Featured Post
Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.
Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS
Saturday, February 5, 2022
दंडवत प्रणाम करनेवाले बच्चे को पीएम मोदी से आशीर्वाद, हैदराबाद के मासूम ने जीता दिल, Watch Video
Man Charged in Kidnapping of Bloomberg’s Housekeeper From Colorado Ranch

Shajapur Video: स्कूल में छात्र नहीं, चलो पार्टी करते हैं…और मास्टरजी ने क्लासरूम में सजा ली शराब की महफिल
शाजापुरः मध्य प्रदेश में जिले के सुन्दरसी से एक शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। शिक्षा के मंदिर में एक शिक्षक अपने दोस्तों के साथ शराब और कबाब की पार्टी (Alcohol Party in School) में मस्त है। शिक्षक जिस कमरे में पार्टी कर रहा है, वहां टेबल पर ज्ञान की आराध्य देवी सरस्वती की तस्वीर रखी हुई है।
मामला शाजापुर के सुदरंसी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय (Sundarsi Primary School Video) का है। कोरोना के चलते स्कूल में बच्चे नहीं आ रहे हैं। इसका फायदा स्कूल के शिक्षक भगवान सिंह ने उठाया और दोस्तों के साथ मिलकर क्लासरूम में ही पार्टी (Teacher alcohol Party in School) करने लगे। पार्टी में शराब के साथ कबाब का भी इंतजाम किया गया।
यह बात ग्रामीणों को पता चली और उन्होंने मास्टरजी का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाते समय मास्टरजी से नाम भी पूछा, लेकिन उन्होंने बताने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। दो दिन बीतने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अभिलाष चतुर्वेदी का कहना है कि उन्हें वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। दोषी शिक्षक के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
via WORLD NEWS
Friday, February 4, 2022
Gujarat news: सूरत में बिल्डिंग के शीशे से टकराकर नीचे गिरे, 34 पक्षियों की मौत
गुजरात के सूरत में शुक्रवार को एक हैरतअंगेज हादसा हुआ। जिला बैंक की बिल्डिंग के शीशे से टकराकर 34 पक्षियों की मौत हो गई। घटना बैंक के CCTV में कैद हो गई। जिसमें एक साथ 34 पक्षी ऊपर से गिरते देखे जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग पर रिफ्लेक्टिव शीशे लगे थे, जिसमें आसमान का रिफ्लेक्शन दिख रहा था। आसमान समझकर पक्षी शीशे से तेज रफ्तार से टकरा गए।
via WORLD NEWS
‘History Has Been Made Here,’ Biden Lauds Jobs Report

Chhatarpur Video: मैडम, मास्क पहन लो- सुनते ही सैंडल लेकर टूट पड़ी महिला
जयप्रकाश, छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल में एक महिला ने मास्क बेचने वाले को सैंडल से पीट दिया। मास्क बेचने वाले की गलती केवल इतनी ही थी कि उसने महिला को आवाज लगाकर मास्क लगाने की सलाह दी थी।। पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
छतरपुर जिला अस्पताल में एक व्यक्ति गेट के पास खड़े होकर मास्क बेच रहा था। तभी वहां से एक महिला गुजरी जिसने मास्क नहीं पहना था। मास्क विक्रेता ने महिला को आवाज लगाकर मास्क खरीदने को कहा। महिला को इस बात पर गुस्सा आ गया। वह मास्क विक्रेता के पास पहुंची और सीधे अपनी सैंडल निकाल ली। मास्क विक्रेता ने यह देखकर हाथ जोड़ लिए और माफी मांगने, लेकिन इससे महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह मास्क विक्रेता से कहने लगी कि तुम मेरे कोरोना संक्रमित होने की बात कह रहे हो। उसने मास्क विक्रेता के चेहरे पर सैंडल से मार दिया। फिलहाल मामले में किसी भी तरफ से कोई शिकायत नही की गई है|
via WORLD NEWS