Featured Post
Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.
Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS
Wednesday, March 16, 2022
गोवा में विधायक दल की बैठक होली के बाद, सीटी रवि ने कहा- अभी मीटिंग को लेकर नहीं आए हैं कोई निर्देश
Bihar Intermediate Topper : बढ़ई मिस्त्री का बेटा बना इंटर साइंस टॉपर, मिलिए सौरव कुमार से
नवादा : बिहार बोर्ड में 12वीं के रिजल्ट ( Bihar Board Result 2022 ) जारी कर दिए हैं। कुल 80.15 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जिसमें 82.39 फीसदी छात्राएं और 78.04 फीसदी छात्र हैं। साइंस फैकल्टी में नवादा के सौरव कुमार ( Nawada Saurav Kumar ) 94.4 फीसदी के साथ टॉप किया है। वहीं पटना के अंकित गुप्त 94.6 फीसदी के साथ कॉमर्स फैक्लटी में टॉप किया है। जबकि गोपालगंज के संगम राज आर्ट्स संकाय में 96.4 फीसदी के साथ टॉप किया है। नवादा जिले के काशीचक प्रखंड के उपरांव गांव के रहने वाले सौरव कुमार साइंस फैकल्टी में टॉप किया है। सौरव केएलएस कॉलेज में पढ़ाई करते हुए 500 में 472 अंक प्राप्त किया। रिजल्ट को लेकर जब सौरव से पूछा गया तो उसने बताया कि अच्छे अंक आने की उम्मीद थी। लेकिन स्टेट टॉपर बन जाएंगे, इसके बारे में कभी सोचा भी नहीं था।
via WORLD NEWS
Tuesday, March 15, 2022
Chirag Paswan on Nitish kumar : 'क्या छुपा रहे हैं...क्या डर है', स्पीकर पर नीतीश के शब्दबाण से भड़के चिराग ने किया पलटवार
आकाश कुमार, औरंगाबाद : एलजेपी (रामविलास) के मुखिया और जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag paswan) ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री और विधानसभाध्यक्ष विजय सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के बीच हुई तीखी नोक-झोंक बेहद निंदनीय है। यह घटना बिहार के इतिहास में काला दिन और अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि आखिर सीएम नीतीश क्या छुपा रहे...क्या डर है।
चिराग पासवान ने पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर को विधान परिषद चुनाव में औरंगाबाद सीट से उम्मीदवार घोषित करते हुए कहा कि धनबल के खेल के बीच हो रहे इस चुनाव में उन्होंने गरीब के बेटे और पार्टी के समर्पित सिपाही को उम्मीदवार बनाया है। बिहार में धनबल का खेल हो रहा है। राज्य के हर क्षेत्र में हाहाकार मचा है और इससे किसी तरह का मतलब नहीं रखते हुए मुख्यमंत्री विधानसभा में सीधे स्पीकर को ही धमकाने में लगे हैं।
जमुई सांसद ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के साथ सीएम का इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय है और इतिहास के लिए काला दिन है। इस घटना के यह भी संकेत हैं कि जदयू-बीजेपी गठबंधन के बीच अंदरूनी तौर पर कुछ भी ठीक नही और राज्य में मध्यावधि चुनाव होना तय है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की ओर से उनकी पार्टी को वोटकटवा कहे जाने पर कहा कि वे मुझसे काफी बड़े हैं। हमारे अभिभावक हैं। अभिभावक को बोलने दीजिए। मैं अभी उनके कद का नही हूं। मुझे उनसे अभी बहुत कुछ सीखना है।
via WORLD NEWS
Russia, increasingly isolated, withdraws from the Council of Europe.

गुजरात जीत सकते हैं यदि ऐसा करते हैं' CWC की बैठक में क्या बोले राहुल जिससे G23 को लग सकती है मिर्ची
They Just Can’t Quit: Athletes Who Un-Retire

Ranchi Top 5 News : ट्रेनों के नियमित परिचालन को लेकर सीएम ने दिए खास निर्देश, देखिए 5 बड़ी खबरें
रवि सिन्हा, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने एक बार फिर से राज्य में ट्रेनों का नियमित परिचालन और ठहराव फिर शुरू करवाने का निर्देश दिया है। इससे पहले कोरोना काल में राज्य सरकार के आग्रह के बाद रेल मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम और प्रसार में कमी लाने के उद्देश्य से कुछ ट्रेनों का ठहराव और परिचालन बंद किया था। चारा घोटाले मामले में दोषी पूर्व सांसद और बिहार के पूर्व मंत्री आरके राणा को सांस लेने में तकलीफ और कमजोरी के बाद रांची जेल से रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से रांची में फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा ने मुलाकात की। झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में गिरिडीह के व्यवहार न्यायालय को शिफ्ट करने के मामले की सुनवाई हुई। देखिए रांची की 5 बड़ी खबरें।
via WORLD NEWS