Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Sunday, February 6, 2022

Owaisi Car Attack : 'मुझे ये उम्मीद थी कि ओवैसी मर गए होंगे...' हैरान करनेवाले खुलासे, साजिश से अंजाम तक

गाजियाबाद/लखनऊ : 'ओवैसी ने मुझे गोली चलते हुए देख लिया और वे अपनी जान बचाने के लिए कार के नीचे की ओर बैठे गए। तब मैंने उनकी गाड़ी पर नीचे की ओर गोली चलाई। मुझे ये उम्मीद थी कि ओवैसी मर गए होंगे।' ओवैसी की कार पर फायरिंग करने वाले आरोपी का इकबालिया बयान है। तीन फरवरी को लोकसभा सांसद और की कार पर फायरिंग हुई थी। गाजियाबाद के छिजारसी टोल गेट के पास घटना को अंजाम दिया गया था। तब वो अपने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम से दिल्ली लौट रहे थे। हमला करने वाले दोनों आरोपियों ने यूपी पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसने पहले भी तीन बार हमले की योजना बनाई थी। हालांकि वो उसमें सफल नहीं हो सके। गुरुवार यानी तीन फरवरी को मेरठ से दिल्ली लौटते समय ओवैसी की कार पर फायरिंग की गई थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। बाद में सचिन शर्मा और शुभम नाम के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। सचिन ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 'जैसे ही की गाड़ी छिजारसी टोल पर शाम के समय के वक्त आई और धीमी होकर गुजर रही थी। तभी मैंने (सचिन) और शुभम ने एक साथ ओवैसी को जान से मारने के लिए उनकी कार को टारगेट बनाकर गोलियां चलानी शुरू की। मैंने जैसी ही पहली गोली चलाई तो ओवैसी ने मुझे गोली चलते हुए देख लिया और वे अपनी जान बचाने के लिए कार के नीचे की ओर बैठे गए। तब मैंने उनकी गाड़ी पर नीचे की ओर गोली चलाई। मुझे ये उम्मीद थी कि ओवैसी मर गए होंगे। साथ ही उसने ये भी कहा कि उसे नहीं पता था कि शुभम ने कितनी गोलियां चलाईं क्योंकि इसके बाद दोनों अलग-अलग दिशाओं में भागे।' पुलिस ने एफआईआर में इस बात का जिक्र किया है कि दोनों आरोपी ने शुरू में संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे थे। जब उन्हें बताया गया कि पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज है तो आरोपी सचिन ने माफी मांगा। पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। योजना बनाने से लेकर अंजाम तक के बारे में बताया। आरोपी सचिन ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 'मैं एक बड़ा नेता बनना चाहता था। खुद को एक सच्चा देशभक्त मानता हूं। मुझे ओवैसी के भाषण राष्ट्र विरोधी लगते थे। मेरे मन में उनके लिए नफरत भर गई थी।' पुलिस को उसने बताया कि वो ओवैसी की यात्राओं पर नजर रखने के लिए एआईएमआईएम के डासना अध्यक्ष के संपर्क में आया। तभी फैसला किया कि वो किसी प्रचार अभियान के दौरान ही ओवैसी पर हमला करेगा। योजना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सहारनपुर के रहने वाले शुभम से संपर्क किया। शुभम को सचिन कई सालों से जानता है। एफआईआर में दर्ज किए गए बयान के अनुसार सचिन ने बताया कि ओवैसी पर हमले की योजना बनाने के बाद उसने शुभम को फोन किया। शुभम 28 जनवरी को गाजियाबाद आया और हम दोनों वेब सिटी के पास मिले। शुभम अपने दोस्त के साथ रह रहा था। हम दोनों ने मिलकर ओवैसी को मारने का फैसला किया और सही समय का इंतजार करने लगे। प्लान के मुताबिक सचिन और शुभम 30 जनवरी को गाजियाबाद के शहीद नगर पहुंचे, जहां ओवैसी की जनसभा हो रही थी। उसी दिन अपनी योजना को अंजाम देना चाहते थे लेकिन भीड़ के कारण फैसले को टालने का फैसला किया। पुलिस के सामने दिए गए बयान में सचिन ने ये भी बताया कि पहला प्लान फेल होने के बाद मेरठ के गोला कुआं भी गए। लेकिन भीड़ होने के कारण फिर से योजना टालनी पड़ी। ओवैसी की किठौर वाली सभा में भी मारने की नीयत से सचिन और शुभम पहुंचे लेकिन वहां भी भीड़ होने की वजह से कामयाब नहीं हो सके। तभी दोनों को पता चला कि ओवैसी अपनी सफेद एसयूवी से दिल्ली जा रहे हैं। एफआईआर के अनुसार ये जानकारी पता लगते ही दोनों ने हमला करने का फैसला लिया क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि फिर से एक और मौका कब मिलेगा।

Begusarai News : गूगल में गलती खोजकर सुर्खियों में आए ऋतुराज को खास सम्मान, क्या बोला बेगूसराय का ये लाल


संदीप कुमार, बेगूसराय : गूगल की साइट (Google News) में बग खोजकर सुर्खियों में बेगूसराय के ऋतुराज (Begusarai Rituraj caught Bug in Google) का मोहल्ले के लोगों ने खास सम्मान किया। शहर के मुंगेरीगंज विकास समिति के तहत उनके सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मोहल्ले के लोगों ने ऋतुराज और उनके पिता को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया। साथ ही उनकी उपलब्धि की चर्चा की। बेगूसराय के मुंगेरीगंज निवासी इंजीनियरिंग के छात्र ऋतुराज ने दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल में गलती खोजी थी और इसकी सूचना उन्होंने मेल के जरिए गूगल को दी थी जिसके बाद गूगल ने उन्हें अपने रिसर्चर में शामिल किया है। फिलहाल ऋतुराज गूगल में गलती खोजने पर हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए है और गूगल ने ऋतुराज को बतौर रिसर्चर शामिल किया है। इस खास सम्मान को लेकर खुद ऋतुराज ने क्या कहा, वहीं आयोजक इस मौके पर क्या बोले देखिए।


via WORLD NEWS

Haiti Opposition Group Calls on U.S. to End Support for Current Government


World New York TimesBy BY MARIA ABI-HABIB AND NATALIE KITROEFF Via NYT To WORLD NEWS

Saturday, February 5, 2022

कोरोना : एक वैक्सीन की कीमत 145 रुपए, कोर्बेवैक्स टीके के पांच करोड़ खुराक खरीद के ऑर्डर

दिल्ली : केंद्र सरकार ने कोविड-रोधी टीके 'कोर्बेवैक्स' की पांच करोड़ खुराक खरीदने के लिए बायोलॉजिकल-ई को ऑर्डर दिया है और प्रत्येक खुराक की कीमत कर सहित 145 रुपये है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को ये जानकारी दी। सरकार को अभी तय करना है कि यह नया टीका किस वर्ग के लाभार्थियों को दिया जाएगा। हालांकि, सूत्रों की मानें तो तकनीकी समूहों और स्वास्थ्य मंत्रालय के टीकाकरण विभाग में एहतियाती खुराक के दायरे का विस्तार करने के बारे में चर्चा चल रही है, जो फिलहाल स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के अलावा वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जनवरी के अंत में बायोलॉजिकल-ई को कोर्बेवैक्स की आपूर्ति का ऑर्डर जारी किया था। ऑर्डर के तहत हैदराबाद स्थित कंपनी के फरवरी में आपूर्ति प्रदान करने की उम्मीद है। खरीद आदेश में कहा गया है, '145 रुपये प्रति खुराक प्लस जीएसटी की दर से कोर्बेवैक्स की पांच करोड़ खुराक की खरीद पर 725 करोड़ रुपये प्लस जीएसटी लागत आती है।' आदेश के मुताबिक, 'इस संबंध में बताया जाता है कि बायोलॉजिकल-ई लिमिटेड से कोर्बेवैक्स की खरीद के लिए एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड को दो जून 2021 के मंजूरी आदेश के तहत 1,500 करोड़ रुपये अग्रिम भुगतान के रूप में जारी किए गए हैं।' सरकार ने संसद को बताया है कि कोविड-19 टीकों की एहतियाती खुराक और 15 साल से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए योग्य लाभार्थियों की सूची का विस्तार करने का कोई भी निर्णय, उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्य की समीक्षा के आधार पर एनटीएजीआई की सिफारिशों के अनुसार होगा।

Sam Lay, Drummer Who Backed Blues Greats and Bob Dylan, Dies at 86


Arts New York TimesBy BY RICHARD SANDOMIR Via NYT To WORLD NEWS

औवैसी पर हमले के साइड इफेक्ट, स्टार प्रचारकों को हाई सिक्योरिटी देने के निर्देश, EC ने राज्यों को लिखा खत

दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने शनिवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया कि वो राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों को चुनाव के दौरान अपने-अपने राज्यों में पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गत बृहस्पतिवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की कार पर गोली चलाने की घटना के कुछ दिनों के अंदर ही आयोग ने ये कदम उठाया। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारियों को भी चिह्नित किये गए इस पत्र में निर्वाचन आयोग ने कहा कि उसे पता चला है कि विधानसभा चुनाव वाले पांच राज्यों में स्टार प्रचारकों को सुरक्षा संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में किसी खास मामले का जिक्र नहीं किया गया है। हालांकि, ओवैसी अपनी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के स्टार प्रचारकों में शुमार हैं। आयोग के पत्र में यह भी कहा गया है कि संबंधित पार्टी दौरे की योजना, मार्ग का चार्ट और अन्य जरूरी जानकारी जिलाधिकारी और मुख्य चुनाव अधिकारी को देंगी ताकि उनके स्टार प्रचारकों को जरूरी सुरक्षा प्रदान की जा सके। चिट्ठी में कहा गया है कि स्टार प्रचारकों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी एक नोडल अधिकारी राज्य स्तर पर और एक नोडल अधिकारी जिला स्तर पर करेंगे। नोडल अधिकारी की नियुक्ति संबंधित राज्य सरकारें या केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें करेंगी। पत्र की एक कॉपी राष्ट्रीय और राज्य स्तर के सभी मान्यता प्राप्त दलों को भेजी गई है।

China Wins Its First Medal


Home Page New York TimesBy Unknown Author Via NYT To WORLD NEWS