Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Saturday, March 16, 2019

सुप्रीम कोर्ट ने श्रीसंत पर लगा बैन किया रद्द, अब बीसीसीआई लेगी फैसला


सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेटर एस. श्रीसंत पर लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही बीसीसीआई को सुप्रीम कोर्ट ने 3 महीने के अंदर इस मामले पर फैसला लेने को कहा है। बीसीसीआई के फैसला लेने तक श्रीसंत क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। श्रीसंत का नाम आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में सामने आया था। जिसके बाद बीसीसीआई ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। अपने फैसले में कोर्ट ने कहा, 'श्रीसंत को दी गई सजा अधिक है। BCCI उनकी सजा पर फिर से विचार करे और 3 महीने के भीतर इस पर निर्णय ले।'


via WORLD NEWS

भारत ने की नई घेराबंदी, UN में मसूद पर पिक्चर अभी बाकी है


फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका के इस प्रयास के बावजूद भी अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित नहीं किया जाता है तो तीनों देश यूएन की सबसे शक्तिशाली शाखा में इस मुद्दे पर खुली बहस के प्रस्ताव पर भी विचार कर रहे हैं। via WORLD NEWS The Navbharattimes

पहली लिस्टः BJP में किसका टिकट आएगा?


लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी शनिवार को पहली लिस्ट जारी करनेवाली है। इसमें पहले और दूसरे चरण को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का ऐलान हो सकता है। पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में होने वाली है। via WORLD NEWS The Navbharattimes

संविधान ने रोका नहीं तो यूपी में होतीं 93 सीटें


संविधान के अनुच्छेदों में संशोधन के जरिए अगर आबादी के हिसाब से सीटों को स्थिर नहीं किया जाता तो जो बड़े प्रदेश हैं वहां लोकसभा सीटें काफी बढ़ जातीं। वहीं छोटे प्रदेश और ऐसे प्रदेश जहां आबादी पर नियंत्रण है, उन्हें लोकसभा सीटों के हिसाब से नुकसान उठाना पड़ता। via WORLD NEWS The Navbharattimes

मुलायम के लिए वोट मांग इतिहास बनाएंगी माया


बीएसपी सुप्रीमो मायावती 19 अप्रैल को मैनपुरी में एसपी संरक्षक मुलायम सिंह के समर्थन में रैली करेंगी। दशकों तक चली कड़वाहट के बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों नेता एक मंच पर मौजूद रहेंगे। via WORLD NEWS The Navbharattimes

कैप्टन की देरी से हमले में बची बांग्लादेश टीम


बांग्लादेश क्रिकेट टीम की अपने कप्तान महदुल्लाह की शुक्रगुजार है कि उन्होंने शुक्रवार को टीम के साथ नमाज पढ़ने जाने से पहले देरी कर दी। कप्तान के इंतजार में पूरी टीम बस में बैठी रही। जब टीम क्राइस्टचर्च की मस्जिद पहुंची तो वहां आतंकी हमले के चलते खूनी मंजर मच रहा था। अपने कप्तान की इस देरी के चलते ही टीम इस हमले में बाल-बाल बच गई। via WORLD NEWS The Navbharattimes

रेल टिकट PNR के नए नियम, जानें क्या फायदा


रेल यात्रियों को जल्द ही एक नई सुविधा मिलने वाली है। भारतीय रेलवे अब संयुक्त पैसेंजर नेम रेकॉर्ड (PNR) जारी करेगा। यानी अब रेल यात्री एक यात्रा के दौरान एक के बाद दूसरी ट्रेन में सफर करेंगे तो उन्होंने संयुक्त PNR मिलेगा। via WORLD NEWS The Navbharattimes