Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Thursday, June 10, 2021

इस नेता के घर पहुंचे राजा भैया, बढ़ गई हलचल


जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपना दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से विधायक आरके वर्मा के आवास पहुंचे। यहां जनसत्ता दल से घोषित उम्मीदवार माधुरी पटेल के पति कुलदीप पटेल भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है।


via WORLD NEWS

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का क्या है प्लान...यूपी टॉप न्यूज


जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपना दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से विधायक आरके वर्मा के आवास पहुंचे। यहां जनसत्ता दल से घोषित उम्मीदवार माधुरी पटेल के पति कुलदीप पटेल भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है। देखें, यूपी की टॉप न्यूज।


via WORLD NEWS

अल्मोड़ा: बिनसर महादेव मंदिर में आफत की बारिश, डूबा सब कुछ


उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के बिनसर में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बिनसर इलाके में गुरुवार को बादल फटने के बाद स्वर्गाश्रम महादेव मंदिर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आया। मंदिर से लगे गदेरे (पहाड़ी नाली या छोटी नदी) में पानी का ऐसा सैलाब आया कि मंदिर की आसपास की सभी चीजों को अपने साथ बहा ले गया। इससे अफरा-तफरी मच गई।


via WORLD NEWS

कासगंज के सोरों जी में सतयुग काल का है यह 'गृद्धवट', देखें खास रिपोर्ट


उत्तर प्रदेश के कासगंज (Kasganj Latest News) में सोरों जी पवित्र तीर्थ स्थल है। यहां चार वैदिक वट वृक्षों में से एक गृद्धवट है। रामायण, महाभारत और पुराण काल में सोरों का विशेष महत्व है।


via WORLD NEWS

Mathura News: रिटायर्ड फौजी को यूपी पुलिस के दारोगा ने जमकर पीटा, फिर बोला- मैं सिंघम हूं


भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखने के वादे के बीच जवानों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद जब उनके साथ बुरा बर्ताव होता है तो प्रदेश की व्यवस्थाओं पर सवाल उठना लाजमी है। मामला 6 जून का है। मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के धाना तेजा के रहने वाले विष्णु हाईवे के किनारे एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। इसी बीच दारोगा चंद्रशेखर पहुंचे। आरोप है कि दारोगा ने विष्णु की पिटाई की और उसे थाने ले गए। मामले की जानकारी जब विष्णु के रिटायर्ड फौजी भाई धर्मेंद्र कुमार को मिली तो वह थाने पहुंचे। आरोप है कि दारोगा चंद्रशेखर ने रिटायर्ड फौजी को थाने पर बैठाए रखा। कहा यह भी जा रहा है कि आरोपी दारोगा चंद्रशेखर ने रिटायर्ड फौजी को थर्ड डिग्री टॉर्चर किया और अगले दिन छोड़ दिया। पीड़ित रिटायर्ड फौजी धर्मेंद्र गुरुवार को अपने रिटायर्ड फौजी साथियों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या बताई। पीड़ित रिटायर्ड फौजी धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि थाने से निकलते वक्त दारोगा चंद्रशेखर ने कहा कि मैं सिंघम हूं, मेरा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता।


via WORLD NEWS

Madhya Pradesh News : चलती कार में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान


छतरपुर
एमपी के छतरपुर जिले में एक चलती कार में आग लग गई है। आग इतनी भयानक थी कि ड्राइवर भी झूलस गया है। सड़क पर चलती कार में अचानक आग लगी थी। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि आग कितनी भयावह है। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कुछ ही पलों में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। हालांकि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली है।

93 करोड़ के चना घोटाले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सुरेश तांतेड़ पर था 50 हजार का इनाम

घटना महोबा रोड स्थित झांसी-खजुराहो फोर लेन की है। ड्राइवर कार से मऊरानीपुर से छतरपुर आ रहा था। युवक की चलती कार में अचानक से आग पकड़ ली है। युवक कुछ समझ पाता कि आग तेजी से फैल गई। जान बचाने के लिए युवक ने तुरंत कार रोककर बाहर कूद गया।

एमपी में 'बेखौफ' खनन माफिया, सीएम शिवराज से बात करेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

वहीं, आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर कोतवाली थाना की पुलिस पहुंच गई। तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की सूचना पंजीबद्ध कर ली है।


via WORLD NEWS

WORLD NEWS: North Dakota teen dies after being stabbed over 20 times and choked in random attack, reports say


"North Dakota teen dies after being stabbed over 20 times and choked in random attack, reports say A 14-year-old girl in North Dakota has succumbed to her injuries after a homeless man stabbed her more than 20 times and choked her in a random attack while she was skateboarding at a mall, according to reports. U.S. " Via FOX NEWS To WORLD NEWS