आसिफ मकबूल डार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवादी घोषित कर दिया है। वह कश्मीरी युवाओं को हथियार उठाने के लिए भड़काता आया है। फिलहाल वह सऊदी अरब में रहता है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से आसिफ मकबूल डार के तार जुड़े हैं। वह कई साजिशों में आरोपी है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ शुक्रवार को अपनी बेटियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। वहां उन्होंने उन्हें अपने कार्यस्थल को दिखाया। सूत्रों के मुताबिक चंद्रचूड़ ने अपनी बेटियों को अपना अदालत कक्ष दिखाते हुए कहा कि देखिए, मैं यहीं बैठता हूं।