Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Sunday, August 8, 2021

मिर्जापुर: सैलाब आया और बह गए कई मवेशी, लोगों में दहशत


मिर्जापुर जिले में बाढ़ से भयावह स्थिति होती जा रही है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर खतरे के निशान से मात्र आधा मीटर नीचे बह रहा है। इसकी वजह से गंगा के तटवर्ती इलाके के 50 से ज्यादा गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। यही नहीं, भटौली और बरौनी के बीच सैकड़ों मवेशी भी बाढ़ में फंसे हुए हैं। कुछ गांवों के मवेशी बाढ़ में भी बहते हुए नजर आए। यह मामला कछवा थाना क्षेत्र के भटौली बरौनी गांव के बीच का है।


via WORLD NEWS

होशंगाबाद में काली मंदिर में चोरी का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, देखें कैसे चोर ने किया हाथ साफ


होशंगाबाद
ग्वालटोली के प्रसिद्ध माता काली के मंदिर में शनिवार रविवार की दरम्यानी रात को चोर घुस गया। सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि जिस वक्त चोर मंदिर में घुसा, उस वक्त अंदर कोई नहीं था। वह आराम से मंदिर के अंदर प्रवेश करता है, इसके बाद दान पेटी में लगे तीन तालों को तोड़ता है। ताले तोड़ने के बाद उसमें रखी राशि को लेकर वह फरार हो जाता है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर-चंबल में बाढ़ से निपटने के लिए आधी रात को की प्लानिंग, सुनें

घटना का सीसीटीवी वीडियो आ गया है। इसके जरिए चोर की पहचान की जा रही है। मंदिर समिति के सुनील यादव ने बताया कि चोर ने दान पेटी के तीन तालों को तोड़ा है। उसमें से लगभग पचास हजार रुपये चोरी कर लिए। चोर करीब 25 मिनट मंदिर के अंदर दान पेटी से रुपये निकलता रहा है। इसके बाद वह मंदिर से बाहर निकल ही रहा था कि पुजारी ने कपाट खोल दिये। चोर ने पुजारी से राम राम भी की है। पुजारी कुछ समझ पाते उससे पहले चोर फरार हो गया।

2023 के चुनाव में बीजेपी का चेहरा कौन होगा- ‘मैं भी तो हूं’ कह कर रमन सिंह ने फिर जता दी दावेदारी

चोरी की यह पूरी घटना मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुजारी भी चोर को सही तरीके से नहीं पहचान पाए हैं। मंदिर समिति की तरफ से चोरी की घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।


via WORLD NEWS

बाढ़ से बेहाल जालौन, सीएम योगी के आदेश से जागे प्रभारी मंत्री और डीएम


उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से गुजरने वाली यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कुठौंद और रामपुरा के इलाकों के दर्जनों गांव बाढ़ से ग्रस्त हो गए हैं। वहीं दर्जनों गांव टापू बन चुके हैं। सेना की टुकड़ी और एनडीआरएफ की ओर से बचाव कार्य जारी है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जिले की प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार और डीएम प्रियंका निरंजन ने हेलिकॉप्टर से हवाई सर्वे किया और जो गांव बाढ़ की चपेट में हैं उनमें फंसे लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।


via WORLD NEWS

अमित शाह से मुलाकात करेंगे बदरुद्दीन अजमल, क्या होगी बात?


आल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंड के नेता और असम से सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा है कि वे असम और मिजोरम के मुद्दे पर रविवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने जा रहे हैं। बदरुद्दीन ने कहा कि असम के सभी पड़ोसी राज्यों ने असम की जमीन पर कब्जा किया हुआ है।


via WORLD NEWS

दिल्ली में अब कोई नहीं रहेगा भूखा, केजरीवाल का बड़ा ऐलान


दिल्ली के रैन बसेरों में रह रहे बेघर लोगों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार यानी आज से भोजन वितरण अभियान की शुरुआत की है। इस काम में एनजीओ अक्षय पात्र फांउडेशन भी दिल्ली सरकार को मदद करेगा।


via WORLD NEWS

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देखा तबाही का मंजर, कहा- पिछले 40 साल में नहीं देखी है ऐसी त्रासदी


ग्वालियर
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने हेलीकॉप्टर से एरियल सर्वे भी किया है। साथ ही जमीनी स्तर पर जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की है। सिंधिया ने इस दौरान जगह-जगह पर अधिकारियों के साथ मीटिंग की और कई दिशा-निर्देश दिए हैं।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम बदले जाने पर सीएम भूपेश बघेल बोले, यह छुद्र मानसिकता का परिचय

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर-चंबल में बीते 40 साल में ऐसी त्रासदी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मैं रात दो बजे तक सीएम से यहां के हालात को लेकर बात करता रहा हूं। पीएम मोदी और गृह मंत्री ने एमपी की मदद की है। उन्होंने कहा कि मैंने प्रशासन से कहा है कि एक निगरानी प्रणाली होनी चाहिए, जिससे पता लगे कि कहां मौसम खराब होने वाला है और वहां बांधों की क्या स्थिति है। बाढ़ राहत शिविरों में खान-पान और अनाज पहुंचाने की शुरुआत जल्द होनी चाहिए। मैंने 10 ट्रक रवाना किए हैं।

इंदौर में गार्ड की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज

इसके साथ ही उन्होंने राहत शिविरों को जाकर भी देखा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाढ़ग्रस्त कई गांवों में हैंडपंप से दूषित पानी आ रहा है, प्रशासन ऐसे सभी हैंडपंपों को चिह्नित कर उनको सुधारने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करें, जिससे इन क्षेत्र के नागरिकों को शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध हो सके।


via WORLD NEWS

WORLD NEWS: Taliban says it captured third provincial capital in Afghanistan


"Taliban says it captured third provincial capital in Afghanistan The Liechtenstein Institute's Christopher Cox on the impact of U.S. troop withdrawal from Afghanistan as conflict in the region continues Regions" Via FOX NEWS To WORLD NEWS