Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Sunday, August 15, 2021

अब बेटियों के लिए भी खुलेंगे सैनिक स्कूल के दरवाजे... सरकार ने क्‍यों लिया फैसला?

नई दिल्लीदेश की बेटियों के लिए अच्‍छी खबर है। वे किसी भी सैनिक स्‍कूल में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगी। यानी देश के सभी सैनिक स्कूलों के दरवाजे अब उनके लिए भी खुलेंगे। ने रविवार को लाल किले की प्राचीर से इसका ऐलान किया। देश में अभी 33 सैनिक स्कूल चलाए जा रहे हैं। इनमें से कुछ में ही लड़क‍ियों का दाखिला होता था। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भाषण में कहा कि ढाई साल पहले मिजोरम में सैनिक स्कूलों में बेटियों के दाखिले का पहला प्रयोग किया गया था। उन्होंने कहा, ‘सरकार ने अब फैसला किया है कि देश के सभी सैनिक स्कूल देश की बेटियों के लिए भी खोले जाएंगे।’ प्रधानमंत्री बोले, 'यह देश के लिए गौरव की बात है कि शिक्षा हो या खेल, बोर्ड्स के नतीजे हों या ओलिंपिक का मेडल, हमारी बेटियां आज अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रही हैं। आज भारत की बेटियां अपना स्पेस लेने के लिए आतुर हैं। मुझे लाखों बेटियों के संदेश मिलते थे कि वे भी सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहती हैं, उनके लिए भी सैनिक स्कूलों के दरवाजे खोले जाएं।' इस दौरान पीएम ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का भी जिक्र किया। उन्‍होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को 'गरीबी के खिलाफ लड़ाई' का साधन बताया। पीएम बोले, 'जब गरीब के बेटी, गरीब का बेटा मातृभाषा में पढ़कर प्रोफेशनल्स बनेंगे तो उनके सामर्थ्य के साथ न्याय होगा।' उन्‍होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 21वीं सदी की जरूरतों को पूरा करने वाली है। सैनिक स्‍कूलों में कैसे होता है एडमिशन? सैनिक स्कूलों का संचालन सैनिक स्कूल सोसायटी करती है। यह सोसायटी रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत आती है। सैनिक स्कूलों की स्थापना का उद्देश्य छात्रों को कम उम्र से ही भारतीय सशस्त्र बलों में प्रवेश के लिए तैयार करना था। ये स्कूल वीके कृष्ण मेनन के दिमाग की उपज हैं। मेनन अप्रैल 1957 से अक्टूबर 1962 तक केंद्रीय रक्षा मंत्री थे। उन्‍होंने 1961 में इस विचार की कल्पना की थी। सैनिक स्‍कूलों में दाखिले के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्‍जाम (AISSEE) आयोजित कराया जाता है। यह एंट्रेंस एग्‍जाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के पैटर्न पर होता है। कक्षा 6 और 9 के लिए छात्रों को प्रवेश परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। कक्षा 11 के लिए प्रवेश का आधार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंक होते हैं। र‍िजर्वेशन का ध्‍यान रखना होगा ध्यान देने वाली बात यह है कि 67 फीसदी सीटें उन छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं जो किसी सैनिक स्कूल के गृह राज्य से हैं। बाकी 33 फीसदी छात्रों को गृह राज्य के बाहर से प्रवेश दिया जाता है। अनुसूचित जाति (15%), अनुसूचित जनजाति (7.5%), अन्य पिछड़ा वर्ग (27%) और वर्तमान और पूर्व सैनिकों (25%) के बच्चों के लिए भी आरक्षण है। इस समय देश में 33 सैनिक स्कूल हैं। उत्तर प्रदेश में तीन सैनिक स्कूल हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान में दो-दो ऐसे स्कूल हैं।

कोविड वैक्‍सीन सर्टिफिकेट में गलती सुधार सकते हैं आप, यह है तरीका

नई दिल्‍ली कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज मिलने के बाद वैक्सीन सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। अब जब बंदिशों में ढील दी जा रही है, तो वैक्सीन सर्ट‍िफिकेट आवाजाही और यात्रा के लिए एक जरूरी डॉक्‍यूमेंट बन गया है। कई कंपनियों ने कर्मचारियों को वापस कार्यस्‍थल पर लौटने के लिए कहा है। यहां भी वैक्‍सीन सर्टिफिकेट जरूरी हो सकता है। ऐसे में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सही कोविड वैक्‍सीन सर्टि‍फिकेट का होना जरूरी है। यह सर्टिफिकेट एक ऑफिशियल डॉक्‍यूमेंट है। इसमें बेनिफिशयरी आईडी के साथ यूनीक 13-अंक होते हैं। यह वैक्‍सीनेशन से संबंधी सभी तरह की जानकारी देता है। इसमें वैक्सीनेशन की तारीख, वैक्‍सीन का नाम, वैक्‍सीनेशन का स्थान और समय, जिस स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने टीका लगाया है उसके नाम इत्‍यादि का ब्‍योरा शामिल होता है। इस सर्टिफिकेट को आप अपनी मर्जी से जब चाहें डाउनलोड कर सकते हैं। अगर अनजाने में किसी से नाम, जन्म तिथि, जेंडर या फोटो आईडी नंबर दर्ज करने में गलती हुई है तो इसे ठीक करने का एक बार मौका मिलता है। अब CoWin सर्टिफिकेट में ब्‍योरे को सुधारा जा सकता है। इसके साथ ही नया सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है। आइए, यहां जानते हैं कैसे? कैसे CoWin वेबसाइट पर डिटेल को सुधार सकते हैं आप? 1. सबसे पहले https://ift.tt/2MDG48j वेबसाइट पर जाएं। 2. दाईं ओर Tap Register/Sign पर क्लिक करें। 3. एक बॉक्स दिखाई देगा, जहां आपको वैक्‍सीनेशन के लिए रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और ओटीपी प्राप्त करने के लिए टैप करना होगा। 4. वेरिफाई करने और आगे बढ़ने के लिए ओटीपी दर्ज करें। 5. अब आप सबसे ऊपर 'रेज ऐन इश्यू' ऑप्शन पर टैप कर सकते हैं। इसमें मेंबर को सेलेक्ट करने के बाद 'करेक्‍शन इन सर्टिफिकेट' को चुनें। 6. सेल्‍फ-करेक्‍शन ऑप्‍शन के साथ आप अपने वैक्सीन सर्टिफिकेट में उन विवरणों को चुन सकते हैं जिन्हें आप सुधारना चाहते हैं। 7. याद रखें कि आप नाम, जन्म तिथि, जेंडर, आधार कार्ड नंबर/पैन कार्ड/पासपोर्ट नंबर में से सिर्फ दो चीजों को सुधार सकते हैं। 8. सही ब्‍योरा डालकर आप कंटीन्‍यू एंड सब्मिट पर क्लिक कर दें।

WORLD NEWS: Fauci dismisses study on delta efficacy between Moderna, Pfizer as guide for booster shots


"Fauci dismisses study on delta efficacy between Moderna, Pfizer as guide for booster shots Dr. Anthony Fauci has dismissed a study that deemed the Moderna vaccine as more effective than the Pfizer one against the COVID-19 delta variant.  Health" Via FOX NEWS To WORLD NEWS

WORLD NEWS: Jennifer Lopez, Ben Affleck keeping it low-key on his 49th birthday: report


"Jennifer Lopez, Ben Affleck keeping it low-key on his 49th birthday: report Jennifer Lopez and Ben Affleck are reportedly things low-key while celebrating his 49th birthday. Entertainment" Via FOX NEWS To WORLD NEWS

WORLD NEWS: Rep. Waltz predicts re-emergence of 'Al-Qaeda 3.0' as Taliban takes Kabul


"Rep. Waltz predicts re-emergence of 'Al-Qaeda 3.0' as Taliban takes Kabul Afghanistan combat veteran Rep. Mike Waltz reacts to the latest developments on the conflict in Afghanistan Regions" Via FOX NEWS To WORLD NEWS

Saturday, August 14, 2021