Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Sunday, March 31, 2019

उद्धव ठाकरे ने की नरेंद्र मोदी की तारीफ, कहा- सभी मुद्दे सुलझाए गए


शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और विपक्ष के पास कोई नेता नहीं है जो पीएम मोदी की बराबरी कर सके। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच जो मुद्दे थे उन्हें सुलझा लिया गया है। शिव सेना ने बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह को शुभकामनाएं भी दीं। अमित शाह ने गांधीनगर से अपना नामांकन भरा है इस सीट से पहले लाल कृष्ण आडवाणी 5 बार जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य एक है हमारी विचारधारा और दिल एक है। हम हिंदुत्व के कारण एक-दूसरे से बंधे हुए हैं।


via WORLD NEWS

जेट एयरवेज़ में बने रहने को लेकर एतिहाद एयरवेज़ बोर्ड की बैठक


एतिहाद एयरवेज़ के बोर्ड की बैठक है, जिसमें जेट एयरवेज़ में हिस्सेदारी को बनाए रखने को लेकर फैसला लिया जाएगा। इस समय जेट एयरवेज़ में एतिहाद के 24 प्रतिशत शेयर हैं। एतिहाद के सीईओ टोनी डगलस ने नरेश गोयल ग्रुप को बोर्ड से हटाने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने घाटे में चल रही जेट एयरवेज़ के लिये डगलस बैंकों से ज्यादा ऋण की मांग भी की है। ताकि उसे पटरी पर लाया जा सके। डगलस का कहना है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो एतिहाद जेट एयरवेज़ से बाहर निकल जाएगा।


via WORLD NEWS

कांग्रेस ने उत्तर-पूर्व की आकांक्षाओं को किया नज़रअंदाज़: नरेंद्र मोदी


कांग्रेस पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उत्तर-पूर्व के लोगों की आकांक्षाओं को कांग्रेस ने हमेशा नज़रअंदाज़ किया है। पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आधुनिक बुनियादी सुविधाएं आज की ज़रूरत है और कांग्रेस ने इस क्षेत्र के विकास पर आंखें मूंद ली थीं। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने यहां के लोगों के लिये काम किया है।


via WORLD NEWS

पाकिस्तान से आए हिंदुओं को भारत लगता है घर जैसा


पाकिस्तान से आए हिंदुओं को भारत में कुछ भी अपरिचित नहीं लगता है। उन्हें यहां पर घर जैसा लगता है। दिल्ली के मजनूं का टीला और आदर्श नगर में पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी टेंट और अस्थायी घरों में रह रहे हैं। यहां पर बुनियादी सुविधाओं की कमी हैं लेकिन इसके बावजूद भी इन शरणार्थियों का कहना है कि वे खुद को यहां पर आज़ाद महसूस करते हैं। पाकिस्तान में अपना घर छोड़ने का फैसला इनके लिये इतना आसान नहीं था, लेकिन उनके पास कोई दूसरा रास्ता भी नहीं था। धार्मिक उन्माद के कारण इन पाकिस्तानी हिंदुओं को अपना देश छोड़ना पड़ा। उनका कहना है कि पाकिस्तान में वह डर कर रहते थे, उन्हें धमकियां मिलती थीं और आर्थिक रूप से भी कमज़ोर किया गया।


via WORLD NEWS

लोकसभा चुनाव 2019: नरेंद्र मोदी का हमला, कहा- देश की उपलब्धियों से कांग्रेस को परेशानी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा है कि देश के लोग पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर किये गए हमले से खुश और संतुष्ट हैं। लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी को इन उपलब्धियों से तकलीफ है। प्रधानमंत्री मोदी असम के मोरन में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को जब लोग बीजेपी के लिये वोट देंगे तब दो जगह चुप्पी होगी, एक कांग्रेस परिवार और दूसरा आतंकवादी।


via WORLD NEWS

'मैं हूं चौकीदार' अभियान से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए देशभर में 'मैं हूं चौकीदार' अभियान से जुड़े भाजपाइयों से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम प्रत्येक राज्य में एक लोकसभा क्षेत्र में आयोजित की जा रही है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि अभियान "लोगों का आंदोलन" बन गया है क्योंकि 'मै हूं चौकीदार' हैशटैग ट्विटर पर 20 लाख बार ट्वीट किया गया. पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले अपने समर्थकों से 'मै हूं चौकीदार' की शपथ लेने का आग्रह किया था, जिसमें कहा गया था कि वह भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई में अकेले नहीं हैं. उनकी अपील के बाद, पार्टी प्रमुख अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों सहित सभी भाजपा नेताओं ने अपने ट्विटर प्रोफाइल में उनके नाम के साथ 'चौकीदार' शब्द का उपसर्ग किया क्योंकि उन्होंने लोकसभा चुनाव में लोगों का समर्थन मांगा था।


via WORLD NEWS

लोकसभा चुनाव: BJP चीफ अमित शाह ने गांधीनगर सीट से भरा नामांकन पत्र


एक भव्य रोड शो के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चीफ अमित शाह ने शनिवार को गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा भरा। पर्चा भरने से पहले शाह ने BJP के गढ़ कहे जाने वाले गांधीनगर में NDA के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ चार किलोमीटर लंबा रोड शो किया। शाह ने अपना नामांकन पर्चा शुभ मुहूर्त में भरा। यह रोड शो अहमदाबाद के नारनपुरा इलाके में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण से शुरू हुआ और घाटलोदिया इलाके में पाटीदार चौक पर खत्म हुआ।


via WORLD NEWS