Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Saturday, August 15, 2020

Sushant Singh Rajput Death Case: मुजफ्फरपुर में याचिका खारिज होने के बाद दाखिल की गई रिवीजन अर्जी


के. रघुनाथ, मुजफ्फरपुर
बिहार के मुजफ्फरपुर में फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में परिवाद को खारिज कर दिया गया है। जिसके खिलाफ जिला जज अनिल कुमार सिन्हा की कोर्ट में रिवीजन अर्जी दाखिल की गई है। यह अर्जी अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दाखिल की है। इससे पहले सीजेएम मुकेश कुमार ने अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा की ओर से दाखिल परिवाद को सुनवाई के बाद अपने क्षेत्राधिकार से बाहर बताते हुए आठ जुलाई को खारिज कर दिया था।

अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दायर की रिवीजन अर्जी
अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा की ओर से दायर की गई रिवीजन अर्जी में बिहार सरकार, फिल्म अभिनेता सलमान खान, फिल्म निर्देशक करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियावाला, संजय लीला भंसाली, टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार, बालाजी प्रोडक्शन की एकता कपूर और दिनेश विजायन को प्रतिपक्षी बनाया है। इस अर्जी पर जिला जज के कोर्ट में 18 अगस्त को सुनवाई होगी।

इसे भी पढ़ें:- बिहार सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, रिया ने सुशांत के डिप्रेशन की झूठी थ्योरी गढ़ी

17 जून को दाखिल की गई थी परिवाद
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने 17 जून को सीजेम मुकेश कुमार के कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। इसमें करण जौहर सहित आठ फिल्मी हस्तियों को आरोपी बनाया गया था।

सुशांत मौत मामले में परिवाद
बाद में 23 जून को एक अन्य अर्जी दाखिल कर महेश भट्ट सहित चार फिल्मी हस्तियों की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए सभी को आरोपितों की सूची में जोड़ने की कोर्ट से प्रार्थना की गई थी। इन सभी पर सुशांत को खुदकुशी के लिए उसकाने, उनका बहिष्कार करने और आधा दर्जन से अधिक फिल्मों से बाहर करने का आरोप लगाया गया था।


via WORLD NEWS

आंध्र प्रदेश: हाथ में 7 साल की बच्ची का शव लेकर चलने को मजबूर पिता


आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से सड़कें डूब गई हैं, शहर को जोड़ने वाले पुल तहस-नहस हो गए हैं। आम आदमी परेशान है। इस बीच एक दिल दहलाने वाला विडियो सामने आया है। विडियो में एक शख्स अपनी 7 साल की बेटी के शव को बांहों में भरकर ले जाने को मजबूर है। घटना आंध्र प्रदेश के विशाखा आदिवासी इलाके के किंचुमंदा पंचायत की है। दरअसल बारिश के चलते ढह गया है ऐसे में शख्स को अपनी बच्ची का शव इस तरह ले जाना पड़ा। यह विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बारिश के चलते पुल ढहने के कारण आंध्र प्रदेश में 32 गांव पूरी तरह कट चुके हैं। लोगों को गांव पहुंचने के लिए 20 किमी तक पैदल पानी और दलदल को पार करते हुए चलना पड़ रहा है।


via WORLD NEWS

LIVE: आज अटल बिहारी की दूसरी पुण्यतिथि, पीएम मोदी समाधि स्थल पहुंचे


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें। via WORLD NEWS The Navbharattimes

भारतीय लोकतंत्र के लिए यह टेस्टिंग टाइम है : सोनिया गांधी


74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि जिस दिन से देश आजाद हुआ है, उसके बाद से लगातार देश ने लोकतांत्रिक मूल्यों को परखा है। इससे देश का लोकतंत्र लगातार मजबूत हुआ है। via WORLD NEWS The Navbharattimes

भारतीय लोकतंत्र के लिए यह टेस्टिंग टाइम है : सोनिया गांधी

नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संदेश में वर्तमान सरकार और लोकतंत्र को लेकर गंभीर मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि के लिए यह टेस्टिंग टाइम है। लोगों को यह देखना और समझना होगा कि उनके पास सवाल पूछने की, किसी फैसले से असहमत होने का अधिकार है या नहीं। लोकतंत्र की परीक्षा का समय आ गया है सोनिया गांधी ने कहा कि जिस दिन से देश आजाद हुआ है, उसके बाद से लगातार देश ने लोकतांत्रिक मूल्यों को परखा है। हर टेस्ट के बाद हमारा लोकतंत्र लगातार विकास किया है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक और संवैधानिक सिस्टम के विपरीत काम कर रही है। यह भारतीय लोकतंत्र के लिए टेस्टिंग टाइम है। स्वतंत्रता के सच्चे मतलब को समझना होगा गांधी ने कहा कि फिलहाल ऐसा वक्त चल रहा है जब देश के नागरिकों को यह सोचना और समझना होगा कि आखिरकार स्वतंत्रता से क्या मतलब होता है। सच्चे अर्थों में इसके क्या मायने हैं। लोगों को यह आत्म विश्लेषण करना होगा कि देश में लिखने, बोलने, सवाल पूछने, असहमत होने, अपने निजी विचार के होने और किसी को जवाबदेह बनाने का अधिकार है या नहीं। विविधता में एकता ही पहचान गांधी ने कहा कि जिम्मेदार विपक्ष के नाते हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने रखने के लिए संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत की पहचान केवल एक लोकतांत्रिक देश के रूप में नहीं है। भारत एक ऐसा देश है जहां भाषाई, जातिगत, धर्म के आधार पर विविधता होने के बावजूद एकता है। विविधता में एकता ही हमारी पहचान है।

आज वाजपेयी की पुण्यतिथि, PM मोदी ने कुछ इस तरह याद किया

नई दिल्ली पूर्व प्रधानमंत्री की आज दूसरी पुण्यतिथि है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मोदी ने अपने संदेश में कहा कि देश के विकास में आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने साथ में 1.48 मिनट का एक ऑडियो विजुअल संदेश भी शेयर किया है। एक ऑडियो वीडियो शेयर कर श्रद्धांजलि इस संदेश की शुरुआत वाजपेयी की मशहूर कविता- हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा से शुरू होती है। उसके बाद पीएम मोदी की आवाज पीछे से आती है। इसमें वे कहते हैं कि अटल जी के योगदान को देश कभी नहीं भुला पाएगा। भारत को उन्होंने परमाणु शक्ति बनाया। उन्होंने कहा कि एक नेता के रूप में, सांसद के रूप में, मंत्री के रूप में और प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी हमेशा सभी के लिए आदर्श रहे। स्वतंत्रता दिवस संबोधन में भी वाजपेयी का जिक्र किए मोदी बता दें कि 74वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज (Golden Quadrilateral, GQ) का जिक्र करते हुए कहा कि देश इसे गर्व से देख रहा है। स्वर्णिम चतुर्भज हाइवे प्रॉजेक्ट वाजपेयी का ड्रीम प्रॉजेक्ट था और आज न सिर्फ यह आजाद भारत का सबसे बड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट है, बल्कि दुनियाभर में सबसे विशाल हाइवे प्रॉजेक्ट्स में से एक है। अमित शाह ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। अपने ट्वीट में शाह ने लिखा, 'आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अटल जी के विचारों को केंद्र में रखकर सुशासन व गरीब कल्याण के मार्ग पर अग्रसर है और भारत को विश्व में एक महाशक्ति बनाने के लिए कटिबद्ध है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन।'

WORLD NEWS: 10 cybersecurity myths you need to stop believing


"10 cybersecurity myths you need to stop believing On the Dark Web, you can purchase cybercrime “how-to kits” that gather lists of breached names, account numbers, passwords, and even telephone support lines for the victims to call. It’s not difficult to get on the Dark Web. Tap or click here for my short guide that tells you how to access the Dark Web. Technology" Via FOX NEWS To WORLD NEWS