Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Tuesday, March 1, 2022

Texas 24th Congressional District Primary Election Results


U.S. New York TimesBy Unknown Author Via NYT To WORLD NEWS

Texas Railroad Commissioner Primary Election Results


U.S. New York TimesBy Unknown Author Via NYT To WORLD NEWS

सभी भारतीय नागरिकों ने कीव छोड़ा, यूक्रेन संकट के बीच सरकार ने दी अहम जानकारी

नई दिल्ली: विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने मंगलवार को कहा कि हमारे सभी नागरिकों ने कीव छोड़ दिया है और उन्होंने रूस एवं यूक्रेन के राजदूतों को भारत की उस मांग से अवगत करा दिया है कि खारकीव एवं संघर्ष वाले अन्य क्षेत्रों में फंसे भारतीयों को ‘तत्काल सुरक्षित रास्ता’ मुहैया कराया जाए। श्रृंगला ने संवाददाताओं से कहा कि उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खारकीव में भारतीय नागरिक की मौत पर गहरी पीड़ा जताई है। विदेश सचिव ने कहा, ‘यूक्रेन में खारकीव, सूमी और अन्य संघर्ष क्षेत्रों की स्थिति को लेकर हम बहुत चिंतित हैं। अगले तीन दिनों में, भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए 26 उड़ानें निर्धारित की गई हैं।’ उन्होंने कहा कि हमारी सूचना के मुताबिक, हमारे सभी नागरिकों ने कीव छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि रूस एवं यूक्रेन के राजदूतों को भारत की उस मांग से अवगत करा दिया है कि खारकीव एवं संघर्ष वाले अन्य क्षेत्रों में फंसे भारतीयों को ‘तत्काल सुरक्षित रास्ता’ मुहैया कराया जाए। श्रृंगला ने कहा कि बुखारेस्ट और बुडापेस्ट के अलावा, पोलैंड और स्लोवाक गणराज्य के हवाई अड्डों का भी उपयोग निकासी उड़ानों के संचालन के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वायुसेना का एक सी-17 विमान भारतीयों को वापस लाने के लिए बुधवार तड़के चार बजे रोमानिया के लिए उड़ान भर सकता है। विदेश सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों का फोन आया था । उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पोलैंड के राष्ट्रपति से बात की है।

Texas 12th Congressional District Primary Election Results


U.S. New York TimesBy Unknown Author Via NYT To WORLD NEWS

कोविड महमारी के दौरान मुश्किल में रहे बुजुर्ग, सर्वेक्षण में हुआ खुलासा

नई दिल्ली: एक सर्वेक्षण () में पाया गया है कि करीब 85 प्रतिशत बुजुर्गों ने स्वीकार किया है कि उन्हें कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) के दौरान विभिन्न मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, जिनमें वित्तीय संकट सबसे ऊपर है। एजवेल फाउंडेशन द्वारा 10,000 बुजुर्गों के सर्वेक्षण से यह भी पता चला है कि 73.6 प्रतिशत (7,357) लोगों ने कहा कि लकवाग्रस्त स्वास्थ्य प्रणाली ने उनके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाला। एजवेल फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष हिमांशु रथ ने कहा, ‘‘वृद्ध व्यक्तियों को भेदभाव-रहित तरीके से समान अधिकार और अवसर दिए जाने चाहिए, ताकि मुख्यधारा में उनकी भागीदारी और सतत विकास में योगदान सुनिश्चित किया जा सके।’’ सर्वेक्षण में पाया गया कि कोविड-19 की घटना ने 82.6 प्रतिशत से अधिक बुजुर्गों के दृष्टिकोण को बदल दिया, 75.1 प्रतिशत ने कहा कि वे भविष्य के बारे में आशावादी नहीं थे या यूं कहें कि भविष्य के बारे में अनिश्चित थे। सर्वेक्षण के अनुसार कोविड प्रभावितों (8,489 बुजुर्ग) में से 28.3 प्रतिशत (2,389) ने वित्तीय मुद्दों को सबसे महत्वपूर्ण बताया, जबकि 25.4 प्रतिशत (2,158) ने कहा कि उन्होंने सामाजिक मुद्दों को अधिक महत्वपूर्ण पाया। सर्वेक्षण में कहा गया है कि 22.4 प्रतिशत बुजुर्ग उत्तरदाताओं ने दावा किया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उनके लिए महत्वपूर्ण थीं और 21.7 प्रतिशत ने स्थिति के दौरान मनोवैज्ञानिक स्थितियों को अधिक महत्वपूर्ण पाया। बुजुर्गों पर किए सर्वेक्षण के अनुसार, 20.5 प्रतिशत बुजुर्गों ने यह भी दावा किया कि बढ़ती कीमतों के कारण उन्हें अस्वस्थ या अस्वच्छ परिस्थितियों से समझौता करना पड़ा, जबकि 18.8 प्रतिशत बुजुर्गों ने दावा किया कि उन्होंने कोविड के दौरान मुद्रास्फीति के कारण अपनी बचत या निवेश खो दिये।

Monday, February 28, 2022

Initial talks between Russia and Ukraine yield no resolution.


World New York TimesBy BY VALERIE HOPKINS Via NYT To WORLD NEWS

आज का इतिहास: अमेरिका ने जब हाइड्रोजन बम का किया परीक्षण

नई दिल्ली: आज जहां एक तरफ रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के बीच जंग जारी है, लोग इसे तीसरे विश्वयुद्ध की आहट करार दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर अतीत के गलियारे में जाएं तो हमें 1 मार्च 1954 की याद आती है जब अमेरिका ने हाइड्रोजन बम का परीक्षण (Hydrogen Bomb Test) किया और यह मानव इतिहास में उस समय तक का सबसे बड़ा विस्फोट था। इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह हिरोशिमा को नष्ट करने वाले परमाणु बम से हजार गुना ज्यादा शक्तिशाली था। देश-दुनिया के इतिहास में एक मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1640 : ब्रिटेन को मद्रास में बिजनेस सेंटर बनाने की इजाजत मिली।1775 : अंग्रेजी हुकूमत और नाना फडनवीस के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर।1872 : अमेरिका में दुनिया का पहला राष्ट्रीय पार्क स्थापित किया गया। पश्चिमी अमेरिका में स्थित येलोस्टोन नेशनल पार्क को 1978 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया।1919 : महात्मा गांधी ने रॉलट एक्ट के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने की इच्छा जाहिर की।1954 : अमेरिका ने बिकिनी द्वीप पर हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया। इसे मानव इतिहास का उस समय तक का सबसे शक्तिशाली विस्फोट बताया गया।1962 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अयूब खान ने नया संविधान अंगीकार करने का ऐलान किया, जिसमें देश में राष्ट्रपति के नेतृत्व वाली शासन प्रणाली की हिमायत की गई।1969 : पहली सुपरफास्ट ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस नयी दिल्ली और कलकत्ता (अब कोलकाता) के बीच चलाई गई।1973 : फलस्तीन के सशस्त्र समूह ब्लैक सैपटैंबर ने खारतूम में सऊदी अरब के दूतावास पर कब्जा कर लिया और वहां मौजूद राजनयिकों को बंधक बना लिया।1994 : कनाडा के गायक जस्टिन बीबर का जन्म। बीबर ने बहुत छोटी उम्र में ही अपने गायन से दुनियाभर में अपने करोड़ों प्रशंसक बना लिए।1998 : नौवीं पंचवर्षीय योजना का खाका जारी किया गया।2003 : पाकिस्तान में अधिकारियों ने खालिद शेख मोहम्मद को गिरफ्तार किया, जिसे अलकायदा का शीर्ष सदस्य माना जाता था और जिसने अमेरिका पर 2001 में 11 सितंबर को हुए आतंकी हमले की योजना बनाई थी।2006 : अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचे।2007 : अमूल्य नाथ शर्मा नेपाल के पहले बिशप बने।2010 : हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से मात दी।