मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बीजेपी ने तंज किया है कि वह दुनिया के इकलौते ऐसे शिक्षा मंत्री हैं जो शराब घोटाले में शामिल हैं। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि इस घोटाले में आरोपियों ने 45 मोबाइल फोन और दूसरे सबूत नष्ट किए।
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए किसी भी शांति प्रक्रिया में साथ देने को भारत तैयार है।