Featured Post
Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.
Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS
Friday, March 11, 2022
आज का इतिहास : दांडी मार्च के जरिए महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सत्ता को दी कड़ी चुनौती, जानें 12 मार्च की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
Thursday, March 10, 2022
विधानसभा चुनावों के नतीजे कांग्रेस की उम्मीदों के मुताबिक नहीं, मायूस रायपुर लौटे सीएम भूपेश बघेल
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तराखंड और दिल्ली के दौरे से देर शाम राजधानी रायपुर पहुंचे। उन्होंने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों को जनता का जनादेश बताते हुए जीतने वालों को बधाई दी है। नतीजों को कांग्रेस की उम्मीदों के अनुरूप नहीं बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल नहीं मिला। बघेल व्यक्तिगत रूप से भी इन चुनावों से जुड़े थे। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें यूपी के लिए ऑब्जर्वर बनाया था।
नतीजों को लेकर बघेल के चेहरे पर मायूसी स्पष्ट दिखी। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बघेल ने कहा कि अगर कांग्रेस के दृष्टिकोण से देखा जाए तो चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए हैं। कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की। जनता के जनादेश को कांग्रेस स्वीकार करती है। जीतने वालों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि नई सरकारों जनता से किए वादों को पूरा करने की उम्मीद जताई।
प्रदेश के नए बजट में 15 लाख लोगों को रोजगार देने के सवाल पर सीएम बघेल ने कहा इसे मिशन पूरा किया जाएगा। बजट में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक नीति भी नौकरियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। ये सब मिलकर नए रोजगार का सृजित करेंगे। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत मेडिकल मोबाइल यूनिट, शहरी सलाम योजना, दाई दीदी क्लीनिक योजना आदि का विस्तार कर नगर पंचायत तक ले जाने की घोषणा भी उन्होंने की।
via WORLD NEWS
Ukrainian Paralympic athletes hold a protest in China.

Olvidaremos una parte de la pandemia. Qué alivio

Dominique Morisseau Asks: ‘What Does Freedom Look Like Now?’

नरेंद्र मोदी को 2024 में जनता फिर से प्रधानमंत्री देखना चाहती है, 4 राज्यों में जीत के बाद बोले विजयवर्गीय
मुकेश सहनी को लेकर बीजेपी सांसद का बड़ा दावा, कहा- 20 मार्च से पहले होगा फैसला
मुजफ्फरपुर : यूपी में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत का असर बिहार एनडीए पर भी पड़ेगा। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव वीआईपी प्रमुख और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahni leave from NDA) पर पड़ेगा। मुकेश सहनी आगे चलकर एनडीए में रहेंगे या नहीं, इसे लेकर बड़ा संशय है। इस बीच बीजेपी के सांसद ने बड़ा दावा किया है। बीजेपी सांसद अजय निषाद (muzaffapur BJP MP ajay nishad) ने कहा है कि मुकेश सहनी अब गठबंधन के हिस्सा नहीं हैं। 20 मार्च से पहले इस पर फैसला हो जाएगा। वहीं, अजय निषाद के दावे पर बीजेपी की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यूपी में योगी की आंधी में उड़े मुकेश सहनी, नीतीश का 'तीर' भी नहीं चला, बाहुबली उम्मीदवार ने भी नहीं बचाई JDU की लाज
दरअसल, गुरुवार को बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद मुजफ्फरपुर में भी जुलूस निकाली गई है। इस दौरान बीजेपी के तमाम बड़े नेता रंग गुलाल उड़ा रहे थे। साथ ही ढोल की थाप पर थिरक भी रहे थे। जुलूस के साथ चल रहे मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद ने कहा कि चार राज्यों के चुनाव परिणाम केंद्र और इन राज्यों में हमारी सरकारों की तरफ से किए गए विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। उन्होने कहा कि इन राज्यों की जनता ने हमारे गठबंधन को पुनः मौका देकर हमारा हौसला बढ़ाया है। अजय निषाद ने यह भी कहा कि पहले से दोगुने उत्साह के साथ नई राज्य सरकारें, इन प्रदेशों में विकास का काम करेगी। #MukeshShahni #BJPMPClaims #BiharNews
via WORLD NEWS