Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Wednesday, June 9, 2021

Eric Adams Gives Apartment Tour as Questions Arise About Where He Lives


New York New York TimesBy BY KATIE GLUECK AND JEFFERY C. MAYS Via NYT To WORLD NEWS

New Buildings Lure Tenants With Free Rent


Real Estate New York TimesBy BY C. J. HUGHES Via NYT To WORLD NEWS

Thousands Mourn Muslim Family Killed in Canada Vehicle Attack


World New York TimesBy BY STORYFUL Via NYT To WORLD NEWS

Behind Amisha Patel’s Story


Style New York TimesBy Unknown Author Via NYT To WORLD NEWS

We Ran the Treasury Department. This Is How to Fix Tax Evasion.


Opinion New York TimesBy BY TIMOTHY F. GEITHNER, JACOB J. LEW, HENRY M. PAULSON JR., ROBERT E. RUBIN AND LAWRENCE H. SUMMERS Via NYT To WORLD NEWS

बागी विधायक अदिति सिंह बोलीं- BJP में जितिन का भविष्य उज्ज्वल, एक परिवार की पार्टी बन रही कांग्रेस

लखनऊ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने इसे बड़ी क्षति बताया है। उनका कहना है कि कांग्रेस आज एक परिवार की पार्टी बनती जा रही है। ऐसे में कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए। विधायक अदिति सिंह ने कहा कि कांग्रेस में आलम यह है कि उनके सभी प्रमुख नेता पार्टी से किनारे कर रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया और अब जितिन प्रसाद जैसे वरिष्ठ नेता दूसरी पार्टी में क्यों जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी बनती जा रही है। बीजेपी में उनका (जतिन) भविष्य उज्ज्वल होगा। पीयूष गोयल ने दिलाई सदस्यता इससे पहले बुधवार सुबह कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। वह पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। जितिन को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पार्टी जॉइन करवाई। बीजेपी में शामिल होने से पहले जितिन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे। उधर, अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं और जितिन प्रसाद के बीजेपी के पाले में जाने के बड़े सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। मिलिंद देवड़ा ने गुजरात सरकार के कामकाज की तारीफ उधर, मिलिंद देवड़ा ने गुजरात सरकार के कामकाज की तारीफ कर कांग्रेस की चिंता और बढ़ा दी है। दरअसल, कोरोना महामारी की वजह से पिछले एक साल से गुजरात में होटल इंडस्‍ट्री, रेस्‍टोरेंट, रिजार्ट और वॉटर पार्क बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आर्थिक नुकसान को देखते हुए मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने उनका पिछले एक साल का प्रॉपर्टी टैक्‍स और बिजली बिल माफ करने का फैसला लिया है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह खबर शेयर करते हुए गुजरात सरकार की तारीफ की है। उन्‍होंने लिखा है- 'दूसरे राज्‍यों के अनुकरण के लिए एक स्वागत योग्य कदम। यदि हम भारत के आतिथ्य क्षेत्र में और नौकरियों के नुकसान को रोकना चाहते हैं तो सभी राज्यों को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।'

देखिए, मॉनसून के आते ही मुंबई का क्या हाल हो गया, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दस्तक देने की घोषणा की। मॉनसून के कारण देश की वित्तीय राजधानी और उसके उपनगरों में सुबह भारी बारिश हुई। इससे कई स्थानों पर जलभराव हो गया और लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई। आईएमडी ने मुंबई और पड़ोसी ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर बुधवार को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। उसने बताया कि मुंबई और उसके उपनगरों में पिछले तीन घंटों में मध्यम से भारी बारिश हुई। आईएमडी मुंबई ने दोपहर ढाई बजे के अपने पूर्वानुमान में कहा कि उपग्रह से मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार मुंबई शहर और उपनगरों में अगले तीन-चार दिनों में मध्यम से भारी बारिश (दो-तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे) हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली कड़कने की भी आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) से पड़ोसी ठाणे और नवी मुंबई में वाशी तक जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाओं को, रेलवे की कुछ पटरियों के जल भराव की वजह से पानी में डूब जाने के कारण निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बेस्ट की कुछ बसों का मार्ग भी परिवर्तित कर दिया गया है। मुंबई में कोलाबा में इस दौरान 32.2 मिमी. बारिश दर्जआईएमडी के अनुसार, पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज में सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक छह घंटों में 164.8 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि दक्षिण मुंबई में कोलाबा में इस दौरान 32.2 मिमी. बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई कार्यालय के प्रमुख डॉ. जयंत सरकार ने कहा कि मुंबई में आज मॉनसून ने दस्तक दे दी है। आईएमडी के एसआईडी, पुणे में जलवायु अनुसंधान और सेवाओं के प्रमुख के एस होसलीकर ने ट्वीट किया कि अच्छी खबर है। मुंबई-ठाणे-पालघर पर आज नौ जून को दक्षिण पश्चिम मानूसन के दस्तक देने की घोषणा हो गई है। इन जगहों से गुजर रहा मॉनसून मॉनसून आज गुजरात के वलसाड, महाराष्ट्र में नागपुर और फिर भद्राचलम तुनी से गुजर रहा है। महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों में मॉनसून के पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस मॉनसून की पहली भारी बारिश के कारण यहां लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गयी। मध्य रेलवे (सीआर) के सायन और चूनाभट्टी स्टेशनों के बीच जल भराव हो गया है। सीएसएमटी और कुर्ला के बीच सीआर की मुख्य लाइन पर सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर लोकल ट्रेन सेवाएं निलंबित की गई। लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा कि बाद में सीएसएमटी और ठाणे (मुख्य लाइन) और सीएसएमटी और वाशी (हार्बर लाइन) पर सुबह 10 बजकर 20 मिनट से ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई। उन्होंने कहा कि ट्रांस-हार्बर लाइन और बीएसयू लाइनों पर ट्रेन सुचारू रूप से चल रही हैं। ठाणे से कर्जत/कसारा और वाशी-पनवेल तक शटल सेवाएं भी चल रही हैं। पश्चिमी रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने बताया कि पश्चिम रेलवे मार्ग पर कोई बाधा नहीं है और उसकी लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य हैं। उन्होंने बताया कि जल भराव से निपटने के लिए पानी के पम्पों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीएम उद्धव ने दिए जरूरी निर्देश महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि इकट्ठा हुए बारिश के पानी की जल्द से जल्द निकासी की जाए और परिवहन सेवाएं बहाल की जाए। ठाकरे ने मुंबई में कंट्रोल रूम और ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर जिलों के जिलाधिकारियों से बात की। मूसलाधार बारिश होने से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं जिससे जनजीवन ठप हो गया है। इससे पहले आईएमडी ने मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए कि बिजली कड़कने/तेज हवाएं चलने के साथ ही बादल गरजने और कुछ स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक बारिश का अनुमान जताया। अगले चार दिनों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी उसने मुंबई समेत कोंकण क्षेत्र के विभिन्न जिलों के लिए अगले चार दिनों के वास्ते ओरेंज अलर्ट भी जारी किया। आईएमडी ने कहा कि ओरेंज अलर्ट के दिनों के दौरान कोंकण क्षेत्र के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। उसने शनिवार और रविवार को पश्चिमी महाराष्ट्र में पुणे, सातारा और कोल्हापुर जिलों के लिए भी ओरेंज अलर्ट जारी किया और रविवार को विदर्भ क्षेत्र में भंडारा, गोंदिया तथा गढ़चिरौली जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने शनिवार को महाराष्ट्र में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के दस्तक देने की पुष्टि की थी। मॉनसून तटीय रत्नागिरी जिले के हरनाई में पहुंचा था।