Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Saturday, January 16, 2021

कोलकाता में कोरोना वैक्सीन लगते ही नर्स बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

कोलकाता पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोरोना वैक्सीन की खुराक देते ही एक नर्स बेहोश हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता में 35 वर्षीय एक नर्स कोविशील्ड टीका लगने के बाद अचेत हो गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि कई टीकों के बाद इस तरह की एलर्जी संबंधी दिक्कत हो जाती है और नर्स की हालत को लेकर अभी कुछ भी चिंताजनक नहीं है। पश्चिम बंगाल में टीकाकरण के बाद के प्रभाव के 13 और मामले सामने आए, लेकिन वे गंभीर नहीं थे। भारत में करीब एक करोड़ लोगों के संक्रमित होने और 1,52,093 लोगों की मौत के बाद देश ने ‘कोविशील्ड’ और ‘कोवैक्सीन’ टीके के साथ महामारी को मात देने के लिए पहला कदम उठाया है और देशभर के स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में टीकाकरण के पहले दिन 3,352 केंद्रों पर 1,91,181 स्वास्थ्यकर्मियों और सफाईकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई। राष्ट्रीय राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शनिवार को एक गार्ड को कोवैक्सीन टीके की पहली खुराक लगाए जाने के बाद एलर्जी हो गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के अनुसार शाम चार बजे के बाद इस सुरक्षा गार्ड को टीका लगाया गया और उसके 15-20 मिनट बाद उसकी धड़कन बढ़ गई तथा उसके शरीर पर चकत्ते हो गए जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। गुलेरिया ने कहा, ‘उसका तत्काल उपयुक्त उपचार किया गया और उसकी स्थिति सुधरी। अब उसकी स्थिति स्थिर है। एहतियात के तौर पर उसे रातभर के लिए चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उसे सुबह में छुट्टी दिए जाने की संभावना है।’ आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में एईएफआई (टीकाकरण के बाद के प्रभाव) का एक ‘गंभीर’ एवं 51 ‘मामूली’ मामले सामने आए। देश में टीकाकरण अभियान शुरू होने के पहले दिन स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ एम्स दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया, नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल, भाजपा सांसद महेश शर्मा और पश्चिम बंगाल के मंत्री निर्मल माजी उन लोगों में शामिल रहे जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई।

गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल आज से, दिल्ली के इन रास्तों से बचने में ही समझदारी

नई दिल्ली गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड की रिहर्सल रविवार से शुरू होने जा रही है। हालांकि इस बार परेड का रूट छोटा किया गया है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा इंतजाम हर साल की तरह ही रहेंगे। रिहर्सल के दौरान भी हमेशा की तरह ही विजय चौक, इंडिया गेट और राजपथ से होकर गुजरने वाले रास्तों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा, जिसकी वजह से सुबह लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है। जॉइंट कमिश्नर (ट्रैफिक) मनीष कुमार अग्रवाल के मुताबिक, परेड की रिहर्सल 17, 18, 20 और 21 जनवरी को होगी। यह रिहर्सल विजय चौक से इंडिया गेट के बीच की जाएगी। इसे देखते हुए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच मानसिंह रोड, जनपथ और रफी मार्ग से राजपथ और साथ ही विजय चौक और इंडिया गेट सर्कल पर भी ट्रैफिक की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस तैनात किए जाएंगे। हालांकि, संडे को छुट्टी होने की वजह से शायद उतनी दिक्कत ना हो, लेकिन सोमवार की सुबह जब रिहर्सल होगी, तो उस दिन वर्किंग डे होने की वजह से ट्रैफिक डायवर्जन के चलते कई जगहों पर लोगों को ट्रैफिक कंजेशन या भारी जाम से जूझना पड़ सकता है। कई सारे रास्तों पर ट्रैफिक का मूवमेंट स्लो रह सकता है। इसे देखते हुए पुलिस ने लोगों को मेट्रो या डीटीसी बसों से सफर करने की सलाह दी है। हालांकि परेड के रूट से होकर गुजरने वाली डीटीसी बसों के रूट भी डायवर्ट किए जाएंगे। ऐसे में नॉर्थ से साउथ या ईस्ट से वेस्ट दिल्ली या सेंट्रल और नई दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं। मसलन, नॉर्थ से साउथ दिल्ली के बीच आने-जाने के लिए लोग रिंग रोड पर आश्रम, सराय काले खां, राजघाट या रिंग रोड बायपास से शांति वन क्रॉसिंग होते हुए लाल किले से सेंट्रल दिल्ली में या आईएसबीटी कश्मीरी गेट से होते हुए नॉर्थ दिल्ली की तरफ आ-जा सकते हैं। इसी तरह लाला लाजपत राय मार्ग से मथुरा रोड, भैरों रोड, रिंग रोड होते हुए भी लोग ट्रैवल कर सकेंगे। इसके अलावा वंदे मातरम मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, शंकर रोड, पार्क स्ट्रीट, कनॉट प्लेस, अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, पृथ्वीराज रोड, सरदार पटेल मार्ग, आरएमएल हॉस्पिटल, पंचकुइंया रोड के रास्ते आने-जाने का रूट भी खुला रहेगा। हालांकि नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और बस अड्डे जा रहे लोगों को पुलिस ने एक्स्ट्रा टाइम लेकर चलने या मेट्रो से जाने की सलाह दी है, क्योंकि रिहर्सल के दौरान मेट्रो के परिचालन पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। इन रास्तों से ना निकलें परेड की रिहर्सल 17, 18, 20 और 21 जनवरी को होगी, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा - मानसिंह रोड, जनपथ और रफी मार्ग से राजपथ और विजय चौक और इंडिया गेट सर्कल पर ट्रैफिक बाधित रहेगा

Typically automatic, Justin Tucker’s field-goal attempt fails on the Ravens’ opening drive.


Sports New York TimesBy BY KEN BELSON Via NYT To WORLD NEWS

PM-virus-update


Home Page New York TimesBy Unknown Author Via NYT To WORLD NEWS

The Ravens and the Bills are almost inverse images of one another.


Sports New York TimesBy BY KEN BELSON Via NYT To WORLD NEWS

Loews Hotels says it won’t host a fund-raiser with Senator Josh Hawley.


U.S. New York TimesBy BY MICHAEL LEVENSON Via NYT To WORLD NEWS

Here’s how the Green Bay Packers routed the Los Angeles Rams to reach the N.F.C. title game.


Sports New York TimesBy BY BILL PENNINGTON Via NYT To WORLD NEWS