Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Wednesday, May 15, 2019

हैदराबाद की यह मशहूर दुकान बीते पांच दशक से रमजान में रोजेदारों को दे रही राहत


पुराने हैदराबाद में चार मीनार के करीब 5 दशक पुरानी इस दुकान पर आज भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ लगती है। मतवाले दूध घर नाम की इस दुकान पर सिर्फ दही से बनी लस्सी और अलग-अलग किस्म के फालूदे मिलते हैं। रमजान के दौरान यह दुकान देर रात रोजेदारों के लिए खुलती है, जहां शहर के अलग-अलग इलाके से आते हैं लोग। दुकान के मालिक के मुताबिक बढ़ती गर्मी व्यापार को करती है मदद, बीते साल से बेहतक हालात।


via WORLD NEWS

देखें: वोटिंग से पहले वाराणसी के मतदाताओं के लिए PM नरेंद्र मोदी का संदेश


वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के मतदाताओं के लिए खास विडियो संदेश जारी किया। PM ने कहा, 'मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि 2019 में आप भी लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में जरूर शरीक हों। वोट देने अवश्य जाएं, वोट करने के लिए सभी को प्रेरित भी करें। सारा देश उस दिन काशी की तरफ देखता होगा। अपनी परंपरागत वेश-भूषा, गाजे-बाजे के साथ निकलें। गर्मी बढ़ रही है इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखिएगा। मेरा तो आग्रह रहेगा कि पहले मतदान फिर जलपान। मतदान के बाद सेल्फी जरूर खींचेंगे, सेल्फी को सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। यह देखकर मन को एक बहुत बड़ा आनंद होगा। यह मेरे लिए नहीं, नरेंद्र मोदी के लिए भी नहीं, काशी के लिए मतदान में भी नया रेकॉर्ड बनाना होगा। मुझे यकीन है कि पूरे हिंदुस्तान के दिल में कमल है। हर काशीवासी कमल के निशान पर बटन दबाकर मुझे आशीर्वाद देगा।'


via WORLD NEWS

कसीनो के लाइसेंस पर हो रही है क्रिकेट सट्टेबाजी


क्रिकेट सट्टेबाजी रोकने के लिए देश की अलग-अलग जांच एजेंसियों ने तमाम प्रयोग किए हैं, लेकिन सटोरिए कानून की गिरफ्त से बचने के लिए हर बार नए रास्ते निकाल लेते हैं। अब इस बात का खुलासा हुआ है कि क्रिकेट बुकी कसीनो के लाइसेंस पर देशभर में सट्टेबाजी खेल रहे हैं।


via WORLD NEWS

अमरावती: मीटिंग के दौरान कांग्रेस MLA ने अधिकारी को लगाई फटकार


अमरावती से कांग्रेस MLA यशोमति ठाकुर का एक सरकारी अधिकारी को डाँटने और गाली देने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में यशोमति जल संसाधन विभाग के अधिकारी पर नाराज होती हुई दिखाई दे रही हैं। इस मीटिंग के दौरान कांग्रेस MLA के कई समर्थक भी मौजूद थे। बाद में कांग्रेस MLA ने स्पष्ट किया, 'अधिकारियों को पानी छोड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होनें नहीं छोड़ा जिसके चलते हमें आक्रामक होना पड़ा। हम पिछले 2 सप्ताह से पानी छोड़ने की मांग कर रहे थे, कलेक्टर ने वर्धा से पानी छोड़ने का भी आदेश दिया था, लेकिन BJP MLA के हस्तक्षेप के चलते ऐसा नहीं हो पाया।'


via WORLD NEWS

IAF से कॉन्ट्रैक्ट मिला तो दूसरे देशों को F-21 की बिक्री नहीं की जाएगी: लॉकहीड मार्टिन


मेरिकी विमान कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने कहा है कि अगर भारत की ओर से 114 लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए उसे नए F-21 लड़ाकू विमानों का ऑर्डर मिलता है तो दूसरे देशों को इन विमानों की बिक्री नहीं की जाएगी। कंपनी का कहना है कि नए लड़ाकू विमान को भारत में वायु सेना के 60 से ज्यादा स्टेशनों से काम करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि जो प्लैटफॉर्म और कॉन्फ़िगरेशन भारत को दी जाएगी उसे निया में किसी और देश को नहीं बेचा जाएगा।


via WORLD NEWS

जूताकांड वाले बीजेपी सांसद इन दिनों कर रहे हैं पिता के लिए प्रचार


जूताकांड वाले बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी इन दिनों अपने पिता के लिए प्रचार कर रहे हैं। कुछ महीने पहले पार्टी मीटिंग में विधायक को जूते से पीटने वाले सांसद शरद त्रिपाठी का इस बार बीजेपी ने टिकट काट दिया। त्रिपाठी की जगह उनके पिता को पार्टी से टिकट मिला है। इस बाबत त्रिपाठी का कहना है कि जूताकांड उनके लिए अच्छा साबित हुआ क्योंकि इसी की वजह से उन्हें अपने पिता के काम करने का मौका मिला है।


via WORLD NEWS

विडियो: जब पोलिंग बूथ के बाहर भिड़े जेडीएस और कांग्रेस के कार्यकर्ता


कर्नाटक में एक विडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक पोलिंग बूथ के बाहर कांग्रेस और जेडीएस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर उम्मीदवार खड़े किये थे, लेकिन कार्यकर्ताओं में तालमेल का भयंकर अभाव था। और तो और, दोनों पार्टियों के बड़े नेताओं में भी सामंजस्य का अभाव दिखा। कर्नाटक में दूसरे और तीसरे चरण में 28 सीटों के लिए मतदान हुआ था।


via WORLD NEWS