Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Tuesday, June 15, 2021

Muzaffarpur News : फर्जी निकला मुजफ्फरपुर के कोचिंग संचालक का कथित अश्लील वीडियो, अब वायरल करनेवालों पर होगी कार्रवाई


संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर: एक वायरल वीडियो को मुजफ्फरपुर का बताने का फर्जी मामला सामने आया है। एक अश्लील वीडियो को ये बताकर वायरल कर दिया गया कि ये मिठनपुरा के प्रसिद्ध निजी कोचिंग संचालक का है। इसके बाद कुछ छुटभैये नेताओं ने कोचिंग में हंगामा और जमकर तोड़-फोड़ तक कर डाली। लेकिन जब जांच की गई तो पता चला कि ये वीडियो राजस्थान का है। कुछ दिन पहले यही वीडियो यूपी में भी वायरल हुआ था। सच सामने आने के बाद तोड़फोड़ करने वाले नेताओं कोचिंग संचालक से माफी मांगनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में कोचिंग संचालक के दिए गए आवेदन के आधार पर आईटी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


via WORLD NEWS

Darbhanga News : 10 सेकेंड में ढह गया दरभंगा में बनाया गया यात्री शेड, मौसम ने गिराया या घपले ने?


मुकुल कुमार, दरभंगा: जिले के केवटी प्रखंड के खिरमा बाजार में सड़क किनारे यात्रियों के ठहरने के लिए बनाया जा रहा यात्री शेड गिर गया। यात्री शेड के बगल में तालाब था और उसके सटे यात्री शेड तैयार किया जा रहा था। लगातार बारिश के कारण जमीन गीली था और नए बन रहे शेड में कहीं न कहीं अनियमिता भी बरती गई थी। जाहिर है कि ऐसे में पिलर इस शेड का भार थाम नहीं पाया और नेस्तनाबूद हो गया। लेकिन इसकी लाइव तस्वीरें स्थानीय लोगों ने कैमरे में कैद कर लीं।


via WORLD NEWS

एक खास वर्ग से SP ने किया है राम मंदिर न बनने देने का वादा: मोहसिन रजा


उत्तर प्रदेश में 2022 चुनाव से पहले राममंदिर फिर मुद्दा बन गया है। इस बार मंदिर निर्माण में आए चंदे को लेकर सियासत गरमाई है। जिसके क्रम में आज योगी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मोहसिन रजा ने अमेठी में मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है़। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि, जिन्होंने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं, और एक वर्ग से संकल्प लिया था कि हम राममंदिर नही बनने देंगे। अब जब प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है़ तो वो समाजवादी पार्टी को भा नहीं रहा है।


via WORLD NEWS

सरकारी कोरोना एंटीजेन किट की कालाबाजारी का खेल, 4 अरेस्ट


उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में कोरोना की जांच करने वाले सरकारी एंटीजन किट की अवैध कालाबाजारी करते हुए 4 संविदा कर्मियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। चारों अभियुक्तों के पास से 2000 सरकारी एंटीजन टेस्ट किट बरामद किए गए है। जिसकी कीमत 23 लाख रुपए के करीब आंकी गई है।


via WORLD NEWS

प्रयागराज: पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध मौत पर पत्रकारों का प्रदर्शन


यूपी के प्रतापगढ़ में एक निजी चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध हालत में हुई मौत को लेकर मंगलवार को प्रयागराज में भी पत्रकारों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया है। सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे पर बड़ी तादाद में आज प्रिंट मीडिया ,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और ऑनलाइन मीडिया के पत्रकारों ने बाहों में काली पट्टी बांधकर मानव श्रृंखला बनाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।विरोध दर्ज करा रहे पत्रकारों की मांग है कि पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध हालत में हुई मौत की एसआईटी जांच कराई जाए, साथ ही उनके परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा भी दिया जाए।


via WORLD NEWS

जमीन का नहीं, RSS-BJP ने किया आस्था का घोटाला: डॉ. अय्यूब


पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब ने राम मंदिर जमीन विवाद को लेकर कहा है कि आरएसएस और बीजेपी घोटालेबाज हैं और ये धर्म बेचने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस-बीजेपी ने सत्ता के लिए धर्म, भगवान और आस्था को बेचने का काम किया है और हिंदू मुसलमान में नफरत फैलाई है। राम मंदिर जमीन विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा ने जमीन का ही नहीं, बल्कि आस्था का घोटाला किया है।


via WORLD NEWS

WORLD NEWS: Bride's gift wish list includes Gucci bags, new flooring, car in shocking Facebook post: 'No exceptions'


"Bride's gift wish list includes Gucci bags, new flooring, car in shocking Facebook post: 'No exceptions' Wedding registries aren’t uncommon, and most couples try to make sure they word them nicely. " Via FOX NEWS To WORLD NEWS