
Featured Post
Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.
Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS
Friday, February 25, 2022
Venus Shows Its Hot, Cloudy Side

जब अयोध्या में भाजपा-सपा जुलूस हुए आमने सामने, देखिए वीडियो
Thursday, February 24, 2022
Nalanda Top 5 News : जेल में छापेमारी, बदमाशों ने बाप-बेटे को मारी गोली, नालंदा की 5 बड़ी खबरें
प्रणय राज, नालंदा : बिहार के नालंदा की 5 बड़ी खबरें (Nalanda News) इस प्रकार हैं। गुरुवार को दीपनगर थाना क्षेत्र में स्थित मंडल कारा में जिले के प्रशासनिक अधिकारी छापेमारी करने पहुंचे। जिससे कैदियों और जेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और एसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस के सहयोग से करीब 3 घंटे तक छापेमारी की गई। वहीं बिंद थाना इलाके के मसियाडीह गांव में बदमाशों ने मामूली विवाद में पिता पुत्र को गोली मार दी। जिसमें बेटे की मौत हो गई। अगली खबर लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले की है, जहां एक युवती ने जहर खाकर खुदकुशी की प्रयास की। देखिए जिले की 5 बड़ी खबरें।
via WORLD NEWS
Thousands of Russians protest President Vladimir V. Putin’s assault on Ukraine. Some chant: ‘No to war!

Jamshedpur 5 Big News : जमशेदपुर के 3 स्कूलों को लेकर गुड न्यूज, इस्पात नगरी की 5 बड़ी खबरें देखिए
रवि झा, जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर की 5 बड़ी खबरें इस प्रकार हैं। सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू कराने के लिए सरकार ने राज्य के 80 स्कूलों को मॉडल (सीबीएसई) स्कूल में बदलने का फैसला लिया है। इसके तहत जैक बोर्ड से मान्यता प्राप्त शहर के तीन सरकारी स्कूलों का चयन किया गया था। इसको लेकर जमशेदपुर बालिका उच्च विद्यालय में नए भवन बनाए जा रहे है। उत्कल समाज इंटर कॉलेज में 15+ तक की आयु वर्ग के बच्चों को वैंक्सिनेशन कैंप लगाया गया। जिसमें सभी बच्चों को कोवैक्सीन का दूसरी डोज लगाई गई।
झारखंड के जमशेदपुर शहर के मानगो थाने में एएसआई पर बीते दिनों छात्रों के साथ अभ्रद व्यवहार करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित रेस्टोरेंट - होटल में छापेमारी कर सफाई की जांच की गई जिसमें तीन होटल में गंदगी और सड़क पर पानी बहाने को लेकर 10 हजार रुपये प्रति दुकानदार को जुर्माना कर कुल 30 हजार रुपये वसूल किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ गए हैं।
via WORLD NEWS
Five Ways to Cook a Can of Chickpeas

Ranchi Top 5 News : स्पीकर की सर्वदलीय बैठक का बीजेपी ने किया बहिष्कार, झारखंड में बारिश, रांची की 5 बड़ी खबरें
रवि सिन्हा, रांची : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र (Jharkhand Assembly Budget Session) 25 फरवरी से शुरू हो रहा है। सत्र के सुचारू संचालन को लेकर स्पीकर रविंद्र नाथ महतो (Jharkhand Speaker Ravindra Nath Mahto) ने सभी दलों के विधायक दल के नेताओं की बैठक बुलाई लेकिन इस बैठक का बीजेपी ने बहिष्कार किया। इधर सरकारी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री (Hemant Soren) से मुलाकात की।
भारतीय प्रबंधन संस्थान का दसवां दीक्षांत समारोह नवनिर्मित भवन में मनाया गया जहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की। इस बीच रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में देखने को मिल रहा है। दोपहर बाद कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।
via WORLD NEWS