Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Sunday, May 19, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: सातवें और अंतिम चरण में 59 सीटों के लिये आज वोटिंग


लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण के लिये रविवार को वोटिंग होगी और इसके साथ ही सात चरण के लोकसभा चुनाव की वोटिंग की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। इस चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर विभिन्न दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलाकर कुल 909 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर होगा। सातवें चरण में बिहार की 7 सीट, हिमाचल प्रदेश की 4 सीट, मध्य प्रदेश की 8 सीट और उत्तर प्रदेश की 13 सीटों के साथ ही केंद्र शासित चंडीगढ़ की एक सीट के लिये वोटिंग होगी। इस दौरान जिन बड़े लोगों का भविष्य जनता तय करेगी उनमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। इसके अलावा किरन खेर, पवन कुमार बंसल, मीसा भारती, अभिषेक बनर्जी और शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई लोग मैदान में हैं।


via WORLD NEWS

140 रुपये में बिक रही है आपकी प्रोफाइल


वर्ल्ड वाइड वेब की 'काली दुनिया' में होने वाले अनेक काले कारोबार में लोगों की प्रोफाइल की खरीद-बिक्री भी शामिल है। खास बात यह है कि न सिर्फ हैकर्स और ठग बल्कि कंपनियां और मार्केट रिसर्चर्स भी इस डेटा को खरीद रहे हैं। 'डार्क वेब' नाम की यह दुनिया रेगुलर ब्राउजर्स के जरिए ऐक्सेस नहीं की जा सकती, इसलिए आपको पता भी नहीं चलता कि आपके डेटा चोरी कर ली गई है और इसपर बोलियां लगाई जा रही हैं।


via WORLD NEWS

आम आदमी पार्टी को दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं: सौरभ भारद्वाज


आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि उनकी पार्टी को दिल्ली पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। भारद्वाज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी उनकी हत्या उनके पीएसओ के जरिये ही करवा सकती है। केजरीवाल ने एक इंटरव्यू में अंदेशा जताया था कि इंदिरा गांधी की तरह उनकी भी हत्या उनके ही सुरक्षाकर्मियों द्वारा करवाई जा सकती है। हालांकि बीजेपी नेताओं का मानना है कि केजरीवाल लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी की हार के अंदेशे से बौखला गए हैं, इसलिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।


via WORLD NEWS

महाराष्ट्र के लातूर में पानी की भारी किल्लत


महाराष्ट्र का सूखा-प्रभावित जिला लातूर इन दिनों पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें 15 दिनों में एक बार पानी मिलता है वह भी सिर्फ 250 लीटर।


via WORLD NEWS

बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा, दिल्ली में जल्द से जल्द लागू हो NRC


दिल्ली में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की संख्या बढ़ने पर चिंता जताते हुए बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अक्ष्यक्ष मनोज तिवारी ने यहां नेश्नल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स जल्द से जल्द लालू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग अवैध घुसपैठियों के हमले के डर में जीना नहीं चाहते हैं।


via WORLD NEWS

राजस्थान के धौलपुर में पड़ोसी ने 8 साल की लड़की से रेप किया


राजस्थान के धौलपुर में एक 8 साल की बालिका के साथ पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी जब आरोपी ने उसे वहां से अगवा कर लिया और फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


via WORLD NEWS

केदारनाथ में ध्यान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे बद्रीनाथ धाम का दर्शन


चुनाव प्रचार खत्म होने के अगले ही दिन पीएम नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंचे। यहां पूजा के बाद उन्होंने पास के पवित्र गुफा में दिनभर ध्यान लगाया। आज पीएम मोदी बद्रीनाथ धाम का दर्शन करेंगे।


via WORLD NEWS