ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है. via WORLD NEWS Zee News Hindi: India News
अमन शर्मा, नई दिल्ली के हर जिले के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर नया सर्विलांस सिस्टम लगेगा। इसमें लोगों का चेहरा और गाड़ियों के नंबर प्लेट अपने आप पहचाने वाली सुविधा होगी। इसका मकसद आतंकियों और संदिग्ध वाहनों की तुरंत पहचान करना और फटाफट जारी करना है, ताकि सुरक्षाबल उनसे फुर्ती से निपट सकें। जम्मू-कश्मीर पुलिस मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक पुराने राज्य के सभी 25 जिलों में एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर चौबीसों घंटे चालू रहने वाला CCTV सर्विलांस सिस्टम लगाएगी। यह पहल सरकार और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर राज्यभर में लगे मौजूदा CCTV नेटवर्क से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अच्छे नतीजे मिलने के बाद शुरू की गई है। CCTV फीड से राज्य में तैनात सुरक्षा एजेंसियों को संदिग्ध आतंकियों की मूवमेंट का पता लगाने और फिर उन्हें गिरफ्तार करने या मारने में मदद मिली है। नए सर्विलांस नेटवर्क के लिए राज्य के सभी जिलों के एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स को 'हाई प्रायॉरिटी एरिया' माना गया है। जम्मू और श्रीनगर में जोन लेवल मॉनिटरिंग स्टेशनइस योजना के तहत राज्य के हर जिले में CCTV मॉनिटरिंग स्टेशन होगा, जबकि जम्मू और श्रीनगर में जोन लेवल के मॉनिटरिंग स्टेशन होंगे। CCTV कैमरे से मिलने वाले डेटा की प्रोसेसिंग और उसमें किसी संदिग्ध का पता चलने पर अलर्ट जारी करने के लिए जिला स्तर के सभी CCTV मॉनिटरिंग स्टेशंस को जोन लेवल के मॉनिटरिंग स्टेशन के साथ कनेक्ट किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक CCTV कैमरे सभी जिलों में एंट्री और एग्जिट करने वाली गाड़ियों के नंबर प्लेट कैप्चर करने और लोगों के चेहरे पहचानने में सक्षम होंगे। पढ़ें:रात और दिन, दोनों में वीडियो लिए जा सकेंगे मॉनिटरिंग स्टेशनों से रियल टाइम बेसिस पर जारी होने वाले अलर्ट सीधे सिक्यॉरिटी फोर्सेज के पास जाएंगे। इसके लिए कुछ इलाकों में गाड़ियों पर लगे कैमरों या फिर शहर के भीतर अहम ठिकानों पर लगे कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस को मॉनिटरिंग स्टेशंस और कंट्रोल सेंटर के मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी। कैमरों के जरिए रात और दिन दोनों में वीडियो लिए जा सकेंगे, जिन्हें चलाने के लिए बिजली सोलर पावर और कमर्शल पावर सप्लाई से मिलेगी। गाड़ियों की स्पीड, लोकेशन और टाइम को GIS (जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम) से लैस CCTV से कैप्चर किया जाएगा।
राज शेखर, नई दिल्ली के एक मामले में जर्मन पुलिस की जांच से का एक सामने आया है। इसमें भारत समेत कई देशों के नागरिक शामिल हैं। ने देश के अलग-अलग राज्यों के 7 लोगों के खिलाफ दर्ज की है। ये सातों आरोपी कथित रूप से इस गिरोह का हिस्सा हैं। एफआईआर दर्ज करने से पहले सीबीआई की जांच में पाया कि ये सातों दिल्ली की निरंकारी कॉलोनी, चेन्नै के सेलीपुर और इब्राहिम साहिब, फरीदाबाद के अमर नगर, साहिबाबाद के पसौंडा, हावड़ा के भट्टाचार्य पारा लेन और राजस्थान के चोमू जिले के रहने वाले हैं। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी इलेक्ट्रॉनिक रूप में चाइल्ड पॉर्नोग्रफी की सामग्री प्रसाारित करने में लिप्त पाए गए हैं। आईटी ऐक्ट के सेक्शन 67 के तहत यह संगीन अपराध है। दूतावास से जानकारी के आधार पर सीबीआई ने प्रारंभिक जांचदरअसल, जर्मनी में कुछ महीनों पहले ल्यूबेक शहर की पुलिस ने जर्मनी के एक नागरिक को बच्चों के यौन शोषण और चाइल्ड पॉर्नोग्रफी से जुड़ी सामग्री प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार किया था। उसे इस मामले में 5 साल जेल की सजा सुनाई गई। सूत्रों ने बताया कि इसी बीच 31 जनवरी को जर्मन दूतावास से मिली जानकारी के आधार पर सीबीआई ने प्रारंभिक जांच शुरू की। इसके बाद सितंबर के अंत में एफआईआर दर्ज की गई। वॉट्सऐप ग्रुप से आरोपियों का चला पता ल्यूबेक शहर की पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी के घर की तलाशी ली थी। तलाशी में पुलिस को बाल यौन शोषण से संबंधित काफी फोटो और विडियो के डेटा मिले। साथ ही यह भी पाया गया कि आरोपी मोबाइल नंबर 049-15203966*** से वॉट्सऐप अकाउंट यूज कर रहा था। वह ऐसे 29 वॉट्सऐप ग्रुप का मेंबर था, जिन ग्रुप में बाल यौन शोषण संबंधित सामग्री शेयर की जा रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि इन वॉट्सऐप ग्रुप में कुल 483 मेंबर थे। ये सभी मेंबर अलग-अलग देशों के हैं। इनमें से 7 ऐक्टिव मेंबर भारत के पाए गए।
"Bill de Blasio booed as ‘worst mayor ever’ at NYC’s Columbus Day Parade: ‘Big Bird,’ ‘laughingstock’ New York Mayor Bill de Blasio is back in the public eye in the Big Apple but it doesn’t seem he is welcome anymore. U.S. " Via FOX NEWS To WORLD NEWS
"Former Georgia police officer found not guilty of killing unarmed naked man, convicted of other charges A former Georgia police officer was found not guilty Monday of killing a naked, unarmed Afghanistan war veteran who was mentally ill. U.S. " Via FOX NEWS To WORLD NEWS
"Medal of Honor recipient shares story of sacrifice Kyle Carpenter joins Martha MacCallum on 'The Story' to discuss his new book 'You Are Worth It.' Personal Freedoms" Via FOX NEWS To WORLD NEWS