Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Friday, March 25, 2022

Bochahan By Election: 'सहनी तो बहाना, CM नीतीश हैं BJP का असली निशाना', बोचहां में पप्पू यादव ने कांग्रेस के लिए मांगे वोट


संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर: बोचहां के गहमागहमी पर जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कहा कि मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) को बिहार की राजनीति की समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि अब सुविधा की राजनीति नहीं चलेगी, मुकेश सहनी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। MLC और बोचहां उपचुनाव में कांग्रेस (Congress) के प्रत्याशी अजय यादव और तरुण चौधरी के प्रचार प्रसार के लिए मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur News) पहुंचे पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा (BJP) के लिए मुकेश सहनी तो बहाना हैं, असली निशाना तो नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) हैं। उसके बाद जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की भी बारी आएगी। माड़ीपुर के एक निजी होटल में पत्रकारों के साथ बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि चिराग पासवान (Chirag Paswan) को संघर्ष की भूमिका निभानी चाहिए। आंख मूंदकर बीजेपी को समर्थन नहीं करना चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान दोनों प्रत्याशियों के साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल और जाप जिलाध्यक्ष प्रमोद राय सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।


via WORLD NEWS

Thursday, March 24, 2022

Vail Dance Festival to Feature Roman Mejia and Caili Quan


Arts New York TimesBy BY ROSLYN SULCAS Via NYT To WORLD NEWS

मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जारी किया समन, 29 मार्च को होगी पूछताछ

इसके पहले अखिरी बार अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी के खिलाफ ईडी ने 11 मार्च को समन जारी किया था, जब दोनों की याचिका दिल्ली उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी थी।

Ghulam Nabi Azad: गुलाम नबी आजाद ने भारत की न्यायपालिका प्रणाली पर दागे सवाल


कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने 23 मार्च को दिल्ली में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री स्वर्गीय ललित नारायण मिश्रा की जयंती के उपलक्ष्य में एक व्याख्यान को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भारत की न्यायपालिका प्रणाली धीमी है, और न्यायाधीशों की भर्ती में देरी हो रही है।


via WORLD NEWS

IPL 2022 : इन सवालों के जवाब में छिपी है आईपीएल की पूरी कहानी


IPL 2022 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इसकी शुरुआत हो रही है। इस बार 10 टीमें होने से मैचों की संख्या में इजाफा हुआ है। शेड्यूल को इस तरह तैयार किया गया है कि हर टीम के मैचों की संख्या 14 ही रहे। तो शुरू होने से पहले इन सवालों में जानिए आईपीएल 2022 की पूरी कहानी...

कब और कहां शुरू हो रहा है IPL 2022?
इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 26 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी। सीजन का पहला मैच शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा।

पिछले सीजन की फाइनल टीमों के बीच इस बार पहला मैच
IPL 2022 का पहला मैच मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और फाइनलिस्ट रहीं कोलकाता नाइट राइडर के बीच खेला जाएगा।

कुल कितने डबल हेडर होंगे?
आईपीएल 2022 के इस सीजन में कुल 12 डबल हेडर हैं। यानी 12 दिन में ऐसे होंगे जब एक दिन में दो मुकाबले होंगे। शाम को शुरू होने वाले मुकाबले साढ़े सात बजे और दिन में दोपहर साढ़े तीन बजे मैच शुरू होंगे।

सिर्फ महाराष्ट्र में होंगे लीग मुकाबले
आईपीएल 2022 के लीग चरण के सभी मुकाबले महाराष्ट्र में ही खेले जाएंगे। मुकाबले मुंबई और पुणे में होंगे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, सीसीआई और डीवाई पाटील मैदान पर मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन पर मैच होंगे।

दो ग्रुप में बांटा गया है टीमों को
आईपीएल 2022 में कुल 10 टीमें हैं जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में पांच टीमें हैं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल अलग गुप में हैं। फॉर्मेट ऐसा बनाया गया है कि टीम लीग स्टेज पर कुल 14 ही मुकाबले खेलेगी। लीग चरण में कुल 70 मैच होंगे। हर टीम अपने ग्रुप की टीम से दो बार खेलेगी। दूसरे ग्रुप की एक टीम के साथ उसका दो बार आमना-सामना होगा। वहीं बाकी टीमों के खिलाफ उसका मैच एक बार ही होगा। हर टीम वानखेड़े और डीवाई पाटील पर चार और ब्राबोर्न स्टेडियम व एमसीए स्टेडियम पर तीन मैच खेलेगी। मुंबई इंडियंस को इस लिहाज से फायदा हो सकता है कि वह अपने घरेलू मैदान वानखेड़े पर चार मैच खेलेगी।

कितने दिन चलेंगे लीन मुकाबले?
आईपीएल के लीग चरण के 70 मैच 58 दिन यानी 26 मार्च से 22 मई के बीच खेले जाएंगे। प्लेऑफ के शेड्यूल और मैदानों की घोषणा अभी नहीं की गई है। फाइनल 29 मई को खेला जाएगा।

क्या मैदान पर दर्शकों को आने की इजाजत होगी?
महाराष्ट्र सरकार ने मैदान पर 25 प्रतिशत दर्शकों को मैदान पर आने की इजाजत दी थी। लेकिन सिर्फ फुल वैक्सीनेट दर्शकों को ही आने की इजाजत होगी। बीते दो सीजन से फैंस को मैदान पर आने की इजाजत नहीं थी। फैंस सिर्फ बुक माय शो से ही टिकट बुक सकते हैं।

#IPL2022 #IPLSchedule #IPLTeam


via WORLD NEWS

Why Can’t Spy Agencies Predict a Country’s Will to Fight?


U.S. New York TimesBy BY JULIAN E. BARNES Via NYT To WORLD NEWS

आज का इतिहास: महान पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी का निधन, जानिए 25 मार्च की अन्य अहम घटनाएं

​​अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर इस दिन की बड़ी घटना का जिक्र करें तो हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग का जन्म 1914 को 25 मार्च को ही हुआ था और उनकी इस उपलब्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।