भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ शुक्रवार को अपनी बेटियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। वहां उन्होंने उन्हें अपने कार्यस्थल को दिखाया। सूत्रों के मुताबिक चंद्रचूड़ ने अपनी बेटियों को अपना अदालत कक्ष दिखाते हुए कहा कि देखिए, मैं यहीं बैठता हूं।
भारत ने एक बार फिर साफ किया है कि चीन के साथ तबतक रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते जबतक कि सीमाई इलाकों में शांति नहीं होती। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि द्विपक्षीय रिश्तों में मजबूती के लिए सीमा पर शांति जरूरी है।