Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Thursday, April 18, 2019

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, तमिलनाडु के सीएम पलानीस्वामी ने डाला वोट


आज देश के 11 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में 95 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे प्रारंभ हुआ। सबसे पहले वोट डालने वालों में तमिलनाडु के सीएम ई के पलानीस्वामी भी थे। इस चरण में तमिलनाडु की 39 में से 38 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। एक सीट पर चुनाव आयोग ने मतदान स्थगित कर दिया है।


via WORLD NEWS

लोकसभा चुनाव 2019: चेन्नई में बीजेपी उम्मीदवार तमिलसाई सौंदर्यराजन ने मतदान किया


तमिलनाडु में बीजेपी उम्मीदवार तमिलसाई सौंदर्यराजन ने वोट डाला। तमिलसाई सौंदर्यराजन थुथुकुडी से बीजेपी उम्मीदवार हैं जहां उनका मुकाबला डीएमके की कनिमोड़ी से है। आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में देश के 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 95 सीटों पर मतदान हो रहा है।


via WORLD NEWS

बैंकों से नहीं मिली मदद, आज रात 10:30 बजे जेट की आखिरी फ्लाइट


आर्थिक तंगी की वजह से जेट एयरवेज ने अस्थायी रूप से परिचालन बंद करने की घोषणा कर दी है। बैंकों द्वारा 400 करोड़ रुपये का इमर्जेंसी फंड देने से इनकार के बाद कंपनी ने कहा कि सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जा रहा है। कंपनी के पास ईंधन और अन्य खर्चों के लिए धन की कमी है। आखिरी फ्लाइट आज रात उड़ेगी। कंपनी ने जल्द ही फिर यात्रियों की सेवा कर पाने की उम्मीद जताई है।


via WORLD NEWS

प्रचार थमने पर नमो टीवी पर कुछ भी चुनावी नहीं: EC


बीजेपी द्वारा संचालित नमो टीवी को लेकर चुनाव आयोग (EC) ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।आयोग के मुताबिक साइलंस पीरियड यानी किसी चरण का चुनाव खत्म होने के समय से 48 घंटे पहले नमो टीवी पर चुनाव सामग्री का प्रदर्शन नहीं किया जा सकताइसके साथ ही EC ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उसके निर्देशों का लोकसभा चुनावों के बाकी सभी 6 चरणों में पालन होएक सूत्र ने बताया कि इसके लिए उन्हें एक कमिटी भी उपलब्ध कराई गई है जो लगातार निगरानी रख रही है।सूत्रों ने कहा कि यह निर्देश नमो टीवी पर साइलेंस पीरियड को लागू करने की स्पष्टता के लिए जारी किया गया


via WORLD NEWS

दिन में मेड, रात में झपटमार, दिल्ली में रोमांच के लिए करती थी स्नैचिंग


दिल्ली के आनंद विहार इलाके में रेशमा परवीन नाम की महिला दिन में मेड का काम करती थी और रात में हुलिया बदल छपटमारीडीसीपी (नॉर्थ-ईस्ट) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि पुलिस परवीन और उसके साथी गुड्डू के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही हैपांच महीने पहले, वह अपने परिवार के साथ पुरानी सीमापुरी की झुग्गियों में चली गई थी जहाँ उसकी मुलाकात करावल नगर निवासी गुड्डू से हुई थी।पूछताछ में पता चला कि गुड्डू पहले भी स्नैचिंग और चोरी की कुछ घटनाओं में शामिल था परवीन के घटनाओं का सिलसिला सोमवार को खत्म हुआ जब जीटीबी इलाके में स्नैचिंग की उसकी कोशिश नाकामयाब हो गई और लोगों की भीड़ के बीच पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया . पुलिस ने गुड्डु को पीछा कर पकड़ा .


via WORLD NEWS

विडियो: मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर में आयोजित हुआ 'दिव्य विवाह'


मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर में 'दिव्य विवाह' का आयोजन किया गया। इस 'दिव्य विवाह' से पहले मंदिर के देवी-देवताओं की शोभायात्रा निकाली गई। 'दिव्य विवाह' स्थल को 2 लाख के फूलों और फलों से सजाया गया था। 'दिव्य विवाह' कार्यक्रम पूरा होने पर महिला श्रद्धालुओं ने गले में भगवा रंग के सूत्र बांधे।


via WORLD NEWS

चुनाव 2019: भोपाल से साध्वी प्रज्ञा को मिला बीजेपी का टिकट


साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को ही बीजेपी की सदस्‍यता ली थी। इसके कुछ ही घंटे बाद पार्टी ने उन्‍हें भोपाल से टिकट दे दिया। साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर का मुख्‍य मुकाबला कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह से होगा।


via WORLD NEWS