Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Saturday, January 19, 2019

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पदाधिकारियों का होगा आज चुनाव


दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों के लिये चुनाव 19 जनवरी को होंगे। महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसी दिन एक बैठक भी बुलाई है। यह बैठक चुनाव के दौरान ही होगी। डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर चुनाव कराने के संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया था। जीके पर भ्रष्टाचार के भी आरोप हैं और इस चुनाव को जीके और सिरसा के बीच साख के तौर पर देखा जा रहा है।


via WORLD NEWS

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे


हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में जमकर बवाल हुआ। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के पदग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कांग्रेसियों के बीच जमकर लात घूंसे चले, जिसके कारण एक पार्टी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल भी हो गया। बताया जा रहा है कि पद ग्रहण समारोह के दौरान यह मारपीट पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और नए प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह के समर्थकों के बीच हुई।


via WORLD NEWS

बीजेपी के '5 Year Challenge' पर कांग्रेस ने ली चुटकी


सोशल मीडिया पर इन दिनों #10 YearChallange की खुमारी चढ़ी हुई है। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर लोग अपने दस साल पहले और मौजूदा फोटो शेयर कर रहे हैं। इस बीच, केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार ने भी #5YearChallange अभियान शुरू किया है। इस अभियान पर कांग्रेस ने कार्टून के जरिये भाजपा के इस अभियान पर चुटकी ली।


via WORLD NEWS

श्रीनगर और शोपियां में ग्रेनेड हमला, सुरक्षाबलों को बनाया निशाना


जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी ग्रेनेड हमला किया। इसमें एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में एसओजी कैंप पर भी आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


via WORLD NEWS

मुंबई-निजामुद्दीन के बीच नई राजधानी ट्रेन होगी 19 जनवरी से लांच


मुंबई-निजामुद्दीन के बीच नई राजधानी ट्रेन होगी 19 जनवरी से लांच। रेलमंत्री पियूष गोयल दिखाएंगे ट्रेन को हरी झंडी। ट्रेन में एक AC-1, तीन AC-2, आठ AC-3 बोगियां और एक पैंट्री कार होगा। इन दोनों शहरों के बीच चलने वाली यह तीसरी राजधानी ट्रेन होगी।


via WORLD NEWS

बेंगलुरु: लालबाग ग्लास हाउस में गणतंत्र दिवस पर विशेष फ्लावर शो का हुआ उद्घाटन


बेंगलुरु के लालबाग ग्लास हाउस में गणतंत्र दिवस पर एक विशेष फ्लावर शो का आयोजन किया गया है। इस फ्लावर शो में महात्मा गाँधी के जीवन से जुडी चीजों को दर्शाया गया है। फ्लावर शो के पहले दिन उद्घाटन के बाद से ही यहाँ आगंतुकों का मेला लगा हुआ है।


via WORLD NEWS

हैदराबाद: लाइट लगी पतंगों से रात में जगमगाया आसमान


हैदराबाद में एक अनूठा नजारा देखने को तब मिला जब लाइट लगी पतंगों से रात में शहर का आसमान जगमगा उठा। लोगों ने पतंगबाजी के साथ-साथ रोशनी से जगमग आसमान का भी आनंद लिया।


via WORLD NEWS