Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Wednesday, May 1, 2019

तेलंगाना के सूर्यपेट में पौराणिक बौद्ध स्थल में मिली देश की सबसे बड़ी स्टक्को की मूर्ति


तेलंगाना के सूर्यपेट जिले में स्थित पौराणिक बौद्ध स्थल में खुदाई के दौरान देश की सबसे बड़ी स्टक्को की मूर्ति मिली है। इतिहासकारों का मानना है कि यह मूर्ति जातक चक्र के किसी बोधिसत्व की है। इस स्टक्को मूर्ति की ऊंचाई 1.74 मीटर और चौड़ाई 35 सेंटीमीटर है और इसे मरम्मत और संरक्षण के लिए हैदराबाद ले आया गया है। इस बौद्ध स्थल पर सबसे पहले खुदाई वर्ष 1941 में ख्वाजा मुहम्मद अहमद द्वारा किया गया था। ताज़ा खुदाई 2 फरवरी को शुरू की गई थी और यह 15 मई तक जारी रहेगा।


via WORLD NEWS

राहुल की नागरिकता पर बवाल, बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा


चुनावी मौसम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। ब्रिटिश नागरिकता के आरोपों पर गृह मंत्रालय ने राहुल को नोटिस जारी कर पक्ष बताने के लिए कहा है वहीं, अब बीजेपी भी कांग्रेस अध्यक्ष को घेर रही है और उनसे इस विवाद पर जवाब मांगा है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल की हर चीज संदिग्ध है। बीजेपी ने पूछा कि राहुल लंदन वाले हैं या लुटियंस वाले यह साफ करें।


via WORLD NEWS

नागरिकता विवाद: भाई के बचाव में उतरीं प्रियंका


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता पर मचे कोहराम पर अब उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया भी आ गई है। प्रियंका ने इस पूरे विवाद को बकवास बताते हुए कहा कि पूरा हिंदुस्तान जानता है कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी हैं। बता दें कि राहुल पर ब्रिटिश नागरिकता होने का आरोप लगा है, जिसपर गृह मंत्रालय ने नोटिस जारी करके उनसे 15 दिन के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा है। इसके बाद बीजेपी भी राहुल गांधी पर हमलावर है।


via WORLD NEWS

ड्रग्स रखने के आरोप में नेस वाडिया को जापान में जेल


जापान के एक एयरपोर्ट पर मार्च में 25 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़े गए नेस वाडिया को कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वाडिया जापान गए थे तब उन्हें एयरपोर्ट पर ड्रग्स रखने के कारण हिरासत में लिया गया था। नेस पर पूर्व गर्लफ्रेंड प्रीति जिंटा ने भी अपमानजनक शब्द कहने का आरोप लगाया था।


via WORLD NEWS

चेन्नै के एग्मोर कोर्ट की पुनर्निर्मित बिल्डिंग का उद्घाटन एक बार फिर टला


चेन्नै के एग्मोर कोर्ट की 100 साल पुरानी बिल्डिंग के पुनर्निर्माण का काम अब पूरा हो चुका है पर इसका उद्घाटन एक बार फिर टाल दिया गया है। PWD द्वारा कई मौकों पर देरी के बाद इस बिल्डिंग के पुनर्निर्माण का काम जब पूरा हुआ तो चुनाव को देखते हुए अचार संहिता लागू होने की वजह से एक बार फिर इसके उद्घाटन की तारीख टाल दी गई है। 5 करोड़ रुपये की लागत से एग्मोर कोर्ट की बिल्डिंग के पुनर्निर्माण का काम पूरा हुआ है।


via WORLD NEWS

लोकसभा चुनाव 2019: दीक्षाभूमि एक्सप्रेस बनी 'मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस'


धनबाद और कोल्हापुर के बीच चलने वाली दीक्षाभूमि एक्सप्रेस पर मतदान की जागरूकता फैलाने वाले पोस्टर लगाए गए हैं, ताकि देश के दूर-दराज के हिस्सों में भी लोग अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक हो सकें। इस अभियान के लिए चुनाव आयोग और भारतीय रेल में समझौता हुआ है। अभियान में पहली बार के मतदाताओं, महिला मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करने का खास प्रयास किया जा रहा है।


via WORLD NEWS

मद्रास हाई कोर्ट से किरण बेदी को बड़ा झटका


पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायामस्वामी और उपराज्यपाल किरण बेदी के बीच पिछले कई महीनों से सियासी घमासान जारी है। फरवरी महीने में मुख्यमंत्री राजभवन के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए थे। उपराज्यपाल पर सीएम प्रदेश के कार्यों में गतिरोध पैदा करने का आरोप लगाते रहे हैं।


via WORLD NEWS