Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Saturday, April 13, 2019

अहमदाबाद: रोटी और गुलाब के साथ रेहड़ी-पटरी वालों ने किया प्रदर्शन


रोटी और गुलाब के साथ रेहड़ी-पटरी वालों ने अहमदाबाद में गुरुवार को किया प्रदर्शन! लाल दरवाज़ा, अहमदाबाद के रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन! सड़क पर दुकान नहीं लगाने देने के खिलाफ इन लोगों ने रोटी और गुलाब के साथ पुलिस थाने के सामने किया प्रदर्शन!


via WORLD NEWS

अमेरिका ने भारत के ए-सैट टेस्ट का समर्थन किया


अमेरिका ने भारत के ए-सैट टेस्ट को जायज़ ठहराते हुए कहा है कि देश को अंतरिक्ष से आने वाले खतरे की चिंता है। इस टेस्ट के जरिये भारत ने पृथ्वी से 300 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित एक सैटेलाइट को मार गिराया था। 27 मार्च को हुए इस परीक्षण के बाद भारत ने खुद को विश्व के चौथे स्पेस पावर के रूप में स्थापित किया। इससे पहले नासा ने भारत के इस टेस्ट को बेहद भयानक करार दिया था। लेकिन अब अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने सीनेट आर्म्ड सर्विसेज़ कमेटी से कहा है कि भारत ने यह टेस्ट इसलिए किया क्योंकि उसे अंतरिक्ष से आने वाले खतरे के प्रति चिंता है।


via WORLD NEWS

पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपति को लिखे पत्र पर हुआ विवाद


156 पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बीजेपी के खिलाफ लिखे पत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पत्र में जिन अधिकारियों के नाम हैं, उनमें से कइयों ने इस पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया है। इन अधिकारियों ने कहा है कि इस पत्र पर उनका नाम झूठे तरीके से दर्शाया गया है। इन अधिकारियों में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल एस एफ रॉड्रिग्युज़ भी शामिल हैं। वहीं कुछ अन्य पूर्व अधिकारियों ने कहा है कि वे इस पत्र का समर्थन करते हैं।


via WORLD NEWS

लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी 13 अप्रैल को कर्नाटक में करेंगे चुनावी रैली को संबोधित


लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 13 अप्रैल को कर्नाटक के मांड्या में JD(S) के साथ साझा रैली को संबोधित करेंगे। JD(S) अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा के साथ राहुल गांधी मांड्या लोकसभा क्षेत्र के केआर नगर में मंच साझा करेंगे। राहुल गांधी और देवगौड़ा की यह दूसरी साझा रैली है, इससे पहले पिछले हफ्ते भी ऐसी ही एक परिवर्तन रैली का आयोजन हुआ था। सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और JD(S) के बीच तनातनी का माहौल है, ऐसे में यह रैली दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


via WORLD NEWS

स्मृति इरानी की डिग्री पर कांग्रेस नेता ने कसा तंज


केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के अमेठी से नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद कांग्रेस ने उनकी डिग्री का मुद्दा उठाया। अपने नामांकन में स्मृति इरानी ने कहा है कि उन्होंने ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी नहीं की है। कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि इससे पहले के नामांकन में स्मृति इरानी ने अपनी डिग्री के बारे में गलत जानकारी दी थी।


via WORLD NEWS

केरल: चुनावी मैदान में हैं ट्रांसजेंडर उम्मीदवार अस्वथी राजप्पन


केरल के एर्नाकुलम से ट्रांसजेंडर उम्मीदवार अस्वथी राजप्पन ने पर्चा भरा है। वे कहते हैं कि उनका उद्देश्य ट्रांसजेंडर्स का प्रतिनिधित्व कर उन्हें मुख्यधारा में लाने में मदद करना है। खुद को अंबेडकर का अनुयायी कहने वाले राजप्पन का प्रयास है कि अब तक वंचित वर्ग में शामिल रहे ट्रांसजेंडर्स भी प्रजातंत्र का हिस्सा बनें। राजप्पन केरल से चुनाव लड़ने वाले पहले ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैं।


via WORLD NEWS

गुजरात के वडोदरा में कुँए से बचाया गया तेंदुआ


गुजरात के वडोदरा में नरवनिया गांव में एक कुँए में तेंदुआ गिर गया। तेंदुए की आवाज सुनकर ग्रामीणों को पता चला की वह कुँए में गिर गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। वन विभाग के अधिकारियों ने कुँए के अंदर खाट लटका कर तेंदुए को बाहर निकाला। तेंदुए को बाहर निकालने से पहले इलाके को खाली करवा दिया गया जिससे तेंदुआ वापस जंगल में भाग सके। इस पूरे बचाव कार्य में एक घंटे से ऊपर का समय लगा।


via WORLD NEWS