इंडियन नेवी की शिप पर आने-जाने वाली हर महिला को अब गैंगवे स्टाफ सैल्यूट नहीं करेंगे। नेवी ने अब इस पुरानी परंपरा को बंद करने का फैसला लिया है। अब सिर्फ उन्हीं को सैल्यूट किया जाएगा जो नेवी रेग्युलेशन के हिसाब से इसके लिए इनटाइटल्ड हैं।
शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के प्रधान न्यायाधीशों की 18वीं बैठक शुक्रवार से रविवार तक दिल्ली में होने वाली है। इसकी मेजबानी सुप्रीम कोर्ट करेगा। बैठक के लिए पाकिस्तान को भी न्यौता गया है लेकिन वहां का कोई डेलिगेशन इसमें हिस्सा लेगा, इसमें शक है।