Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Saturday, December 26, 2020

A Global New Year’s Playlist for Your Party of One


At Home New York TimesBy BY SEBASTIAN MODAK Via NYT To WORLD NEWS

31 दिसंबर तक करा लें गाड़ी के सभी पेपर रीन्यू, नहीं तो लगेगा भारी जुर्माना

नई दिल्ली अगर आपकी गाड़ी से जुड़े कोई भी डॉक्यूमेंट्स (Transport Related Documents) जैसे ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), आरसी या फिटनेस प्रमाण पत्र आदि रीन्यू कराने हैं तो इसे 31 दिसंबर तक जरूर पूरा कर लें। ऐसा नहीं होने पर एक जनवरी से आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। यह नियम कॉमर्शियल और प्राइवेट दोनों प्रकार के वाहनों पर लागू है। इसमें सिर्फ वही गाड़ियां शामिल हैं, जिनसे जुड़े डॉक्यूमेंट्स की वैधता एक फरवरी से 31 दिसंबर 2020 के बीच खत्म हो रही है। सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाई थी डॉक्यूमेंट की वैधतादरअसल, कोरोना संकट के मद्देनजर आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने मोटर व्‍हीकल से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट की वैधता 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ाने का फैसला लिया था। इसके तहत फिटनेस सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) समेत प्रमुख दस्तावेज शामिल हैं। लेकिन अब ये समय सीमा खत्म होने वाली है, ऐसे में वाहन मालिक जल्द इसे अपडेट कराकर भारी जुर्माने से बच सकते हैं। कमर्शियल वाहन मालिकों ने की अपीलहालांकि, सूत्रों ने बताया कि कमर्शियल वाहन मालिकों ने सरकार से कुछ और रियायत की अपील की है। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि ऐसे वाहनों को थोड़ी और राहत दी जाए जो अभी व्यावहारिक समस्याओं की वजह से सड़क पर अभी नहीं उतर रहे हैं। इनमें स्कूल बस ऑपरेटर भी शामिल हैं। स्कूल बस ऑपरेटर ने बताई अपनी परेशानीइस संबंध में स्कूल बस ऑपरेटर की ओर से कहा गया कि हमारी बसें, जो स्कूलों से जुड़ी हुई हैं, वो लॉकडाउन और स्कूल बंद होने की वजह से नहीं चल रही हैं। हम उन्हें तब तक संचालित कर सकते हैं जब तक कि स्कूल नहीं खुल जाते। इसलिए, सरकार को कोई भी फैसला लेने से पहले इन मुद्दों को भी देखना चाहिए।

बिहार: शराब माफिया के पुलिस पर हमले का लाइव वीडियो, छपरा में हुआ बवाल


अमित गिरी, सारण: छपरा में महिलाओं ने शराब कारोबारियों के समर्थन में पुलिस पर ही हमला कर दिया। यहां उत्तरी दहियावां टोला में शराब का कारोबार कई वर्षों से चल रहा है और दर्जनों बार छापेमारी हुई। यहां से दो दर्जन से अधिक शराबी और कारोबारी जेल जा चुके है पर कारोबार अभी भी जारी है। लिहाजा स्थानीय मुफसिल थाना की पुलिस ने शनिवार को फिर से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मुहल्ले की महिलाओं ने इकट्‌ठा होकर पुलिस पर ही हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि शराब माफिया ने खुद के बचाव के लिए महिलाओं को आगे कर दिया। पुलिस और वहां के स्थानीय लोगों के बीच घंटों बवाल चला। यहां तक की मौके पर गई महिला कॉन्स्टेबल को भी पीटा गया।

पुलिस के आधे दर्जन जवान घायल
इसके बाद अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी पहुंची। पुलिस और स्थानीय मुहल्ले के लोगों के बीच काफी देर तक नोंकझोक चली। लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरु कर दिया। पुलिस ने बचाव मेंर लाठीचार्ज की। पथराव और लाठीचार्ज में दोनों तरफ से घायल होने की सूचना है। करीब आधा दर्जन पुलिस के जवान और स्थानीय लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस वहां पर शराब बना रहे करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। डीएसपी एमपी सिंह ने कहा कि शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कारवाई की जाएगी।


via WORLD NEWS

Take Back Your Sex Life


Well New York TimesBy BY MEAGHAN O’CONNELL Via NYT To WORLD NEWS

Staurday


Briefing New York TimesBy Unknown Author Via NYT To WORLD NEWS

Indulge in Some Hot Cocktails


At Home New York TimesBy BY FLORENCE FABRICANT Via NYT To WORLD NEWS

Enhance Your Family Zoom Calls With an Online Game


At Home New York TimesBy BY A.C. SHILTON Via NYT To WORLD NEWS