
Featured Post
Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.
Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS
Tuesday, March 8, 2022
One million children have fled Ukraine, part of a stunningly swift mass exodus.

महिला उद्यम योजना, सम्मान कोष, इंडस्ट्रियल पार्क…आधी आबादी के लिए सीएम शिवराज ने खोला घोषणाओं का पिटारा
देवासः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मंगलवार को देवास में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया सहित तमाम दिग्गज नेताओं ने शिरकत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने चार बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार महिला वित्त विकास निगम को विकसित करेगी जिसमें महिलाओं को खास जिम्मेदारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष भी बनाया जा रहा है। इस कोष में 100 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया जायएगा। प्रदेश सरकार महिला उद्यम योजना शुरू करने के साथ महिलाओं के लिए इंदौर और भोपाल में इंडस्ट्रियल पार्क की भी स्थापना करेगी।
सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश पहला राज्य है जिसने स्थानीय निकाय के चुनावों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया। शिक्षकों की भर्ती में भी 50% आरक्षण है, शासकीय सेवा में 33% आरक्षण दिया है। बेटियां सशक्त और सक्षम बन रही हैं। प्रदेश में पुलिस भर्ती में 30% महिलाओं की भर्ती करने का निर्णय लिया गया है।
via WORLD NEWS
Mel’s, Wood-Fired Pizza From a Former Del Posto Chef, Opens

Viral Audio: बिजली विभाग के इंजीनियर की दबंगई का ऑडियो वायरल, CM सलाहकार और MLA को गालियां दी
सवाई माधोपुर: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में विधायक की ओर से सब इंस्पेक्टर को गालियां देने के वायरल ऑडियो के बाद अब और फोन कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई है। इस बार सवाई माधोपुर में विधायक को कनिष्ठ अभियंता की ओर से गालियां देने का ऑडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी विधायक और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार रामकेश मीणा ने ग्रामीणों के सामने कनिष्ठ अभियंता का ट्रांसफर करवाने और चार्जशीट दिलवाने की बात कही थी। यह बात जब कनिष्ठ अभियंता भागचंद मीणा को पता चली तो उसने तत्काल विधायक को फोन लगाया और धमकी भरे अंदाज में कहा कि उसका ट्रांसफर आर्डर लाकर दिखाओ। साथ ही विधायक रामकेश मीणा को जमकर गालियां भी दे डाली।
विधायक और जेईएन के बीच हुई इस वार्तालाप का ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जैसे ही ऑडियो वायरल हुआ तो संबंधित कनिष्ठ अभियंता पर कार्रवाई का डंडा भी चला। ऑडियो वायरल होने के बाद वजीरपुर के कनिष्ठ अभियंता भागचंद मीणा को एपीओ कर दिया गया है। और एपीओ के दौरान जेईएन का मुख्यालय झालावाड़ रखा गया है। इधर, विधायक रामकेश मीणा के समर्थकों ने कनिष्ठ अभियंता भागचंद मीणा के खिलाफ थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है।
पहले विधायक की ओर से गालियां निकालने का ऑडियो हुआ था वायरल
सवाई माधोपुर में जहां विधायक को गाली देने का ऑडियो वायरल हुआ है। लेकिन इससे पहले चित्तौड़गढ़ में बेगूं विधायक राजेंद्र बिधूड़ी की ओर से भैंसरोडगढ़ एसएचओ संजय गुर्जर को गालियां देने का ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद राजस्थान की विधानसभा में जमकर हंगामा भी हुआ। और स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने जहां एसएचओ के खिलाफ ज्ञापन दिए थे। वहीं प्रदेश के अनेक इलाकों में विधायक के खिलाफ ज्ञापन दिए गए थे।
नोट- NBT वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
via WORLD NEWS
Monday, March 7, 2022
De Gustibus, at Macy’s, Returns With In-Person Cooking Classes

He wants to reclaim a mantle as an elder statesman in the party.

Fighting Disinformation Can Feel Like a Lost Cause. It Isn’t.
