Indian Army Recruitment 2022: रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को राज्यसभा में बताया कि तीनों सेवाओं ने 'अग्निपथ' योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 14 जून को घोषित इस योजना में साढ़े 17 और 21 वर्ष की आयु के युवाओं को केवल चार साल के लिए भर्ती करने का प्रावधान है और उनमें से 25 प्रतिशत को 15 और वर्षों तक बनाए रखने का प्रावधान है।
राष्ट्रपति भवन के चार सीनियर अधिकारियों को दो महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। इन अधिकारियों में राष्ट्रपति के सचिव, संयुक्त सचिव और प्रेस सचिव शामिल हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।