Featured Post
Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.
Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS
Sunday, November 14, 2021
सीबीआई-ईडी चीफ का कार्यकाल बढ़ाने पर कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना, एजेंसियों को गुर्गों की तरह कर रही इस्तेमाल
पीलीभीत में नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पूरे मामले में मृतक नाबालिग छात्रा के पिता की तहरीर पर गैंग रेप और पॉक्सो ऐक्ट में हत्या समेत तमाम गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा शनिवार सुबह ट्यूशन और स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। छात्रा का शव गांव के बाहर ही स्थित गन्ने के खेत से बरामद किया।
via WORLD NEWS
जुदा हुईं बाबू सिंह कुशवाहा और राजभर की राहें!
जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से सियासी तौर पर दूरी बना ली है। कुशवाहा 14 नवंबर को गाजीपुर में जनसभा करेंगे। बताया जा रहा है कि कुशवाहा राजभर से नाराज हैं। राजभर ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर मोर्चा के अन्य घटक दलों से चर्चा नहीं की, यही उनकी नाराजगी की वजह समझी जा रही है। दोनों के अलग-अलग चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
via WORLD NEWS
Muzaffarpur News : '1200 करोड़ के लालच में आंकड़े छुपा रही नीतीश सरकार', जहरीली शराब से मौतों पर आरजेडी का बड़ा आरोप
संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर
बिहार में जहरीली शराब से मौतों (Bihar Liquor Death Update) को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी और कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। दोनों दलों ने शराबबंदी कानून को अवैध बताया। उन्होंने कहा कि जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए उनके बदले पीने वालों को धमकी और प्रवचन दिए जा रहे हैं। आरजेडी नेता और कुढ़नी से विधायक अनिल साहनी ने एनडीए सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बारह सौ करोड़ के लालच में सरकार मौत के आंकड़ों को छुपा रही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृपाशंकर शाही ने कहा कि सरकार शराबबंदी के मामले में पूरी तरीके से फेल है। देखिए उन्होंने क्या कहा।
via WORLD NEWS
जीका वायरस के खिलाफ यूपी में ऐक्शन में प्रशासन
जीका वायरस के संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं, अब शासन और प्रशासनिक स्तर पर संक्रमण को रोकने के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया है। कानपुर में नए केस लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि, अब संक्रमण को मात देकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। वहीं, लखनऊ में जीका वायरस के मरीजों के लिए आठ अस्पतालों में स्पेशल वॉर्ड बनाए जाएंगे। जीका पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद घरों के आसपास के 400 मीटर के दायरे में कंटेनमेंट जोन बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
via WORLD NEWS
हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकते, सलमान खुर्शीद को पार्टी से बाहर निकालो... कांग्रेस विधायक की मांग
बैतूल
एमपी के बैतूल से कांग्रेस विधायक निलय डागा ने बड़ी मांग की है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब पर बयान दिया है। निलय डागा ने कहा है कि हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता है। हिंदू धर्म के लोग हमेशा विश्व कल्याण की बात करते हैं। विधायक ने सलमान खुर्शीद को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की है। साथ ही कहा है कि उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करवाना चाहिए।
मैं कोई पोस्टमैन नहीं हूं, जो इधर से उधर पहुंचाने का काम करूं... जीरम कांड की रिपोर्ट पर छत्तीसगढ़ राज्यपाल
निलय डागा ने कहा कि बीजेपी की सरकार प्रदेश में धार्मिक मेलों पर रोक लगाती है। मगर राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। उन्होंने सवाल किया है कि पीएम की रैली में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। क्या इससे कोरोना नहीं फैलेगा। फिल्म अभिनेत्री कंगना के बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। विधायक ने कंगना की मानसिक हालत पर सवाल उठाया है।
बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी के जरिए 1000 किलो गांजे की ऑनलाइन बिक्री, आरोपियों ने कहा- 66 फीसदी लेते थे वह हिस्सा
साथ ही कहा है कि उन्हें इलाज की जरूरत है। कांग्रेस विधायक ने यह भी कहा कि हिंदू धर्म में कभी आतंकवाद सिखाया नहीं जाता। हिन्दू अपने मेहमान को भगवान मानता है। हिंदू धर्म में कभी सिखाया नहीं जाता कि मारो-काटो। उन्होंने कहा कि हम भी समर्थन करते हैं कि किताब पर प्रतिबंध लगना चाहिए और सलमान खुर्शीद के खिलाफ मामला दर्ज करवाना चाहिए।
via WORLD NEWS
Saturday, November 13, 2021
School nurses battle Covid-19, and angry parents.
