Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Saturday, November 14, 2020

पटना में बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक, चंदन-टीका लगाकर MLAs का स्वागत, देखिए क्या है तैयारी


पटना
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों की बैठक है। इसमें बिहार विधानमंडल दल के नेता के साथ बीजेपी विधायक दल के नेता का भी चयन किया जाएगा। इस बार एनडीए के पर्यवेक्षक के तौर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार आए हैं। वह खुद नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करेंगे। उनके साथ बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, बिहार चुनाव प्रभारी महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मौजूद रहेंगे। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक के बाद सभी विधायक सीएम आवास की ओर रुख करेंगे जहां 12:30 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होनी है। इस एनडीए विधायक दल की बैठक में एनडीए के नेता के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चुना जाना लगभग तय है। इसके साथ ही बिहार में इस बार कौन कौन मंत्री बनेगा उनके नामों पर मुहर लगेगी।

सूत्र बताते हैं कि 17वीं विधानसभा में वीआईपी और हम पार्टी से भी एक-एक मंत्री बनाए जा सकते हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि इस बार बीजेपी के कोटे से मंत्रियों की संख्या अधिक हो सकती है। इसके अलावा बीजेपी के कई पुराने चेहरे चेहरों को फिर से उनका विभाग सौंपा जा सकता है यानी वह दोबारा मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक के लिए अटल बिहारी वाजपेयी सभागार को तैयार किया गया है। नवनिर्वाचित जितने भी विधायक यहां पहुंच रहे हैं उन्हें थर्मल स्क्रीनिंग के साथ-साथ सैनिटाइज किया जा रहा है। परंपरागत तरीके से चंदन टीका लगाकर बीजेपी का मास्क भी उन्हें दिया जा रहा है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय का जायजा लिया हमारे सहयोगी नीलकमल ने...


via WORLD NEWS

Corrections: Nov. 15, 2020


Corrections New York TimesBy Unknown Author Via NYT To WORLD NEWS

SpaceX’s Next NASA Launch: When to Watch


Science New York TimesBy BY KENNETH CHANG Via NYT To WORLD NEWS

It’s Time to Tackle the Garage


At Home New York TimesBy BY PAUL STENQUIST Via NYT To WORLD NEWS

Take a Break From Political Comedy With These Podcasts


At Home New York TimesBy BY PHOEBE LETT Via NYT To WORLD NEWS

Take the Edge Off With Video Games


At Home New York TimesBy BY JULIE MUNCY Via NYT To WORLD NEWS

तो बिहार में इस बार बदल जाएगा डेप्युटी सीएम, बीजेपी के इन 2 नेताओं का नाम!

पटना बिहार में नई सरकार के गठन के लिए एनडीए की रविवार दोपहर को होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार ने डिप्युटी मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। प्रेम कुमार के इस पद के लिए दावेदारी करने से मामला उलझने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रेम कुमार ने कहा कि वह 50 साल से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वह उसे स्वीकार करेंगे। यहां बता दें कि प्रेम कुमार लगातार आठवीं बार गया विधानसभा सीट से विधायक बने हैं। पिछली सरकार में प्रेम कुमार कृषि जैसा अहम मंत्रालय संभाल रहे थे। इस बार बीजेपी में डिप्युटी सीएम के कई और दावेदार हैं। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी करीब 13 साल से बिहार में इस पद पर हैं और एक बार फिर से वह इस पद के मजबूत दावेदार हैं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी नजदीकी और काम करने के सामंज्स्य के चलते उनकी दावेदारी मजबूत बनी हुई है। एनडीए के विधायक दल की बैठक से पहले सुशील मोदी दिवाली से एक दिन पहले दिल्ली गए थे। हालांकि दिवाली के दिन वह पटना लौटे तो पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब देने से बचते रहे। कामेश्वर चौपाल भी हैं डिप्टी सीएम के दावेदार संघ के पुराने नेता कामेश्वर चौपाल भी बिहार में डिप्युटी सीएम के दावेदार माने जा रहे हैं। कामेश्वर चौपाल अचानक पटना पहुंचे हैं और मीडिया में कहा है कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी वह उसे स्वीकार करेंगे। उनके इस बयान के बाद अटकलों का बाजार गरम है। बिहार में बनने वाली आगामी सरकार में कौन उपमुख्यमंत्री होगा यह तो में ही तय होगा, लेकिन उससे पहले प्रेम कुमार, कामेश्वर चौपाल और सुशील मोदी तीनों की दावेदारी सामने आने के बाद मामला दिलचस्प हो गया है।