Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Wednesday, July 21, 2021

Motihari News : कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए तैयार है मोतिहारी


मोतिहारी।
कोरोना के संभावित तीसरी लहर को लेकर जहां राज्य सरकार की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है। वहीं पूर्वी चंपारण कोरोना से लड़ने के लिए अपने आप को तैयार कर चुका है। मोतिहारी के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बुधवार को मोतिहारी में अत्याधुनिक ऑक्सीजन प्लांट और रोटी मशीन का उद्घाटन किया। इसके अलावा मोतिहारी में आम लोगों के सहूलियत के लिए मुक्ति रथ की भी व्यवस्था की गई है। बताया गया कि ऑटोमेटिक रोटी प्लांट के जरिए एक मिनट में सैकड़ों रोटियां एक साथ तैयार की जा सकती है, जिसे गरीबों में मुफ्त वितरण किया जाएगा। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट से भी गरीबों के लिए मुफ्त ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


via WORLD NEWS

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर-दरभंगा NH ट्रक में लगी आग से मची अफरा-तफरी


मुजफ्फरपुर।
मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना के निकट मुजफ्फरपुर दरभंगा एनएच - 57 पर खड़े ट्रक में अचानक आग लगने की वजह से NH पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड की मदद से ट्रक में लगी आग को बुझा दिया गया, लेकिन आग की वजह से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल काफी देर तक कायम रहा। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आग सबसे पहले एक दुकान में लगी थी, जिसके चपेट में यह ट्रक आ आ गया और देखते ही देखते पूरा इलाका धुंए के गुबार से भर गया था।


via WORLD NEWS

Muzaffarpur News : तालिबान की बढ़ती ताकत से डरे हुए हैं भारत के शिया मुसलमान


मुजफ्फरपुर।
ईद उल अजहा यानी बकरीद के मौके पर मुजफ्फरपुर शिया मस्जिद के इमाम और शिया धर्मगुरु सैयद वकार अहमद रिजवी ने नमाज के बाद अफगानिस्तान में हर धर्म के लोगों की सुरक्षा और तालिबान के खात्मे की दुआ मांगी। शिया धर्मगुरु सैयद वकार अहमद रिजवी ने कोरोना वायरस के खत्म होने के लिए भी दुआ मांगते हुए सभी आतंकवादी संगठन को इंसानियत का दुश्मन करार दिया।


via WORLD NEWS

कल्याण सिंह की 'वो' बिसात, मुलायम भी राजी...फिर सब बिखर गया!


बात है 2009 की। गाजियाबाद सीट से समाजवादी पार्टी ने बीजेपी कैंडिडेट राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। इसकी वजह कल्याण सिंह (Kalyan Singh News) को माना जा रहा था। दरअसल, समाजवादी पार्टी में रहते हुए कल्याण सिंह (Kalyan Singh Speech) गाजियाबाद लोकसभा सीट के लिए पूरी रणनीति बना चुके थे। गाजियाबाद सीट पर कांग्रेस से सुरेंद्र प्रकाश गोयल और बहुजन समाज पार्टी से अमरपाल शर्मा प्रत्याशी थे। इनके बीच बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह थे। सुरेंद्र प्रकाश गोयल 2004 में सांसद थे। वह शहर के विधायक रहते हुए लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने थे। इससे पहले भी क्षेत्र में सुरेंद्र प्रकाश गोयल का राजनीतिक बोलबाला तगड़ा था। मुस्लिम इलाके भी सुरेंद्र प्रकाश गोयल के नारे बुलंद कर रहे थे। कल्याण सिंह (Kalyan Singh Ki Khabar) की बिसात के मुताबिक कांग्रेस की तरफ एकतरफा मुस्लिम वोट जाना था और अगर सपा उम्मीदवार उतारती तो वोटबैंक बंट जाता। बीजेपी के पदाधिकारी यह दांव समझ चुके थे। अब प्रचार का फॉर्म्युला बदल दिया गया। कहा गया कि कल्याण सिंह और मुलायम सिंह राजनाथ सिंह को चुनाव हराना चाहते हैं। यह स्ट्रैटिजी कामयाब हो गई। कल्याण सिंह की बिछाई बिसात बिखर गई। राजनाथ सिंह ने चुनाव में जीत दर्ज की। राजनाथ सिंह को 359637 वोट मिले थे, जबकि सुरेंद्र प्रकाश गोयल को 268956 वोट मिले।


via WORLD NEWS

Dhanbad News : शादी के 2 महीने बाद ही दहेज के लिए जला दी गई काजल


धनबाद।
धनबाद के हरिहरपुर थाना क्षेत्र में दहेज लोगों ने शादी के महज दो महीने बाद ही दहेज के कारण विवाहिता की हत्या कर दी गई। लड़की के घर वालों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराने के बाद बताया कि 2 मई 2021 को हुई शादी के बाद भी लड़के के परिवार वालों की तरफ से 2 लाख रुपये कैश की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि घर की माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से 2 लाख रुपये नहीं दे सके तो ससुराल वालों ने काजल को जलाकर मार डाला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


via WORLD NEWS

Jharkhand News : निर्दोष हाथी की गोली मारकर हत्या, कीमती दांत लेकर तस्कर फरार


गढ़वा।
गढ़वा के कूटकू जंगल टाइगर प्रोजेक्ट इलाके में तस्करों ने एक हाथी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके कीमती दांत लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी के मौत का असली कारण पता चल सकेगा।


via WORLD NEWS

Tuesday, July 20, 2021

कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सिजन की कमी से एक भी मौत नहीं...संसद में सरकार

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने कहा है कि कोविड महामारी के दौरान ऑक्सिजन की कमी से किसी के मरने की कोई सूचना किसी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश से नहीं है। केंद्र सरकार ने यह जवाब राज्यसभा में पूछे गये एक जवाब के दौरान दिया। सवाल के लिखित जवाब में स्वास्थ्य राज्य मंत्री का दावा सरकार से पूछा गया था कि क्या यह सच है कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सिजन की भारी कमी होने के कारण बड़ी संख्या में मरीजों की मौत हुई। इसपर सरकार की ओर से स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉक्टर भारती प्रवीण पवार ने लिखित जवाब में कहा कि स्वास्थ्य राज्यों का विषय है और उनकी ओर से कोविड से हुई मौत की सूचना दी जाती है लेकिन इसमें भी ऑक्सिजन की कमी से किसी मौत की सूचना नहीं है। सोशल मीडिया पर हो रही सरकार के इस दावे की चर्चा सरकार के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा हुई। दरअसल, कोविड की दूसरी लहर के दौरान कोरोना मरीजों के परिजनों की ऑक्सिजन के लिए भटकते हुए कई तस्वीरें आईं थीं। पूरे देश में इसकी कमी के कारण मरीजों को हो रहीं दिक्कतों को तब सरकार ने भी स्वीकारा था। ऐसे में सरकार के इस जवाब से विवाद पैदा हुआ। राज्यों की तरफ से मौत के कारण में ऑक्सिजन की कमी का जिक्र नहीं: सूत्र सरकारी सूत्रों के अनुसार सरकार ने मौत की रिपोर्ट में जिन कारणों का उल्लेख किया गया है उसी आधार पर यह रिपोर्ट दी है। इसमें ऑक्सिजन की कमी का जिक्र किसी मौत में नहीं किया गया। केंद्र सरकार के अनुसार इसका जवाब अलग-अलग राज्यों के अधिकारी ही बता सकते हैं। एक सीनियर अधिकारी ने एनबीटी से कहा कि अगर लिखित रूप में ऑक्सिजन की कमी को मौत का कारण बताया जाता है तो यह गैर इरादतरन हत्या के केस में भी दर्ज कर हो सकता है। यही कारण है कि सिर्फ ऑक्सिजन को मौत का कारण बताना आसान नहीं है। विपक्ष ने सरकार को चेताया, तथ्य और आंकड़े नकारना पड़ेगा भारी दूसरी तरफ विपक्ष ने सरकार को चेतावनी दी है कि वह तथ्यों और आंकड़ों को नकारे नहीं, तभी भविष्य (तीसरी लहर) का सामना किया जा सकता है। राज्यसभा में कोरोना महामारी पर चर्चा के दौरान सदन में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा ने सरकार को आगाह कि अगर तथ्यों और वास्तविकताओं को नकारा जाता है तो फिर भविष्य का सामना नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पूरे देश में ऑक्सिजन सहित सभी सुविधाओं को तीसरी लहर के लिए पूरी तरह से तैयार अवस्था में रखना होगा। उन्होंने यह भी सवाल किया कि सरकारी आंकड़ों में कोविड के कारण हुईं मौतों के मामलों के अलावा जिन लोगों की कोविड के कारण मौत हुई है, सरकार को उनका भी आंकड़ा उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा राज्य स्तर, जिला स्तर और श्मशानों में अवश्य दर्ज किया जाता है।