Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Sunday, April 7, 2019

ओडिशा CM नवीन पटनायक लोकसभा चुनाव से पहले फिटनेस पर कर रहे हैं कड़ी मेहनत, विडियो वायरल


ओडिशा के मुख्यमंत्री और BJD सुप्रीमो नवीन पटनायक का उनके घर पर वर्कआउट करने का एक विडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। विडियो में पटनायक को लोकसभा चुनाव से पहले अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत करते हुए देखा जा सकता है। विडियो के अंत में पटनायक अपने समर्थकों से कहते हैं, 'ओडिशा के लोगों के लिए लड़ने के लिए तैयार हो रहा हूँ'। BJD के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर हैशटैग #NavinTheJetEngine के साथ इस विडियो को शेयर किया है। विडियो के ज़रिए BJD ओडिशा CM के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को चुप कराने का प्रयास कर रही है, जो उनकी स्वास्थ्य के बारे में सवाल पूछ रहे थे।


via WORLD NEWS

लोकसभा चुनाव: बेरोजगारी के सवाल पर बचते दिखे सतना से भाजपा सांसद गणेश सिंह


सतना, मध्य प्रदेश से तीन बार के भाजपा सांसद गणेश सिंह जब अपने जनसम्पर्क अभियान पर थे उसी समय कुछ युवाओं ने उन्हें घेर लिया और बढ़ती बेरोजगारी पर सवाल करने लगे। सांसद जी ने पहले तो उन्हें समझने की कोशिश की, फिर जब उन्होंने देखा की वे युवा उनके जवाब से संतुष्ट नहीं दिख रहे तो उन्होंने वहां से चल देना ही उचित समझा। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


via WORLD NEWS

उर्मिला मातोंडकर ने बजाया ढोल, विडियो में देखते बन रहा जोश...


कांग्रेस के टिकट पर मुंबई (उत्तर) से अपने चुनावी सफर का आगाज करने जा रहीं ऐक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने गुड़ी पड़वा के पर्व पर जोश में ढोल बजाया...


via WORLD NEWS

कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, अटल-आडवाणी और नानाजी देशमुख की तारीफ


भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अधिकारिक तौर पर कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली। इस दौरान उन्होंने जहां बीजेपी संस्थापकों नानाजी देशमुख, अटल और आडवाणी की जमकर तारीफ की, वहीं मोदी और अमित शाह पर तीखा हमला भी बोला। शत्रुघ्न ने कहा कि उन्हें दुख है कि बीजेपी के स्थापना दिवस पर उन्हें पार्टी को छोड़ने का फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुझे कांग्रेस जॉइन कराने में लालू यादव की अहम भूमिका रही।


via WORLD NEWS

गर्मी में दिल्ली 20 मिलियन गैलन पानी का करेगी उत्पादन


दिल्ली में गर्मी के दौरान पानी की मांग बढ़ जाती है ऐसे में पीने के पानी की ज़रूरत को पूरा करने के लिये 20 मिलियन गैलन पानी के उत्पादन की योजना तैयार की गई है। इसके तहत नए बोरवेल, ट्यूबवेल और रिसाइकिलिंग प्लांट से इस अतिरिक्त मांग की आपूर्ति की जाएगी। दिल्ली जल बोर्ड ने एक वृहद योजना बनाई है और योजना के अनुसार जिन इलाकों में पानी की कमी है वहां पुराने ट्यूबवेल का रिचार्ज किया जाएगा। दिल्ली में पानी की मांग और आपूर्ति में 250 से 300 एमजीडी का अंतर है। पिछले कुछ सालों में कई जगहों पर पानी की कमी से लोगों में झगड़ा हुआ है और हत्याएं भी हुई हैं। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहानिया ने पानी की कमी को पूरा करने के लक्ष्य को हासिल करने के प्रति आश्वस्त हैं। गर्मी से निपटने के लिये अगले तीन महीने तक 4,851 ट्यूबवेल का संचालन जारी रहेगा, कम पानी वाले क्षेत्रों में 489 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। रीसाइकिलिंग प्लांट से भी पानी की आपूर्ति करने में काफी मदद मिलेगी। ओखला प्लांट में डीजेबी 20 एमजीडी पानी के उत्पादन का लक्ष्य रखा है, जिसे चंद्रवाल रीसाइकिलिंग प्लांट से पानी मिलेगा।


via WORLD NEWS

वर्धा में पीएम मोदी के भाषण पर विवाद, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट


महाराष्‍ट्र के वर्धा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर बवाल मच गया। चुनाव आयोग ने वर्धा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण को लेकर कांग्रेस की शिकायत के बाद महाराष्ट्र के निर्वाचन अधिकारियों से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। कांग्रेस ने वर्धा में मोदी के भाषण के खिलाफ आयोग में शिकायत की थी और कहा था कि प्रधानमंत्री के बयान नफरत पैदा करने वाले और विभाजनकारी हैं।


via WORLD NEWS

WORLD NEWS: ‘CIA sextortion’ email scam makes its debut


"‘CIA sextortion’ email scam makes its debut Scammers are now invoking the CIA as a sextortion tactic. Technology" Via FOX NEWS To WORLD NEWS