Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Sunday, August 8, 2021

वॉट्सऐप पर सेकेंडों में कोविड वैक्‍सीनेशन सर्टिफिकेट पा सकते हैं आप, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बताया तरीका

नई दिल्‍ली कोविड वैक्‍सीनेशन सर्टिफिकेट पाना अब बिल्‍कुल आसान हो गया है। सरकार ने इसके लिए तकनीकी का सहारा लिया है। जिन लोगों को कोरोना की वैक्‍सीन लग चुकी है, वे अब सेकेंडों में अपने सर्टिफिकेट पा सकते हैं। कोविड वैक्‍सीनेशन सर्टिफिकेट उन्‍हें उनके वॉट्सऐप पर मिलेगा। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने रविवार को इसे पाने का तरीका बताया। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि कोविड वैक्‍सीनेशन सर्टिफिकेट हासिल करना अब बेहद आसान है। इसके लिए लोगों को सिर्फ 3 स्‍टेप फॉलो करने होंगे। MyGov Corona Helpdesk के जरिये इसे पाया जा सकता है। मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करके बताया कि इसके लिए वैक्‍सीन लगवा चुके लोगों को अपने कॉन्‍टैक्‍ट नंबर में +91 9013151515 सेव करना होगा। फिर इस नंबर पर 'covid certificate' टाइप करके भेजना होगा। उनके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसे दर्ज कर वैक्‍सीन सर्टिफिकेट हासिल किया जा सकता है। 50 करोड़ से ज्‍यादा को लग चुका है टीका देश में अभी तक कोविड-19 टीके की 50.62 करोड़ से ज्‍यादा डोज लोगों को दी जा चुकी है। यह जानकारी शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी थी। मंत्रालय ने बताया था कि शनिवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 27,55,447 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई। 5,08,616 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत होने के बाद 18 से 44 वर्ष तक के कुल 17,54,73,103 लोगों को टीके की पहली खुराक और 1,18,08,368 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में इस उम्र वर्ग में एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है। उच्‍च स्‍तर पर हो रही निगरानी मंत्रालय ने बताया था कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 आयु वर्ग में दस लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक, टीकाकरण के 204वें दिन टीके की 50,00,384 खुराक दी गई। इनमें से 36,88,660 लाभार्थियों को पहली खुराक और 13,11,724 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है। टीकाकरण अभियान की निगरानी उच्चतम स्तर पर लगातार की जा रही है।

गुजरात: पत‍ि ने सायनाइड देकर पत्नी को मार डाला, एक महीने बाद जान पाई पुल‍िस, क‍िया अरेस्‍ट

भरूच (गुजरात) ने हत्‍या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा क‍िया है। गुजरात के अंकलेश्वर के एक प्राइवेट अस्पताल में करीब एक महीने पहले एक शख्‍स ने अपनी पत्नी की खौफनाक तरीके से हत्‍या की। आरोपी ने पत्‍नी की ड्रिप बोतल में सायनाइड का घोल डालकर उसकी हत्या कर दी। पुल‍िस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर ल‍िया। अंकलेश्वर सिटी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वैवाहिक कलह के कारण आरोपी ने अपराध को अंजाम दिया। पुल‍िस ने बताया क‍ि उर्मिला वसावा (34) को सीने में दर्द के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद हत्‍या की सनसनीखेज वारदात का मामला उजागर हुआ। फॉरेंसिक रिपोर्ट से साबित हुआ कि वसावा की मौत सायनाइड के कारण हुई। अंकलेश्वर में एक कारखाने में काम करने वाले जिग्नेश पटेल ने ही अपनी पत्नी वसावा को इजेक्शन के जरिए जहर दिया। आरोपी पत‍ि गिरफ्तार पुलिस अधिकारी ने बताया कि सायनाइड दिए जाने के तुरंत बाद महिला की मौत हो गई थी और उस वक्त दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया था। महिला को इलाज के लिए आठ जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह घटना उस वक्त हुई थी जब अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद नहीं थे। अधिकारी ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) से रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने पटेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

मिर्जापुर: सैलाब आया और बह गए कई मवेशी, लोगों में दहशत


मिर्जापुर जिले में बाढ़ से भयावह स्थिति होती जा रही है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर खतरे के निशान से मात्र आधा मीटर नीचे बह रहा है। इसकी वजह से गंगा के तटवर्ती इलाके के 50 से ज्यादा गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। यही नहीं, भटौली और बरौनी के बीच सैकड़ों मवेशी भी बाढ़ में फंसे हुए हैं। कुछ गांवों के मवेशी बाढ़ में भी बहते हुए नजर आए। यह मामला कछवा थाना क्षेत्र के भटौली बरौनी गांव के बीच का है।


via WORLD NEWS

होशंगाबाद में काली मंदिर में चोरी का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, देखें कैसे चोर ने किया हाथ साफ


होशंगाबाद
ग्वालटोली के प्रसिद्ध माता काली के मंदिर में शनिवार रविवार की दरम्यानी रात को चोर घुस गया। सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि जिस वक्त चोर मंदिर में घुसा, उस वक्त अंदर कोई नहीं था। वह आराम से मंदिर के अंदर प्रवेश करता है, इसके बाद दान पेटी में लगे तीन तालों को तोड़ता है। ताले तोड़ने के बाद उसमें रखी राशि को लेकर वह फरार हो जाता है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर-चंबल में बाढ़ से निपटने के लिए आधी रात को की प्लानिंग, सुनें

घटना का सीसीटीवी वीडियो आ गया है। इसके जरिए चोर की पहचान की जा रही है। मंदिर समिति के सुनील यादव ने बताया कि चोर ने दान पेटी के तीन तालों को तोड़ा है। उसमें से लगभग पचास हजार रुपये चोरी कर लिए। चोर करीब 25 मिनट मंदिर के अंदर दान पेटी से रुपये निकलता रहा है। इसके बाद वह मंदिर से बाहर निकल ही रहा था कि पुजारी ने कपाट खोल दिये। चोर ने पुजारी से राम राम भी की है। पुजारी कुछ समझ पाते उससे पहले चोर फरार हो गया।

2023 के चुनाव में बीजेपी का चेहरा कौन होगा- ‘मैं भी तो हूं’ कह कर रमन सिंह ने फिर जता दी दावेदारी

चोरी की यह पूरी घटना मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुजारी भी चोर को सही तरीके से नहीं पहचान पाए हैं। मंदिर समिति की तरफ से चोरी की घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।


via WORLD NEWS

बाढ़ से बेहाल जालौन, सीएम योगी के आदेश से जागे प्रभारी मंत्री और डीएम


उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से गुजरने वाली यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कुठौंद और रामपुरा के इलाकों के दर्जनों गांव बाढ़ से ग्रस्त हो गए हैं। वहीं दर्जनों गांव टापू बन चुके हैं। सेना की टुकड़ी और एनडीआरएफ की ओर से बचाव कार्य जारी है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जिले की प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार और डीएम प्रियंका निरंजन ने हेलिकॉप्टर से हवाई सर्वे किया और जो गांव बाढ़ की चपेट में हैं उनमें फंसे लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।


via WORLD NEWS

अमित शाह से मुलाकात करेंगे बदरुद्दीन अजमल, क्या होगी बात?


आल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंड के नेता और असम से सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा है कि वे असम और मिजोरम के मुद्दे पर रविवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने जा रहे हैं। बदरुद्दीन ने कहा कि असम के सभी पड़ोसी राज्यों ने असम की जमीन पर कब्जा किया हुआ है।


via WORLD NEWS

दिल्ली में अब कोई नहीं रहेगा भूखा, केजरीवाल का बड़ा ऐलान


दिल्ली के रैन बसेरों में रह रहे बेघर लोगों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार यानी आज से भोजन वितरण अभियान की शुरुआत की है। इस काम में एनजीओ अक्षय पात्र फांउडेशन भी दिल्ली सरकार को मदद करेगा।


via WORLD NEWS