके बारे में पंजाब पुलिस को भी इनपुट भेजा गया है।
आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां बरसाने वाले जो 6 कातिल अब तक अलग-अलग राज्यों में भागते फिर रहे थे, वो सब के सब आखिरकार या तो गिरफ्तार कर लिए गए या फिर मौत की नींद सुला दिए गए।
हाल ही में आखिरी शूटर दीपक मुंडी भी पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा। गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्नू और जगरूप सिंह रूपा के एनकाउंटर के बाद दीपक मुंडी ही एक मात्र शूटर बचा था। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल 3 शार्प शूटर प्रियव्रत फौजी, अंकित सेरसा और कशिश उर्फ कुलदीप को दिल्ली पुलिस हरियाणा से गिरफ्तार कर चुकी है और दो शूटर मनप्रीत सिंह मन्नू और जगरूप सिंह रूपा पंजाब में हुए एनकाउंटर में ढेर हो चुके हैं।
via WORLD NEWS