Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Thursday, September 9, 2021

ज्ञानवापी काशी विश्वनाथ मामले में आया हाई कोर्ट का फैसला, टॉप न्यूज


ज्ञानवापी काशी विश्वनाथ मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। दरअसल, आर्कियोलॉजी सर्वे के फैसले पर स्टे लगाया गया है। वाराणसी के जिला फास्ट ट्रैक कोर्ट ने ज्ञानवापी समेत विश्वनाथ मंदिर परिसर में पुरातात्विक सर्वेक्षण का आदेश दिया था। यह आदेश 8 अप्रैल को दिया गया था। पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज...


via WORLD NEWS

ज्ञानवापी काशी विश्वनाथ मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला


ज्ञानवापी काशी विश्वनाथ मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। दरअसल, आर्कियोलॉजी सर्वे के फैसले पर स्टे लगाया गया है। वाराणसी के जिला फास्ट ट्रैक कोर्ट ने ज्ञानवापी समेत विश्वनाथ मंदिर परिसर में पुरातात्विक सर्वेक्षण का आदेश दिया था। यह आदेश 8 अप्रैल को दिया गया था। इस आदेश के खिलाफ ज्ञानवापी पक्ष की ओर से सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और अंजुमन इंतजामिया मसाजद हाई कोर्ट गई थी। कोर्ट ने इस पर कहा कि जब मामला न्यायालय में है तो इस पर सर्वेक्षण की इजाजत क्यों दी गई।


via WORLD NEWS

बीच चौराहे पर महिला ने ट्रक चालक को पीटा


गोंडा के कोतवाली नगर स्थित अंबेडकर चौराहे पर एक महिला ने एक ट्रक चालक को बुरी तरह से पीटा। चालक अपनी गलती पूछता रहा लेकिन महिला उसे बेरहमी से पीटती रही। इस दौरान जब होमगार्ड ने बीच बचाव किया तब जाकर महिला ने ट्रक चालक को छोड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


via WORLD NEWS

उन्नाव में अवैध निर्माण को प्रशासन ने ढहाया, यह है पूरा मामला


उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर से एक मामला सामने आया है। यहां दबंग द्वारा कराए गए निर्माण कार्य को तहसील प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। दरअसल, यहां अति प्राचीन ठाकुरद्वारा है। ठाकुरद्वारा के अंदर विशाल मंदिर है। इसमें भव्य मूर्तियां स्थापित हैं। मंदिर में रखरखाव के अभाव में नशेबाजों का जामावड़ा लगा रहता है। इतना ही नहीं, बेशकीमती जमीन पर कई माफियाओं की निगाह है। कुछ लोगों ने ठाकुरद्वारा की ओर जाने वाले रास्ते में अतिक्रमण कर अपनी दुकान बना ली है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन की ओर से दुकान गिराकर रास्ता साफ करा दिया गया है।


via WORLD NEWS

कानपुर में रिश्वत का बंटवारा करते हुए वायरल हुआ वीडियो!


कानपुर के नगर निगम जोन 6 के अवर अभियंता और सुपरवाइजर का एक वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि इस वीडियो में रिश्वत के पैसों का बंटवारा किया जा रहा है। वीडियो में अवर अभियंता सुपरवाइजर को पैसे देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि नगर निगम जोन 6 के अवर अभियंता अरुण शर्मा हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


via WORLD NEWS

मच्छरदानी पहनकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन


कानपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने अजीबोगरीब ढंग से प्रदर्शन किया। सपा वर्कर्स ने मच्छरदानी ओढ़कर उर्सला अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। सपा वर्कर्स ने आरोप लगाया कि कानपुर में डेंगू मलेरिया के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।


via WORLD NEWS

WORLD NEWS: Phil Collins reveals his declining health has left him unable to play the drums anymore


"Phil Collins reveals his declining health has left him unable to play the drums anymore Phil Collins detailed the extent to which his health has declined in recent years, noting that he can no longer physically play the drums. Entertainment" Via FOX NEWS To WORLD NEWS