Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Sunday, March 17, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 27 प्रत्याशियों के नाम शामिल


लोकसभा चुनाव के कांग्रेस ने शनिवार को देर रात में अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में केरल की 12, उत्तर प्रदेश की सात, छत्तीसगढ़ की पांच, अरुणाचल प्रदेश की दो और अंडमान एवं निकोबार की एक सीट के लिए प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने अरुणाचल के पूर्व सीएम नबाम टुकी को अरुणाचल पश्चिम और शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।


via WORLD NEWS

दिल्ली: सरिता विहार में पुलिस वालों ने दुकानदार को पीटा, विडियो हुआ वायरल


दिल्ली के सरिता विहार में पुलिस वालों की हरकत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है साथ ही पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। दरअसल इलाके के एक दुकानदार को पीटने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस की किरकिरी हो रही है।


via WORLD NEWS

चुनावी रंग में रंगी होली, बाजार में आई मोदी पिचकारी


इस बार होली का पर्व चुनाव के समय होने से चुनाव रंग में रंगा नजर आ रहा है। 21 मार्च को रंगों का त्योहार होली है। इससे पहले ही बाजारों में पिचकारी, रंग और गुलाल की खरीदारी बढ़ गई है। बाजारों में आई राजनेताओं के नाम से पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बाजारों में पीएम मोदी की पिचकारी खूब बिक रही है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।


via WORLD NEWS

ओडिशा विधानसभा चुनाव: BSP ने ट्रांसजेंडर को दिया टिकट


ओडिशा के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने ओडिशा की कोरई विधानसभा सीट से एक ट्रांसजेंडर को टिकट देने का फैसला किया है। बीएसपी के टिकट पर कोरई से काजल नायक चुनावी मैदान में होंगी। सूबे के जाजपुर जिले की कोरई सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटीं काजल एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। काजल ने कहा, 'मुझे खुशी है कि बीएसपी ने मुझे टिकट देने का फैसला किया है। मैंने कई पार्टियों से संपर्क किया लेकिन किसी भी पार्टी ने मुझे टिकट देने में रुचि नहीं दिखाई। मुझमें और ट्रांसजेंडर कम्युनिटी में भरोसा दिखाने के लिए मैं बीएसपी का धन्यवाद देती हूं।' काजल ट्रांसजेंडर असोसिएशन ऑफ जाजपुर की अध्यक्ष हैं और वह ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के साथ-साथ स्थानीय मुद्दों के लिए काम करती आई हैं।


via WORLD NEWS

गोवा: कांग्रेस ने पेश किया सरकार बनाने का दावा


कांग्रेस ने एक बार फिर गोवा में सरकार बनाने का दावा किया है। कांग्रेस ने गोवा राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को बर्खास्त करने का आग्रह किया है। कांग्रेस ने कहा कि मापुसा के भाजपा विधायक फ्रांसिस डिसूजा के निधन के बाद राज्य में BJP के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार अल्पसंख्यक हो गई है। अभी कांग्रेस के पास 14 विधायक हैं, जबकि BJP के 13 विधायक हैं। हालांकि, BJP के पास 3 निर्दलीय विधायकों सहित 9 विधायकों का समर्थन है। विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा, 'हम राज्य में सरकार बनाने के लिए अपना दावा ठोक रहे हैं और मांग करते हैं कि हमें BJP की अगुवाई वाली सरकार को बर्खास्त करके सरकार बनाने के लिए बुलाया जाए।'


via WORLD NEWS

लोकसभा चुनाव 2019: EC ने तय किया झंडे और डंडे का आकार


लोकसभा चुनाव 2019 से पहले चुनाव आयोग (EC) ने तिरंगे के साथ वाहनों में राजनीतिक पार्टी के झंडे के प्रयोग और आकार पर दिशा-निर्देश जारी किया है। दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर अधिकतम एक फीट x आधा फीट का एक झंडा अधिकतम 3 फीट की लंबाई के डंडे पर लगाया जा सकता है। चुनाव आयोग ने समर्थकों के आवास और पार्टी कार्यालय में अधिकतम तीन झंडों को लगाने की अनुमति दी है। एक से ज्यादा पार्टी और उम्मीदवार के झंडे प्रदर्शित करने वाले प्रत्येक पार्टी और उम्मीदवार एक झंडा लगा सकेंगे। रोड शो के दौरान प्रत्येक 10 वाहनों के बाद 100 मीटर की दूरी होना भी जरूरी होगी।


via WORLD NEWS

सूरत: 25 साल पुरानी इमारत की बालकनी ढही, हादसे में बाल-बाल बचे लोग


सूरत में एक 8-मंजिली इमारत में अचानक बालकनी ढह गई जिससे यहां रहने वाले लोग बाल-बाल बच गए। सांघवी टावर की 100-फुट लंबी बालकनी रात के 2 बजे अचानक गिर गई। 25 साल पुरानी इस इमारत में पहले और दूसरी मंजिलों पर दुकानें बनी हुई हैं, जबकनि उपरी मंजिलों पर रिहायशी फ्लैट्स हैं।


via WORLD NEWS