बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बचाव किया है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में साध्वी से जुड़े एक सवाल के दौरान शाह ने दो टूक कहा कि साध्वी को झूठे केस में फंसाया गया। इस दौरान शाह ने यह भी सवाल उठाया कि समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट करने वाले लोग अब कहां हैं? इस दौरान शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। शाह ने आरोप लगाया कि ममता सरकार चुनावों के दौरान मतदाताओं के भीतर डर का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि बंगाल में परिवर्तन होने जा रहा है और बीजेपी यहां बड़ी जीत दर्ज करेगी।
via WORLD NEWS