Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Saturday, December 29, 2018

बच्चों की देखभल के लिए सिंगल पुरुष सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी 2 साल तक की छुट्टी


केंद्र सरकार ने सिंगल पुरुष सरकारी कर्मचारियों को बच्चों की देखभाल के लिए अधिकतम 730 दिनों की चाइल्ड केयर लीव देने का फैसला किया है। सिंगल पुरुष का तात्पर्य बिना शादीशुदा, विधुर या तलाकशुदा पुरुषों से है। इस योजना के तहत एक साल की छुट्टी के लिए ऐसे पुरुषों को पूरा वेतन और दूसरे साल के लिए 80 प्रतिशत वेतन मिलेगा।


via WORLD NEWS

हरिद्वार: तोते के लिए लड़े दो परिवार, थाने पहुंचा मामला


हरिद्वार के कनखल इलाके में एक तोते पर मालिकाना हक के लिए 2 परिवारों में विवाद बढ़ने के बाद मामला पुलिस स्टेशन पहुंचा। यहां भी दोनों में से एक भी परिवार तोते को छोड़ने को राज़ी नहीं हुआ तब पुलिस ने तोता को वन विभाग के हवाले कर दिया। वन विभाग की टीम तोते की मेडिकल जांच करा रही है। अगर तोता स्वस्थ पाया गया तो इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।


via WORLD NEWS

पुणे: मुला और मुथा नदियों की सफाई के लिए चला #MeToo कैंपेन


पुणे के मुला और मुथा नदियों में प्रदूषण पर रोक के लिए एर ऐक्टिविस्ट ने #MeToo कैंपेन चलाया है। इसके तहत नदियों के पास #MeToo हैशटेग वाले बैनर लगाए गए हैं जिनमें यह दर्शाया गया है कि कैसे कूड़ा फेंक कर लोग नदियों का शोषण कर रहे हैं। साथ ही उन कानूनी प्रावधानों का भी जिक्र है जिनके तहत नदियों और इसके आस-पास कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई की जा सकती है।


via WORLD NEWS

केंद्र ने बच्चों के यौन शोषण से संबंधित कानून को और सख्त किया, अब मृत्युदंड तक का प्रावधान


केंद्र सरकार ने बच्चों के यौन शोषण से संबंधित कानून POCSO ऐक्ट को और सख्त करते हुए इसमें मृत्युदंड का प्रावधान भी कर दिया है।


via WORLD NEWS

दिल्ली: 90 लाख की परियोजना से गंदे राजोकरी तालाब का कायापलट


दिल्ली सरकार ने 90 लाख के खर्च से राजोकरी में एक गंदे तालाब का कायापलट करने में सफलता पाई है। पिछले साल तक इस तालाब में नजदीकी बस्तियों का गंदा पानी आता था। लेकिन एक छोटे वाटर ट्रीटमेंट सिस्टम लगाने से तालाब का पानी काफी हद तक साफ हो गया है। तालाब की साफ-सफाई में स्थानीय लोगों को शामिल करने के लिए यहां पार्क और ऐंपी थियेटर बनाया गया है। जल्दी ही यहां एक ओपन जिम भी स्थापित किया जाएगा और एक छठ घाट भी बनाया जाएगा।


via WORLD NEWS

महबूबा मुफ्ती ने NIA रेड पर उठाए सवाल


दिल्ली और उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर छापे मारकर NIA ने 10 लोगों को इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक आतंकी संगठन से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। ये लोग अब भी NIA की कस्टडी में हैं। लेकिन जांच के बीच ही जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने NIA के ऑपरेशन पर सवाल उठाया है। उन्होंने जहां एक ओर कहा कि संदिग्धों के पास से बरामद सुतली बमों के आधार पर उन्हें आतंकी नहीं कहा जा सकता, वहीं उन्होंने एनआईए की छापेमारी की टाइमिंग पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि चुनावी साल में ऐसी कार्रवाई शंका के घेरे में है।


via WORLD NEWS

What’s on TV Saturday: ‘Life of the Party’ and ‘Gilbert’


Arts The New York TimesBy SARA ARIDI Via NYT To WORLD NEWS