Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Saturday, August 28, 2021

बघेल-सिंहदेव, सिद्धू-कैप्‍टन, पायलट-गहलोत... वीडियो शेयर कर बीजेपी नेता ने ली कांग्रेस की चुटकी

नई दिल्‍ली छत्‍तीसगढ़, पंजाब और राजस्‍थान। इन तीनों राज्‍यों में कांग्रेस एक ही तरह के हालात का सामना कर रही है। किस्‍सा पूरी तरह से कुर्सी का है। इस कुर्सी को पाने के लिए आपसी अंतर्कलह चरम पर है। छत्‍तीसगढ़ में भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव, पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्‍टन अमरिंदर सिंह तथा राजस्‍थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत एक-दूसरे की 'टांग' खींचने में लगे हैं। कांग्रेस की स्थिति पर बीजेपी के विदेश मामलों के विभाग के प्रमुख डॉ विजय चौथाईवाले ने चुटकी ली। शुक्रवार को उन्‍होंने एक वीडियो क्लिप शेयर कर लिखा कि इसका , या की फ्रेंडशिप से कुछ लेनादेना नहीं है। इस वीडियो क्लिप में दो लोग दिखते हैं। ये तरह-तरह से एक-दूसरे को कुर्सी से हटाकर खुद बैठने की कोशिश करते हैं। यह वीडियो सर्कस के शो का मालूम देता है। करीब दो मिनट की इस मजेदार वीडियो क्लिप में दोनों खूब हंसाते हैं। माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए विजय चौथाईवाले ने लिखा, 'इस वीडियो का बघेल-सिंहदेव, सिद्धू-कैप्‍टन या पायलट-गहलोत की दोस्‍ती से कोई लेनादेना नहीं है।' छत्तीसगढ़ में दिसंबर, 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के बीच रिश्ते सहज नहीं रहे हैं। सिंहदेव के समर्थकों का कहना है कि ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री को लेकर सहमति बनी थी। ऐसे में अब सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। राजधानी में बघेल और सिंहदेव की राहुल गांधी के साथ बैठक हो चुकी है। वहीं, पंजाब में सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच खींचतान जारी है। पिछले काफी समय से दोनों एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए पुरजोर कोशिश में लगे हैं। पार्टी नेतृत्व ने कुछ हफ्तों पहले अमरिंदर सिंह के विरोध को नजरअंदाज करते हुए क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस प्रमुख बनाया था। लेकिन, अभी तक प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी खत्म नहीं हुई है। राजस्‍थान में कुछ इसी तरह की स्थिति मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच है। दोनों के खेमे पिछले कई महीनों से एक-दूसरे पर खुलकर हलमावर रहे हैं। पायलट खेमा चाहता है कि गहलोत कैबिनेट का विस्‍तार हो। वहीं, मुख्‍यमंत्री इससे बचते रहे हैं।

बरसो रे मेघा... मनेगा बारिश का 'सुपर संडे', आईएमडी की भविष्‍यवाणी

नई दिल्लीजोरदार बारिश से रविवार का दिन 'सुपर संडे' में बदल सकता है। मध्य और पश्चिम भारत में बारिश में कमी के बाद 29 अगस्त से फिर से इसकी गतिविधियां तेज होने के आसार हैं। यह जानकारी शनिवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दी। आईएमडी ने बताया कि दक्षिण प्रायद्वीप में 30 अगस्त तक बारिश में तेजी आएगी। इसके बाद इसके कम होने की संभावना है। मध्य और पश्चिम भारत में बारिश में कमी के बाद 29 अगस्त से दोबारा इसकी गतिविधियां तेज होने की उम्‍मीद है। अगले चार से पांच दिनों तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से लगते उत्तर पश्चिम भारत में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। जबकि कुछ स्थानों पर अगले पांच दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश 28 अगस्त से 31 अगस्त के बीच होगी। आईएमडी ने कहा कि ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में 28 अगस्त से एक सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी तो कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश होगी। उत्तर पूर्व भारत में अगले 24 घंटे में मध्यम दर्जे से भारी बारिश होगी और उसके बाद बारिश में गिरावट आएगी। जहां तक राजधानी दिल्‍ली का सवाल है तो विभाग ने रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ह्यूमिड‍िटी (आर्द्रता) का स्तर शाम साढ़े पांच बजे 58 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

अफगान स्थिति पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए

चेन्नई रक्षा मंत्री ने शनिवार को कहा कि वर्तमान समय में ‘अनिश्चितताओं और उथल-पुथल’को देखते हुए भारत को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। वह करीब दो हफ्ते पहले अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद सुरक्षा स्थितियों के संदर्भ में बात कर रहे थे। स्वदेश निर्मित तटरक्षक पोत को राष्ट्र को सौंपने के बाद उन्होंने हिंद महासागर की चुनौतियों का जिक्र किया। इस क्षेत्र में भारत और चीन के बीच प्रतिद्वंद्विता बढ़ रही है। माहौल को देखते हुए तैयारी पूरी रखनी चाहिए रक्षा मंत्री ने कहा, ‘दुनिया में हो रहे बदलाव हमारे लिए अक्सर चिंता की बात हो जाते हैं। एक देश के रूप में हमें दुनिया के इन अनिश्चित एवं उथल-पुथल वाले माहौल में हमेशा तैयारियां पूरी रखनी चाहिए।’ अफगानिस्तान में संभावित आतंकवाद के बढ़ने और पाकिस्तान के रास्ते इसके जम्मू-कश्मीर तक पहुंचने की बढ़ती चिंताओं के बीच उनका यह बयान आया है। संबंधों में हो रहे हैं तेजी से बदलाव- सिंह सिंह ने कहा, ‘दुनिया आज काफी तेजी से बदल रही है। देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और व्यावसायिक संबंधों में तेजी से बदलाव आ रहे हैं। दूसरे देश से आने वाली अगली खबर के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारा देश इन बदलावों से अछूता नहीं रह सकता। यह हम जैसे देशों पर ज्यादा लागू होता है, हमारे हित हिंद महसागार से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं।’ भारतीय नौसेना ने किया विस्तार हिंद महासागर में चीन की सेना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारतीय नौसेना अपनी उपस्थिति में विस्तार कर रही है। सिंह ने कहा, ‘हिंद महासागर क्षेत्र में दुनिया के दो तिहाई से अधिक तेल का परिवहन होता है, एक-तिहाई सामान की ढुलाई होती है और आधा से ज्यादा कंटेनर परिवहन होता है जो दुनिया के हितों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है।’ उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने कहा कि आज की बदलती दुनिया में इस क्षेत्रों में भी निश्चित तौर पर असर होगा। हमें हर वक्त सतर्क रहना होगा।’

Raipur News: दिल्ली से लौटे सीएम बघेल का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, समर्थकों का हाई दिखा जोश


रायपुर
छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर खींचतान के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को दिल्ली से रायपुर लौटे। बघेल के साथ कांग्रेस के 45 से ज्यादा विधायक, सभी महापौर अन्य वरिष्ठ नेता भी राजधानी लौट आए। एयरपोर्ट पर बघेल-समर्थक कार्यकर्ताओं और विधायकों का उत्साह देखकर यह संकेत मिले कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आए संकट के बाद फिलहाल छंट गए हैं।

बघेल का विमान रायपुर पहुंचने से कई घंटे पहले से ही एयरपोर्ट पर समर्थकों की भीड़ जमा होने लगी थी। माहौल कुछ वैसा ही था, जैसा ढाई साल पहले उन्हें पहली बार मुख्यमंत्री चुने जाने के समय था। बघेल ने भी एयरपोर्ट की लॉबी से बाहर निकलने के बाद हाथ हिला कर समर्थकों का अभिवादन दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से मुलाकात हुई। वे दो दिनों के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे। बस्तर और मध्य छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। वे छत्तीसगढ़ मॉडल देखेंगे और फिर पूरे देश को इसके बारे में बताएंगे।

सीएम के साथ रायपुर लौटने वाले विधायकों ने एनबीटी को बताया कि उन्होंने दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात की। विधायकों ने जोर देकर कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन का कोई सवाल ही नहीं है। सीएम बघेल के चेहरे के हाव-भाव से भी यही संकेत मिले कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से उन्हें मिल रही चुनौती फिलहाल कमजोर पड़ गई है।


via WORLD NEWS

WORLD NEWS: Chelsea Clinton spotted jogging in the Hamptons weeks before Lewinsky miniseries premiere


"Chelsea Clinton spotted jogging in the Hamptons weeks before Lewinsky miniseries premiere Chelsea Clinton was spotted out for a jog in the Hamptons Thursday weeks before her family’s personal life will be brought back into the national spotlight in the form of a documentary on her father’s impeachment. Politics" Via FOX NEWS To WORLD NEWS

WORLD NEWS: Rep. Peters: The mission is over when Americans and allies are out


" Rep. Peters: The mission is over when Americans and allies are out Rep. Scott Peters, D-Calif., gives his analysis on the situation in Afghanistan, says 'we have to look at what we could of done better Regions" Via FOX NEWS To WORLD NEWS

WORLD NEWS: MA Democrat says Biden made ‘high integrity’ call on Afghanistan


"MA Democrat says Biden made ‘high integrity’ call on Afghanistan Rep. Jake Auchincloss, D-Mass., says President Biden made an intelligent decision to let Afghans fight for their country World" Via FOX NEWS To WORLD NEWS