Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Monday, April 8, 2019

...और जब बदहाल फुटपाथ की मरम्मत के लिए लड़कियों ने किया भांगड़ा डांस


फुटपाथ पर कहीं अतिक्रमण तो कहीं बनावट में दिक्कत। फुटपाथ की बदहाली की तरफ प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए कर्नाटक के मल्लेस्वरम में स्थानीय लोगों ने नायाब तरीका अपनाया। पहले उन्होंने भरतनाट्यम कर विडियो जारी किया और अब भांगड़ा के जरिए उन्होंने अपनी शिकायत को सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक रूप से सबके सामने रखा है। फुटपाथ पर भांगड़ा करते स्थानीय लोगों का विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।


via WORLD NEWS

दुनियाभर में फैल रहा है जानलेवा फंगस


दुनिया में एक फंगस चुपचाप फैलता जा रहा है। यह खतरे की घंटी इसलिए है क्योंकि इससे प्रभावित करीब आधे मरीजों को बचाया नहीं जा सकता है, साथ ही इस पर किसी दवाई का असर होता नहीं दिख रहा है।


via WORLD NEWS

अलीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प के बाद बसपा पार्षद, 3 अन्य गिरफ्तार


अलिगढ़ में रविवार को प्रचार ने दौरान बीजेपी और बीएसपी कार्यकर्ता भिड़ गए। आरोप है कि प्रचार आभियान के दौरान बसपा के एक स्थानीय पार्षद ने भाजपाइयों को काले झंडे दिखाने शुरू किए। जिसके खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और देखते देखते कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। झड़प के दौरान पांच लोगों के घायल होने की खबर भी है। घटना के बाद पुलिस ने बीएसपी पार्षद और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है


via WORLD NEWS

सड़क नहीं तो वोट नहीं, बिजनौर की जनता का चुनाव बहिष्कार का ऐलान


उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नाराज ग्रामीणों ने इस बार आम चुनावों को बहिष्कार करने का मन बनाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सालों की परेशानी और प्रशासन से सुविधाओं की मांग पूरी नहीं होने के चलते इस बार वो वोट नहीं डालेंगे. बुनियादी सुविधा देने पर ही वोट डलेगा। खस्ताहाल सड़कों की वजह से कई लोग हादसे का शिकार भी हो चुके हैं


via WORLD NEWS

नवीन पटनायक कांग्रेस की बी टीम है: अमित शाह


बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने ओडिशा के बारगढ़ में एक जनसभा के दौरान प्रदेश के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक पर उड़‍िया नहीं बोल पाने को लेकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि जब वह पिछले 19 वर्षों से सत्‍ता में रहने के बाद भी उड़िया बोलना नहीं सीख पाए तो ओड़‍िशा के कल्‍याण के लिए कैसे काम कर सकते हैं? उन्‍होंने चुनौती भरे लहजे में कहा, 'क्‍या नवीन बाबू बिना देखे 5 लाइन भी उड‍़‍िया बोलने में सक्षम हैं, जबकि मैं धर्मेंद्र प्रधान को फर्राटे से उड़‍िया बोलते सुनता हूं।'


via WORLD NEWS

राहुल पर आरोप, अनदेखा करते रहे आडवाणी!


बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की अध्यक्षता वाली लोकसभा एथिक्स कमिटी पूरे कार्यकाल के दौरान निष्क्रिय बनी रही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एक विवादास्पद शिकायत के बाद भी इस कमिटी की मीटिंग नहीं हुई कमिटी के सामने राहुल के ब्रिटेन की नागरिकता लेने के आरोप वाली शिकायत रखी गई थीइसके अलावा संसद की स्टैंडिंग कमिटी ऑन एथिक्स ने नारदा स्टिंग में पकड़े गए तृणमूल कांग्रेस के पांच सांसदों के खिलाफ सीपीआई (एम) की शिकायत पर भी विचार नहीं किया लोकसभा सांसदों के लिए आचार संहिता का मुद्दा भी कमिटी के पास लंबित है


via WORLD NEWS

लोकसभा चुनाव 2019: अरुणाचल प्रदेश में ITBP के जवानों ने डाले वोट


लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान 11 अप्रैल को डाले जाएंगे लेकिन कुछ जगहों पर मतदान शुरू भी हो चुका हैचौंकिए नहीं, 2019 चुनाव के लिए पहला वोट डाला जा चुका हैशुक्रवार को भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 80 जवानों ने अरुणाचल प्रदेश के लोहितपुर में एनिमल ट्रेनिंग स्कूल में पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालाITBP के प्रवक्ता ने बताया कि डीआईजी सुधाकर नटराजन ने जवानों में सबसे पहला वोट डालापोस्टल बैलेट को संबंधित लोकसभा क्षेत्र में भेजा जाएगा जहां 23 मई को मतगणना वाले दिन उनकी गिनती होगी


via WORLD NEWS