Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Thursday, May 9, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम नरेंद्र मोदी मऊ और जौनपुर में करेंगे बीजेपी के लिये प्रचार


लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार अभियान ज़ोरों पर है। बीजेपी दोबारा सत्ता वापसी के लिये कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेहरा बनाकर अंतिम दो चरणों में उत्तर प्रदेश में 8 और पश्चिम बंगाल में 6 रैलियों समेत अगले 10 दिन में उनकी 31 रैलियां कराने की योजना बनाई है। पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के लिये मऊ और जौनपुर में गुरुवार को रैलियों को संबोधित करेंगे। 19 मई को होने वाले अंतिम चरण के मतदान से पहले नौ राज्यों में रैलियों को संबोधित करेंगे। इनमें हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार शामिल हैं।


via WORLD NEWS

ममता के गढ़ में आज होंगी पीएम मोदी करेंगे दो रैली


भारत के सबसे बड़े लोकतांत्रिक त्योहार अब खत्म होने के कगार पर पहुंच रहा है ऐसे में सभी राजनीतिक दल मतदाताओं से मिलने और उन्हें लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंकते हुए विभिन्न राज्यों में उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। विवादों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा और पुरुलिया में दो चुनावी रैलियां करने वाले हैं। मोदी राज्य में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने जा रहे हैं। ममता के राज्य में मोदी एक बार फिर बड़ी लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित ने हाल ही में आरोप लगाया की ममता बनर्जी बंगाल में पीएम की रैली रद्द करना चाहती हैं। बता दें, कि चुनावी रैलियों की अनुमति चुनाव आयोग से मिलती है। चुनाव आयोग ने इस आरोपों पर टिप्पणी नहीं की है।


via WORLD NEWS

अलवर: महिला से 3 घंटे लगातार 5 लोगों ने की दरिंदगी


राजस्थान के अलवर जिले में थानागाजी इलाके में एक दलित महिला से गैंगरेप किया गया है। 5 लोगों ने शादी की खरीदारी करने के लिये जा रहे एक जोड़े को ज़बरदस्ती रोक लिया। इन लोगों ने पति के सामने ही महिला के साथ रेप किया और उसका विडियो भी बनाया। जितनी बार महिला उन्हें रोकने की कोशिश करती पांचों युवक उसके साथ उतनी ही दरिंदगी करते। तीन घंटे लगातार इन लोगों ने महिला के साथ रेप किया और उसके 11 विडियो भी बनाए ताकि जोड़े को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ सकें। इसमें से एक विडियो सोशल मीडिया पर 6 मई को वायरल हो गया। इस घटना ने राज्य में सियासी रंग ले लिया है। अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


via WORLD NEWS

लोकसभा चुनाव 2019: साध्वी प्रज्ञा सिंह ने बाइक पर किया प्रचार


बीजेपी की भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ने चुनाव प्रचार के लिये बाइक का इस्तेमाल किया। वह कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ खड़ी हैं। इस सीट पर लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है और सभी का ध्यान भी इस सीट को लेकर है क्योंकि यहां की लड़ाई साध्वी बनाम दिग्विजय हो गई है। 16 साल पहले भी दिग्विजय सिंह को एक साध्वी ने चुनौती दी थी, और वह साध्वी थीं उमा भारती। यहां पर 12 फरवरी को चुनाव होना है।


via WORLD NEWS

देखें: 2014 में BJP द्वारा किए गये चुनावी वादों पर अनुपम खेर से भिड़ा वोटर


चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के तहत BJP के लिए प्रचार करने पहुँचे अभिनेता अनुपम खेर को एक दुकानदार के गुस्से का सामना करना पड़ा। अनुपम अपनी पत्नी किरन खेर के लिए डोर-टू-डोर प्रचार करते हुए, जब एक दुकान पर पहुँचे, तो दुकानदार ने BJP के उन चुनावी वादों पर जवाब मांगा, जो भगवा पार्टी ने अपने 2014 के घोषणा पत्र में किए थे। किरण खेर लोकसभा में चंडीगढ़ से MP हैं और पार्टी ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल के खिलाफ मैदान में उतारा है।


via WORLD NEWS

Wednesday, May 8, 2019

Fox News Breaking News Alert

Fox News Breaking News Alert

Georgia Gov. Brian Kemp signs controversial 'heartbeat' bill into law

05/07/19 7:27 AM

Fox News Breaking News Alert

Fox News Breaking News Alert

Treasury Secretary Mnuchin denies House Dem's request for Trump's tax returns

05/06/19 2:46 PM